अखिलेश यादव: भारतीय राजनेता

अखिलेश यादव (जन्म: 1 जुलाई 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2022 विधान सभा चुनाव में करहल सीट से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर पहली बार विधायक बने और आजमगढ़ लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव: संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, राजनीति में भागीदारी
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री
पद बहाल
15 मार्च 2012 – 19 मार्च 2017
पूर्वा धिकारी मायावती
उत्तरा धिकारी योगी आदित्यनाथ

जन्म 1 जुलाई 1973 (1973-07-01) (आयु 50)
जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी
जीवन संगी डिम्पल यादव
संबंध मुलायम सिंह यादव (पिता)
राम गोपाल यादव (चाचा)
शिवपाल सिंह यादव (चाचा)
बच्चे अदिति व टीना (पुत्री)
और अर्जुन (पुत्र)
निवास ग्राम सैफई, जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश, भारत
शैक्षिक सम्बद्धता मैसूर विश्वविद्यालय
पेशा राजनेता
जालस्थल www.akhileshyadav.com

संक्षिप्त जीवनी

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गाँव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ। अखिलेश मांसाहारी है। इनका विवाह डिम्पल यादव के साथ 24 नवंबर 1999 को हुआ था।

शिक्षा

अखिलेश ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की

राजनीति में भागीदारी

अखिलेश ने मई 2009 के लोकसभा उप-चुनाव में फिरोजाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एस०पी०एस० बघेल को 67,301 मतों से हराकर सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे कन्नौज से भी जीते। बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट से त्यागपत्र दे दिया और कन्नौज सीट अपने पास रखी।

मुख्यमन्त्री के रूप में

मार्च 2012 के विधान सभा चुनाव में 224 सीटें जीतकर मात्र 38 वर्ष की आयु में ही वे उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमन्त्री बन गये। जुलाई 2012 में जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके कार्य की आलोचना करते हुए व्यापक सुधार का सुझाव दिया तो जनता में यह सन्देश गया कि सरकार तो उनके पिता और दोनों चाचा चला रहे हैं, अखिलेश नहीं।

उनकी सरकार को दूसरा झटका तब लगा जब एक आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निलम्बित करने पर चारों ओर से उनकी आलोचना हुई। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें नागपाल को बहाल करना पड़ा। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में 43 व्यक्तियों के मारे जाने व 93 के घायल होने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा तथा सेना ने आकर स्थिति पर काबू किया। मुस्लिम व हिन्दू के बीच हुए इस भयंकर दंगे से उनकी सरकार की बड़ी किरकिरी हुई।

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया, जो भारत का सबसे आधुनिक एक्सप्रेस वे है। यादव ने उ.प्र. में "यू.पी.100 पुलिस सेवा" और "108 एंबुलेन्स फ्री सेवा" शुरू की। उनके कार्यकाल में लखनऊ मैट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, लखनऊ- बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 2 । इन्होनें कार्यकाल में प्रदेश में युवाओ को बड़ी मात्रा में लैपटाॅप वितरण किये गये। 2022 में करहल विधान सभा से चुनाव लड़े, जीत कर पहली बार विधान सभा पहुंचे, और वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

  1. समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट
पूर्वाधिकारी
मायावती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
१५ मार्च २०१२ - वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ

Tags:

अखिलेश यादव संक्षिप्त जीवनीअखिलेश यादव शिक्षाअखिलेश यादव राजनीति में भागीदारीअखिलेश यादव इन्हें भी देखेंअखिलेश यादव सन्दर्भअखिलेश यादव बाहरी कड़ियाँअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्रीमुख्यमंत्रीमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भूल भुलैया (2007 फ़िल्म)सम्पादनसाथ निभाना साथियापरिकल्पनाआसनजनजातिहम साथ साथ हैंकर्नाटकशुक्रपंचायती राजज़ुबिन नौटियालभारत में इस्लामबैडमिंटनसोमनाथ मन्दिरपवन सिंहयशोधरा (काव्य)कामाख्या मन्दिरअक्षय वटव्यक्तित्व विकासदैनिक भास्कररेणुका सिंह (क्रिकेटर)राशियाँअन्नामलाई कुप्पुसामीउत्तर प्रदेशआपदा प्रबन्धनविवाहमौसमराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीदेवों के देव... महादेवराज्य सभावल्लभ भाई पटेलपारिस्थितिकीसती प्रथाजाटधानसिख धर्मराम मंदिर, अयोध्याभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीपर्यावरण शिक्षालोक सभासहजनमुद्रा (करंसी)काशी विश्वनाथ मन्दिरचन्द्रगुप्त मौर्यभोजपुरी भाषाहर्षद मेहताभूमिहारहोलीइस्लाम का इतिहाससर्वनामभारतीय वैज्ञानिकों की सूचीजानवर (1999 फ़िल्म)महाराष्ट्रशिव पुराणडिम्पल यादवअग्रसेनजातिशिवाजीपाषाण युगगुजरातएडोल्फ़ हिटलरओम का नियममारवाड़ीतर्कशास्त्रसंस्कृति के चार अध्यायमानव दाँतउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरबरगदजैविक खेतीमानव का पाचक तंत्रकामसूत्ररबी की फ़सलकिशोरावस्थाओजोन परतभारत की संस्कृतिमन्नू भंडारीशाह जहाँभूकम्पचंद्रशेखर आज़ाद रावण🡆 More