बौना ग्रह प्लूटो: सौर मण्डल

यम या प्लूटो (प्रतीक: या ) सौर मण्डल का सबसे बड़ा बौना ग्रह है। प्लूटो को कभी सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता था, लेकिन अब इसे सौर मण्डल के बाहरी काइपर घेरे की सब से बड़ी खगोलीय वस्तु माना जाता है। काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह प्लूटो का अकार और द्रव्यमान काफ़ी छोटा है - इसका आकार पृथ्वी के चन्द्रमा से सिर्फ़ एक-तिहाई है। सूरज के इर्द-गिर्द इसकी परिक्रमा की कक्षा भी थोड़ी बेढंगी है - यह कभी तो वरुण (नॅप्टयून) की कक्षा के अन्दर जाकर सूरज से ३० खगोलीय इकाई (यानि ४.४ अरब किमी) दूर होता है और कभी दूर जाकर सूर्य से ४५ ख॰ई॰ (यानि ७.४ अरब किमी) पर पहुँच जाता है। प्लूटो काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह अधिकतर जमी हुई नाइट्रोजन की बर्फ़, पानी की बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ है। प्लूटो को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करते हुए २४८.०९ वर्ष लग जाते हैं।

यम  ⯓
बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा
यम ग्रह का चित्र, जिसे न्यू होराइज़न्स नामक अंतरिक्षयान ने 13 जुलाई 2015 को लिया।
खोज
खोज कर्ता क्लाइड टॉमबॉ
खोज की तिथि 18 फरवरी 1930
उपनाम
MPC designation 134340 Pluto
क्षुद्र ग्रह श्रेणी
विशेषण प्लूटोनियम
युग J2000
उपसौर
  • 48.871 AU
  • (7,31,10,00,000 km)
अपसौर
  • 29.657 AU
  • (4,43,70,00,000 km)
  • (5 सितम्बर 1989)
अर्ध मुख्य अक्ष
  • 39.264 AU
  • (5,87,40,00,000 km)
विकेन्द्रता 0.244671664 (J2000)
0.248 807 66 (mean)
परिक्रमण काल
संयुति काल 366.73 दिन
औसत परिक्रमण गति 4.7 km/s
औसत अनियमितता 14.85 डिग्री
झुकाव
  • 17.151394 °
  • (11.88° सूर्य की भूमध्य रेखा की तरफ)
आरोही ताख का रेखांश 110.28683 °
उपमन्द कोणांक 113.76349 °
उपग्रह 5
भौतिक विशेषताएँ
माध्य त्रिज्या
तल-क्षेत्रफल
  • 1.665×१०7 km2
  • 0.033 Earths
आयतन
  • 6.39×१०9 km3
  • 0.005899 अर्थ्स
द्रव्यमान
माध्य घनत्व 2.29±0.6 g/cm3
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण
  • साँचा:Gr m/s2
  • 0.067 g
नाक्षत्र घूर्णन
काल
  • −6.38723 day
  • 6 d, 9 h, 17 m, 36 s
विषुवतीय घूर्णन वेग 47.18 km/h
अक्षीय नमन 119.591±0.14 ° (कक्षा की तरफ)
उत्तरी ध्रुव दायां अधिरोहण 132.993°
उत्तरी ध्रुवअवनमन −6.163°
अल्बेडो0.49 to 0.66 (ज्यामितीय, 35% तक तब्दीली)
सतह का तापमान
   केल्विन
न्यूनमाध्यअधि
33 K44 K (−229° सें)55 K
सापेक्ष कांतिमान 13.65 to 16.3
(mean is 15.1)
निरपेक्ष कांतिमान (H) −0.7
कोणीय व्यास 0.065″ to 0.115″
वायु-मंडल
सतह पर दाब 0.30 पास्कल (गर्मियों में अधिकतम)
संघटन नाइट्रोजन, मीथेन, कार्बन मोनोऑक्साइड

रंग-रूप

बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा 
प्लूटो की सतह पर बैठे हुए नज़ारा - कम्प्यूटर पर रचित काल्पनिक चित्र

प्लूटो का व्यास लगभग २,३०० किमी है, यानि पृथ्वी का १८%। उसका रंग काला, नारंगी और सफ़ेद का मिश्रण है। कहा जाता है के जितना अंतर प्लूटो के रंगों के बीच में है इतना सौर मण्डल की बहुत कम वस्तुओं में देखा जाता है, यानि उनपर रंग अधिकतर एक-जैसे ही होते हैं। सन् १९९४ से लेकर २००३ तक किये गए अध्ययन में देखा गया के प्लूटो के रंगों में बदलाव आया है। उत्तरी ध्रुव का रंग थोड़ा उजला हो गया था और दक्षिणी ध्रुव थोड़ा गाढ़ा। माना जाता है के यह प्लूटो पर बदलते मौसमों का संकेत है।

वायुमंडल

बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा 
प्लूटो की कक्षा (लाल रंग में) बाक़ी ग्रहों की कक्षा से कोण पर है (वरुण की कक्षा नीले में है)
बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा 
प्लूटो की कक्षा (लाल रंग) कभी तो वरुण की कक्षा (नीला रंग) के अन्दर होती है और कभी बाहर

