चिपको आन्दोलन

चिपको आंदोलन पर्यावरण से संबंधित है यह गौरा देवी ने चलाया थाचिपको आंदोलन एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन था। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य (तब उत्तर प्रदेश का भाग) में किसानो ने अंगूर के वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था। वे राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उन पर अपना परम्परागत अधिकार जता रहे थे।

यह आन्दोलन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में सन् 1975 में प्रारम्भ हुआ। एक दशक के अन्दर यह पूरे उत्तराखण्ड क्षेत्र में फैल गया था। चिपको आन्दोलन की एक मुख्य बात थी कि इसमें स्त्रियों ने भारी संख्या में भाग लिया था। इस.आंदोलन की शुरुवात 1975

में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी के नेत्रत्व मे हुई थी। 

यह भी कहा जाता है कि कामरेड गोविन्द सिंह रावत ही चिपको आन्दोलन के व्यावहारिक पक्ष थे, जब चिपको की मार व्यापक प्रतिबंधों के रूप में स्वयं चिपको की जन्मस्थली की घाटी पर पड़ी तब कामरेड गोविन्द सिंह रावत ने झपटो-छीनो आन्दोलन को दिशा प्रदान की। चिपको आंदोलन वनों का अव्यावहारिक कटान रोकने और वनों पर आश्रित लोगों के वनाधिकारों की रक्षा का आंदोलन था रेणी में 2400 से अधिक पेड़ों को काटा जाना था, इसलिए इस पर वन विभाग और ठेकेदार जान लडाने को तैयार बैठे थे जिसे गौरा देवी जी के नेतृत्व में रेणी गांव की 27 महिलाओं ने प्राणों की बाजी लगाकर असफल कर दिया था।

'चिपको आन्दोलन' का घोषवाक्य है-

    क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी, पानी और बयार।
    मिट्टी, पानी और बयार, जिन्दा रहने के आधार।

सन 1987 में इस आन्दोलन को सम्यक जीविका पुरस्कार (Right Livelihood Award) से सम्मानित किया गया था।

आन्दोलन का प्रभाव

इस आंदोलन की मुख्य उपलब्धि ये रही कि इसने केंद्रीय राजनीति के एजेंडे में पर्यावरण को एक सघन मुद्दा बना दिया चिपको के सहभागी तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ.शेखर पाठक के अनुसार, “भारत में 1980 का वन संरक्षण अधिनियम और यहाँ तक कि केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्रालय का गठन भी चिपको की वजह से ही संभव हो पाया।”

उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखण्ड) में इस आन्दोलन ने 1980 में तब एक बड़ी जीत हासिल की, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने प्रदेश के हिमालयी वनों में वृक्षों की कटाई पर 15 वर्षों के लिए रोक लगा दी। बाद के वर्षों में यह आन्दोलन पूर्व में बिहार, पश्चिम में राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में कर्नाटक और मध्य भारत में विंध्य तक फैल गया था। उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध के अलावा यह आन्दोलन पश्चिमी घाट और विंध्य पर्वतमाला में वृक्षों की कटाई को रोकने में सफल रहा। साथ ही यह लोगों की आवश्यकताओं और पर्यावरण के प्रति अधिक सचेत प्राकृतिक संसाधन नीति के लिए दबाब बनाने में भी सफल रहा।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

चिपको आन्दोलन आन्दोलन का प्रभावचिपको आन्दोलन इन्हें भी देखेंचिपको आन्दोलन सन्दर्भचिपको आन्दोलन बाहरी कड़ियाँचिपको आन्दोलनउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डभारत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इंस्टाग्रामसर्वनामअलंकार (साहित्य)किशोर कुमारद्वितीय विश्वयुद्धबाल वीरकेदारनाथ मन्दिरप्रीति ज़िंटाजयपुरहैदराबादरोवमैन पॉवेलविंध्यवासिनी देवीआवर्त सारणीहिन्दू मन्दिर वास्तुकलाहरे कृष्ण (मंत्र)तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरउधम सिंहमहामृत्युञ्जय मन्त्रओडिशासर्वेपल्लि राधाकृष्णननर्मदा नदीअक्षय कुमारनिकाह हलालाजानवर (1999 फ़िल्म)इंडियन प्रीमियर लीगसाईबर अपराधराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनगरुड़ पुराणदीपिका पादुकोणकलाआशिकीपृथ्वी सावदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेलोकतंत्रनरेन्द्र मोदीपप्पू यादवभारतीय रेलकार्ल मार्क्सकन्या पूजनकेन्द्र-शासित प्रदेशमहाद्वीपपृथ्वीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलमैथिलीशरण गुप्तमौर्य राजवंशअमिताभ बच्चनवो रहने वाली महलों कीमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशजौनपुरभारतीय शिक्षा का इतिहासराजस्थानभारत का इतिहाससंसाधनमहिलाओं से छेड़छाड़जयप्रकाश नारायणसुनील नारायणचम्पारण सत्याग्रहराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाआदि शंकराचार्यभाषाहस्तमैथुनसमावेशी शिक्षावेदपारिभाषिक शब्दावलीराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीरूसदशावतारजनजातिचुनावशिरडी साईं बाबालता मंगेशकरदक्षिणप्रदूषणभारत का उच्चतम न्यायालय🡆 More