सम्भोग: शारीरिक सम्बन्ध, सहवास आदि।

सम्भोग (अंग्रेज़ी: Sexual intercourse) मैथुन या सहवास की उस क्रिया को कहते है जिसमें नर का लिंग मादा की योनि में प्रवेश करता है। सम्भोग अलग अलग जीवित प्रजातियों के हिसाब से अलग अलग प्रकार से हो सकता है। सम्भोग को योनि मैथुन, काम-क्रीड़ा, रति-क्रीड़ा भी कहते हैं। सृष्टि में आदि काल से सम्भोग का मुख्य काम वंश को आगे चलाना व बच्चे पैदा करना है। जहाँ कई जानवर व पक्षी सिर्फ अपने बच्चे पैदा करने के लिए उपयुक्त मौसम में ही सम्भोग करते हैं वहीं इंसानों में सम्भोग इस वजह के बिना भी हो सकता है। सम्भोग इंसानों में सुख प्राप्ति या प्यार या प्रेम दिखाने का भी एक रूप है।

सम्भोग: कानून, इन्हें भी देखें, सन्दर्भ
संभोग की मिशनरी पोजीशन, जिसे पॉल एवरिल ने बनाई है। (1892)

सम्भोग अथवा मैथुन से पूर्व की क्रिया, जिसे अंग्रेजी में फ़ोर-प्ले कहते है, इसके दौरान हर प्राणी के शरीर से कुछ विशेष प्रकार की गन्ध (फ़ीरोमंस) उत्सर्जित होती है जो विषमलिंगी को मैथुन के लिये अभिप्रेरित व उत्तेजित करती है। कुछ प्राणियों में यह मौसम के अनुसार भी पाया जाता है। वस्तुत: फ़ोर-प्ले से लेकर चरमोत्कर्ष की प्राप्ति तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया ही सम्भोग कहलाती है बशर्ते कि लिंग व्यवहार का यह कार्य विषमलिंगियों के बीच हो रहा हो। कई ऐसे प्रकार के सम्भोग भी हैं जिसमें लिंग का उपयोग नर और मादा के बीच नहीं होता जैसे मुख मैथुन अथवा गुदा मैथुन उन्हें मैथुन तो कहा जा सकता है परन्तु सम्भोग कदापि नहीं। उपर्युक्त प्रकार के मैथुन अस्वाभाविक अथवा अप्राकृतिक व्यवहार के अन्तर्गत आते हैं या फिर सम्भोग के साधनों के अभाव में उन्हें केवल मनुष्य की स्वाभाविक आत्मतुष्टि का उपाय ही कहा जा सकता है, सम्भोग नहीं।

सम्भोग: कानून, इन्हें भी देखें, सन्दर्भ
बैठने की स्थिति से संभोग करने वाला युगल, लोटस की स्थिति या लोटस का फूल कहलाता है

विभिन्न देशों में कुछ विशेष प्रकार के यौन कृत्यों पर प्रतिबंध है। अलग-अलग धर्मों और सम्प्रदायों के बीच कामुकता पर अलग-अलग विचार है। मानव को छोड़कर अधिकांश जीवों में सम्भोग करने का विशेष मौसम होता है। इस समय गर्भ धारण करने की संभावना सर्वाधिक होती है।

कानून

संभोग, सहवास के रूप में, मानव प्रजातियों के लिए प्रजनन का प्राकृतिक तरीका है। मनुष्यों ने इसके लिए नैतिक दिशानिर्देश बनाए हैं, जो धार्मिक और सरकारी कानूनों के अनुसार भिन्न होते हैं। कुछ सरकारों और धर्मों में "उपयुक्त" और "अनुचित" यौन व्यवहार के सख्त कानून या नियम बनाए गए हैं।

यौन अपराध

किसी मनुष्य के साथ बिना उसकी इच्छा या बिना उसे बताए उसके साथ संभोग करना बलात्कार की श्रेणी में आता है जिसे यौन उत्पीड़न भी कहा जाता है। यह कई देशों में गंभीर अपराध माना जाता है। आंकड़ों के अनुसार इस अपराध से पीड़ित लोगों में 90% से ज्यादा प्रतिशत महिलाओं का है। इन आंकड़ों के अनुसार 99% ब्लात्कारी पुरुष होते हैं और 5% मामलों में पीड़ित का ब्लात्कारी से जान-पहचान नहीं होता है।

ज़्यादातर देशों में सहमति हेतु निम्नतम उम्र निर्धारित किया गया है, जो आमतौर पर अलग अलग देशों में 16 से 18 के बीच होता है। यदि कोई निर्धारित उम्र से कम व्यक्ति से साथ उसके सहमति लेकर भी संभोग करता है, तो भी उसे कानूनी अपराध ही माना जाता है। कुछ देशों में ऐसे व्यक्ति के साथ संभोग करना, जिसकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो सहमति दे सके, उसे भी बलात्कार माना जाता है, चाहे उम्र कितनी भी हो।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

सम्भोग कानूनसम्भोग इन्हें भी देखेंसम्भोग सन्दर्भसम्भोग बाहरी कड़ियाँसम्भोगअंग्रेज़ी भाषापुरुषमहिलामैथुनयोनि

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सरस्वती देवीवाट्सऐपभारतीय रुपयाराजनाथ सिंहलालू प्रसाद यादवस्वस्तिक मन्त्रवाराणसीकन्हैया कुमारस्त्री जननांगगुर्दाभारत में भ्रष्टाचारदमन और दीवटेस्ला मोटर्सहरिवंश राय बच्चनअखिलेश यादवइस्लाम का इतिहासप्लासी का पहला युद्धसिद्धू मूसे वालापरशुरामअरुण गोविलदार्जिलिंगराजस्थानी भाषाशिवसौर मण्डलसकल घरेलू उत्पादअमिताभ बच्चनईस्ट इण्डिया कम्पनीयदुवंशहाथीसंविधानप्रवर्तन निदेशालयफेसबुकगुर्जर-प्रतिहार राजवंशभूत-प्रेतगुप्त राजवंशयज्ञोपवीतप्लेटोशान्ति मंत्रबिहार जाति आधारित गणना 2023गायत्री मन्त्रओडिशामैं हूँ नाराज्य सभाकभी खुशी कभी ग़मभारतीय थलसेनाभारत का संविधानदिनेश कार्तिकसिविल सेवा परीक्षाआदिकाललक्ष्मीकुंडली भाग्यक्लियोपाट्रा ७हरिद्वार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशाहरुख खान (क्रिकेटर)अनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)रानी लक्ष्मीबाईमंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रएशियाखजुराहोकुछ कुछ होता हैमहिलाशिक्षण विधियाँभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीटी॰ राजा सिंहफूलन देवीधनंजय यशवंत चंद्रचूड़बालकाण्डबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)कामाख्या मन्दिरआदित्य श्रीवास्तवराम नवमीसाथ निभाना साथियाउत्तर प्रदेश विधान सभाहिमाचल प्रदेशगुर्जरनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रएनिमल (2023 फ़िल्म)रोमन साम्राज्य🡆 More