प्लूटो का बहुत पतला वायुमंडल है जिसमें नाइट्रोजन, मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साईड है। जब प्लूटो परिक्रमा करते हुए सूरज से दूर हो जाता है तो उस पर ठण्ड बढ़ जाती है और इन्ही गैसों का कुछ भाग जमकर बर्फ़ की तरह उसकी सतह पर गिर जाता है, जिस से उसका वायुमंडल और भी पतला हो जाता है। जब प्लूटो सूरज के पास आता है तब उसकी सतह पर पड़ी इसी बर्फ़ का कुछ भाग गैस बनकर वायुमंडल में आ जाता है।

चन्द्रमा

बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा 
यम के उपग्रह

प्लूटो के पाँच ज्ञात उपग्रह हैं - १९७८ में खोज किया गया शैरन जो कि सबसे बड़ा है और जिसका व्यास यम का आधा है, २००५ में खोज किये गए दो नन्हे चन्द्रमा, निक्स और हाएड्रा, स्टिक्स और २० जुलाई २०११ को घोषित किया गया कर्बेरॉस जो कि आकार में ३० कि.मी. चौडा है। शैरन सबसे बड़ा है और प्लूटो के ज्यादा करीब भी है। इनकी कक्षाओं का केन्द्र (बैरीसेन्टर) इनके अंदर ना होकर कहीं बीच में है। इसलिए कभी कभी इन्हें युग्मक (जोडा) वाले ग्रह भी कहा जाता है जो एक दूसरे के साथ साथ चलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने अभी तक युग्मक बौने ग्रहों की कोई ठोस परिभाषा नहीं गढी है इसलिए फिलहाल आधिकारिक तौर पर शैरोन को यम का उपग्रह ही माना जाता है।

ग्रह या बौना ग्रह

१९३० में अमेरिकी खगोलशास्त्री क्लाइड टॉमबौ ने प्लूटो को खोज निकाला और इसे सौर मण्डल का नौवा ग्रह मान लिया गया। धीरे-धीरे प्लूटो के बारे में कुछ ऐसी चीजें पता चलीं जो अन्य ग्रहों से अलग थीं -

  • इसकी कक्षा अजीब थी। बाक़ी ग्रह एक के बाहर एक अंडाकार कक्षाओं में सूरज की परिक्रमा करते हैं लेकिन प्लूटो की कक्षा वरुण की कक्षा की तुलना में कभी सूरज के ज़्यादा समीप होती है और कभी कम।
  • इसकी कक्षा बाक़ी ग्रहों की कक्षा की तुलना में ढलान पर थी। बाक़ी ग्रहों की कक्षाएँ किसी एक ही चपटे चक्र में हैं, जिस तरह जलेबी के लच्छे एक ही चपटे अकार में होते हैं। प्लूटो की कक्षा इस चपटे चक्र से कोण पर थी। ध्यान रहे के इस कोण की वजह से प्लूटो और वरुण की कभी टक्कर नहीं हो सकती क्योंकि उनकी कक्षाएँ एक दुसरे को कभी काटती नहीं हालांकि चित्रों में कभी ऐसा लगता ज़रूर है।
  • इसका आकार बहुत ही छोटा था। इस से पहले सब से छोटा ग्रह बुध (मरक्युरी) था। प्लूटो बुध से आधे से भी छोटा था।

इन बातों से खगोलशास्त्रियों के मन में शंका बन गयी थी के कहीं प्लूटो वरुण का कोई भागा हुआ उपग्रह तो नहीं, हालांकि इसकी सम्भावना भी कम थी क्योंकि प्लूटो और वरुण परिक्रमा करते हुए कभी ज़्यादा पास नहीं आते। फिर, सन् १९९० के बाद, वैज्ञानिकों को बहुत सी वरुण-पार वस्तुएँ मिलने लगीं जिनकी कक्षाएँ, रूप-रंग और बनावट प्लूटो से मिलती जुलती थीं। आज वैज्ञानिकों ने यह पहचान लिया है के सौर मण्डल के इस इलाक़े में एक पूरा घेरा है जिसमें ऐसी ही वस्तुएँ पायी जाती हैं जिनमें से प्लूटो सिर्फ़ एक है। इसी घेरे का नाम काइपर घेरा रखा गया।

२००४-२००५ में इसी काइपर घेरे में हउमेया और माकेमाके मिले जो काफ़ी बड़े थे (हालांकि प्लूटो से थोड़े छोटे थे)। २००५ में काइपर घेरे से भी बाहर ऍरिस मिला, जो प्लूटो से बड़ा था। यह सारे अन्य ग्रहों से अलग और प्लूटो से मिलते जुलते थे। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ असमंजस में पड़ गया क्योंकि लगने लगा के ऐसी कितनी ही वस्तुएँ आने वाले सालों में मिलेंगी। या तो यह सब ग्रह थे या फिर प्लूटो को ग्रह बुलाना बंद करके कुछ और बुलाने की ज़रुरत थी। १३ सितम्बर २००६ को इस संघ ने ऐलान किया के प्लूटो ग्रह नहीं है और उन्होंने एक नई "बौना ग्रह" की श्रेणी स्थापित करी। प्लूटो, हउमेया, माकेमाके और ऍरिस अब बौने ग्रह कहलाते हैं।

