महाद्वीप

महाद्वीप एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके.

पृथ्वी के जो ७ सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे -एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ओसियाना।

महाद्वीप
अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप दर्शित हैं। प्रचलन एवं प्रतिरूप पर आधारित, महाद्वीपों को समाहित या विभाजित किया जा सकता है, उदाहरणतः यूरेशिया को प्रायः यूरोप तथा एशिया में विभाजित किया जाता है लाल रंग में।
महाद्वीप
██  विश्व के महाद्वीप

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पाँच महाद्वीप स्वीकरते है पर अधिकतर लोग छः, या सात महाद्वीप के होने का मत रखते हैं। भूवैज्ञानिकों मे मुख्य रूप से दो मतभेद है। पहला तो ये कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन दोनों को जोड़कर एक महाद्वीप यूरेशिया मानें। दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हे साथ मिलाकर एक अमेरिका महाद्वीप माने। कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिये हैं कि यूरोप, एशिया और अफ़्रीका को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मानना चाहिए। (देखिए अफ़्रीका-यूरेशिया)। भारतीय महाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्लेट में आता है। अतः वह भी किसी परिभाषा से एक महाद्वीप है।

कितने महाद्वीप हैं? - विभिन्न परिभाषायें

एन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, युरोप, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका

एन्टार्टिका, भारतीय महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका

भूगर्भशास्त्र

बीसवीं सदी के दौरान, भूविज्ञानिकों नें प्लेट टेक्टॉनिक सिद्धांत को स्वीकार किया है जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी के उपरी सतह पर सरकते हैं, जिसे कॉन्टिनेन्टल ड्रीफ़्ट कहते है।

पृथ्वी की सतह पर सात बड़े और कई छोटे टेक्टॉनिक प्लेट होते है। और यही टेक्टॉनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर होते हैं, टूट कर अलग होते हैं, जो समय बीतते महाद्वीप बन जाते हैं। इसी कारण से, भूवैज्ञानिक इतिहास से पहले और आज के महाद्वीपों से पहले कई दूसरे महाद्वीप हुआ करते थे।

महाद्वीपों की सँख्या

महाद्वीपों को विभाजित करने के कई तरीके हैं :-

प्रतिरूप
महाद्वीप 
विभिन्न महाद्वीपों को दर्शाता हुआ रंग-कूटित मानचित्र। एक ही क़िस्म के रंग वाले महाद्वीप-समूह को समाहित या विभाजित किया जा सकता है।

mall>

सात महाद्वीप
6 महाद्वीप
    उत्तरी अमरीका
    दक्षिण अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    ऑस्ट्रेलिया
6 महाद्वीप
[तथ्य वांछित]
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
       अमरीका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
[तथ्य वांछित]
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
       यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया
4 महाद्वीप
[तथ्य वांछित]
       अमरीका
    अंटार्कटिका
          Afro-यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया

प्रायः सात महाद्वीप का सिद्धान्त पश्चिमी यूरोप, उत्तरी यूरोप, मध्य यूरोप, दक्षिणी-पूर्व यूरोप, चीन तथा लगभग सभी अंग्रेज़ी भाष्य देशों में पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है – भूगोलशास्त्रियों द्वारा पसन्द किया जाता है और रूस, पूर्वी यूरोप तथा जापान में भी पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका को मिलाकर केवल अमरीका कहा जाता है – दक्षिणी अमरीका, आइबीरिया प्रायद्वीप, इटली, ईरान, यूनान और यूरोप के कुछ भाग में पढ़ाया जाता है। इस पद्धति में कुछ फेर बदल कर केवल पाँच बसे हुए महाद्वीपों को भी दर्शा सकता है (अंटार्टिका को हटाकर)जैसा ओलंपिक के चिन्ह में देखने को मिलता है।

ओशिऍनिया या ऑस्ट्रेलेशिया नाम कभी-कभी ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के प्रशान्त महासागर के द्वीप समूहों को मिलकर दिया जाता है। उदाहरणतः, कनाडा की मानचित्रावली (ऍटलस) में ओशिऍनिया नाम दिया गया है, और ऐसा ही आइबीरिया और दक्षिणी अमरीका में भी देखा जाता है।

यह भी देखिए

सन्दर्भ

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[श्रेणी:]]

Tags:

महाद्वीप कितने हैं? - विभिन्न परिभाषायेंमहाद्वीप भूगर्भशास्त्रमहाद्वीप यह भी देखिएमहाद्वीप सन्दर्भमहाद्वीप

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

निबन्धवाट्सऐपभारत के विभिन्न नामकामाख्या मन्दिरभारत की पंचवर्षीय योजनाएँमुम्बईराजनीति विज्ञानबीकानेरयौन आसनों की सूचीबर्लिन कांग्रेसभारतीय स्थापत्यकलाभारत रत्‍नजीवन कौशलमध्य प्रदेश के ज़िलेवाल्मीकिकालभैरवाष्टकरासायनिक तत्वों की सूचीदेवों के देव... महादेवरामदेवराममनोहर लोहियादार्जिलिंगभारत के मुख्य न्यायाधीशसंस्कृतिसैम पित्रोडाआंबेडकर जयंतीचुनावमुद्रास्फीतिसारे जहाँ से अच्छालाल क़िलाबांके बिहारी जी मन्दिरप्राचीन मिस्रचिपको आन्दोलनक्लियोपाट्रा ७उत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीभारतीय थलसेनाराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीई-वाणिज्यसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यजियोअयोध्यानीम करौली बाबाआयुर्वेदहिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारीलालबहादुर शास्त्रीराष्ट्रभाषामृदा संरक्षणविनायक दामोदर सावरकरभारत की राजनीतिब्राह्मणराजा राममोहन रायछंदराशियाँपानीपत का तृतीय युद्धब्लू बीटल (फ़िल्म)हनुमान जयंतीमैंने प्यार कियालोक सभायशस्वी जायसवालशिवम दुबेरबीन्द्रनाथ ठाकुररानी लक्ष्मीबाईभारत के रेल मंत्रीवैशाखरामायण आरतीनेपोलियन बोनापार्टराजीव गांधीबवासीरआलोचनाबिहार जाति आधारित गणना 2023गुप्त राजवंशआदर्शवादसामाजिक परिवर्तनभाषाविज्ञानगुजरातभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनभारतेन्दु युगअर्थशास्त्र🡆 More