न्यू होराइज़न्स

न्यू होराइज़न्स अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है जो प्लूटो के अध्ययन के लिये छोड़ा गया था। इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी 2006 को किया गया था जो नौ वर्षों के बाद 14 जुलाई 2015 को प्लूटो के सबसे नजदीक से होकर गुजरा। प्लूटो और इसके उपग्रह शैरन के सबसे नज़दीक से यह यान 14 जुलाई 2015 को 12:03:50 (UTC) बजे गुजरा। इस समय इस यान की प्लूटो से दूरी लगभग 12,500 किलोमीटर थी और यह लगभग 14 किलोमीटर प्रति सेकेण्ड के वेग से गुजार रहा था

इन्हें भी देखें

References

  वा  
सौर मण्डल
बौना ग्रह प्लूटो: रंग-रूप, वायुमंडल, चन्द्रमा सूर्यबुधशुक्रचन्द्रमापृथ्वीPhobos and Deimosमंगलसीरिस)क्षुद्रग्रहबृहस्पतिबृहस्पति के उपग्रहशनिशनि के उपग्रहअरुणअरुण के उपग्रहवरुण के उपग्रहनेप्चूनCharon, Nix, and Hydraप्लूटो ग्रहकाइपर घेराDysnomiaएरिसबिखरा चक्रऔर्ट बादल
सूर्य · बुध · शुक्र · पृथ्वी · मंगल · सीरीस · बृहस्पति · शनि · अरुण · वरुण · यम · हउमेया · माकेमाके · एरिस
ग्रह · बौना ग्रह · उपग्रह - चन्द्रमा · मंगल के उपग्रह · क्षुद्रग्रह · बृहस्पति के उपग्रह · शनि के उपग्रह · अरुण के उपग्रह · वरुण के उपग्रह · यम के उपग्रह · एरिस के उपग्रह
छोटी वस्तुएँ:   उल्का · क्षुद्रग्रह (क्षुद्रग्रह घेरा‎) · किन्नर · वरुण-पार वस्तुएँ (काइपर घेरा‎/बिखरा चक्र) · धूमकेतु (और्ट बादल)


Tags:

बौना ग्रह प्लूटो रंग-रूपबौना ग्रह प्लूटो वायुमंडलबौना ग्रह प्लूटो चन्द्रमाबौना ग्रह प्लूटो ग्रह या बौना ग्रहबौना ग्रह प्लूटो न्यू होराइज़न्सबौना ग्रह प्लूटो इन्हें भी देखेंबौना ग्रह प्लूटोकक्षा (भौतिकी)काइपर घेराखगोलीय इकाईखगोलीय चिन्हखगोलीय वस्तुग्रहचन्द्रमाद्रव्यमाननाइट्रोजनपृथ्वीबौना ग्रहवरुण (ग्रह)सूर्यसौर मण्डल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अरिजीत सिंहसर्वाधिकारवादछत्तीसगढ़ के जिलेकहो ना प्यार हैसैम पित्रोडारस (काव्य शास्त्र)मार्क्सवादसोमनाथ मन्दिरमहामन्दीआँगनवाडीहिन्दू धर्मकैलास पर्वतअलाउद्दीन खिलजीगूगलझारखण्ड के जिलेमानवाधिकाररामचरितमानसभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनअरविंद केजरीवालसरस्वती वंदना मंत्रहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रप्राथमिक चिकित्साधर्मो रक्षति रक्षितःशिवाजीध्रुवस्वामिनी (नाटक)हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीआरती सिंहमहाद्वीपरूसी क्रांतिअमरनाथभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)घनानन्दफुटबॉलरानी की वावउत्तर प्रदेश विधान सभायौन आसनों की सूचीअखिलेश यादवभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हवेदरोहित शर्मामुसलमानयूट्यूबभारत में कृषिस्वच्छ भारत अभियानअमिताभ बच्चनआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासलिंग (व्याकरण)हिन्दू वर्ण व्यवस्थाराष्ट्रभाषाशेयर बाज़ारप्रयोजनमूलक हिन्दीविटामिन बी१२भारतीय शिक्षा का इतिहासस्वराज पार्टीबृहस्पति (ग्रह)पुनर्जागरणPHक्लियोपाट्रा ७मुहम्मदपाठ्यक्रमआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाक्षत्रियधर्मद्वितीय विश्वयुद्धमुकेश तिवारीभूपेश बघेलसुमित्रानन्दन पन्तसलमान ख़ानसम्भोगनीतीश कुमारराशियाँभारत की जनगणना २०११यश दयालपत्रकारिताचमारश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रसूरदासप्रेमचंद🡆 More