बौना ग्रह हउमेया

हउमेया (प्रतीक: ) हमारे सौर मण्डल के काइपर घेरे में स्थित एक बौना ग्रह है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम १३६१०८ हउमेया है। यह हमारे सौर मण्डल का चौथा सब से बड़ा बौना ग्रह है और इसका द्रव्यमान यम (प्लूटो) का एक-तिहाई है। हउमेया का औसत व्यास (डायामीटर) लगभग १,४३६ किमी है। इसकी खोज २००४ में की गयी थी। हउमेया का आकार सारे ज्ञात बौने ग्रहों में अनूठा है - जहाँ बाक़ी सब गोल हैं यह एक पिचका हुआ गोला है। हउमेया की चौड़ाई उसकी लम्बाई से दो गुना ज़्यादा है। इसके इस अजीब आकार के साथ-साथ इसमें कुछ और भी भिन्नताएँ हैं - यह बहुत तेज़ी से अपने घूर्णन अक्ष (ऐक्सिस) पर घूमता है और इसका घनत्व बाहरी सौर मण्डल के अन्य बौने ग्रहों से अधिक है। इन विशेषताओं को देखकर लगता है के हउमेया अतीत में किसी भयंकर टकराव का नतीजा है।

हउमेया  🝻
बौना ग्रह हउमेया
हउमेया और उसके उपग्रहों (हिइआका और नामाका)

रूप-रंग

हउमेया की सतह का एल्बीडो (सफ़ेदपन या चमकीलापन) ०.७ से ०.८ के बीच है। यह काफ़ी ऊंचा माना जाता है और वैज्ञानिकों की सोच है के यह हउमेया की सतह पर जमी पानी की बर्फ़ की वजह से है। बौने ग्रहों में अन्दर एक पत्थरीला केंद्र होता है और उसके ऊपर बर्फ़ की मोटी तह होती है जिसमें पानी, मीथेन, नाइट्रोजन की बर्फ़ें मिलती हैं। लेकिन हउमेया पर ऊपरी बर्फ़ की चादर बहुत पतली है, जिस से उसका घनत्व अन्य बौने ग्रहों की तुलना में अधिक है। हउमेया का घूर्णन बहुत तेज़ है - जहाँ पृथ्वी को एक दफ़ा घूमने में लगभग २४ घंटे लगते हैं, वहाँ हउमेया ४ घंटे से ज़रा कम में एक दफ़ा पूरा घूम जाता है। खगोलशास्त्री समझते हैं के हउमेया का पिचका आकार इसी तेज़ घूर्णन का नतीजा है। हउमेया के इतिहास के बारे में अंदाज़ा लगते हुए वे समझते हैं के एक बहुत बड़ा टकराव हुआ होगा जिसमें हउमेया के ऊपर की बरफ का हिस्सा उड़ गया और ज़्यादातर पत्थर-ही-पत्थर बचा। उसी टकराव ने शायद हउमेया को तेज़ी से घूमता हुआ छोड़ दिया।

हउमेया की सतह वैसे तो सफ़ेद है, लेकिन उसपर एक लाल रंग का क्षेत्र देखा गया है। संभव है के इस क्षेत्र में प्लूटो की तरह अन्य लालिमा प्रदान करने वाले पदार्थ हों।

उपग्रह

हउमेया की परिक्रमा करते हुए दो छोटे से उपग्रह भी मिलें हैं जिनके नाम हिइआका और नामाका हैं।

नाम का स्रोत

जिस दूरबीनशाला (ऑबज़रवटोरी) से हउमेया, हिइआका और नामाका पाए गए, वे हवाई में स्थित हैं, इसलिए उनके नाम प्राचीन हवाईयन धर्म पर रखे गए। इसमें हउमेया बच्चों की जन्मने की देवी मानी जाती थीं और हिइआका और नामाका उनकी दो बेटियाँ थीं। अंग्रेज़ी में हउमेया को "Haumea", हिइआका को "Hi'iaka" और नामाका को "Namaka" लिखा जाता है।

इन्हें भी देखें

  वा  
सौर मण्डल
बौना ग्रह हउमेया सूर्यबुधशुक्रचन्द्रमापृथ्वीPhobos and Deimosमंगलसीरिस)क्षुद्रग्रहबृहस्पतिबृहस्पति के उपग्रहशनिशनि के उपग्रहअरुणअरुण के उपग्रहवरुण के उपग्रहनेप्चूनCharon, Nix, and Hydraप्लूटो ग्रहकाइपर घेराDysnomiaएरिसबिखरा चक्रऔर्ट बादल
सूर्य · बुध · शुक्र · पृथ्वी · मंगल · सीरीस · बृहस्पति · शनि · अरुण · वरुण · यम · हउमेया · माकेमाके · एरिस
ग्रह · बौना ग्रह · उपग्रह - चन्द्रमा · मंगल के उपग्रह · क्षुद्रग्रह · बृहस्पति के उपग्रह · शनि के उपग्रह · अरुण के उपग्रह · वरुण के उपग्रह · यम के उपग्रह · एरिस के उपग्रह
छोटी वस्तुएँ:   उल्का · क्षुद्रग्रह (क्षुद्रग्रह घेरा‎) · किन्नर · वरुण-पार वस्तुएँ (काइपर घेरा‎/बिखरा चक्र) · धूमकेतु (और्ट बादल)

Tags:

बौना ग्रह हउमेया रूप-रंगबौना ग्रह हउमेया उपग्रहबौना ग्रह हउमेया नाम का स्रोतबौना ग्रह हउमेया इन्हें भी देखेंबौना ग्रह हउमेयाअंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघकाइपर घेराखगोलीय चिन्हघूर्णन अक्षद्रव्यमानप्लूटो (बौना ग्रह)बौना ग्रहसौर मण्डल🝻

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीसर्वनामबद्रीनाथ मन्दिरसंगठनद्रौपदी मुर्मूभारत की आधिकारिक भाषाएँसौर मण्डलपर्यावरणदिल्ली सल्तनतफेसबुकराष्ट्रीय जनता दलऔद्योगिक क्रांतिद्वादश ज्योतिर्लिंगजनजातिभारत के विभिन्न नामक्षत्रियभारत की भाषाएँपप्पू यादवकामसूत्रऋषभ पंतआदिकालजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रभारत की पंचवर्षीय योजनाएँभारत में महिलाएँहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालसत्य नारायण व्रत कथागौतम बुद्धपवन सिंहजय श्री रामगुट निरपेक्ष आंदोलनविजयनगर साम्राज्यबंगाल का विभाजन (1905)नमस्ते सदा वत्सलेउत्तराखण्डमहाभारत की संक्षिप्त कथासोनिया गांधीभारतेन्दु युग२६ अप्रैलजॉनी सिन्सआदर्श चुनाव आचार संहिताचुनावसम्भोगरामविलास पासवानभक्ति आन्दोलनबांके बिहारी जी मन्दिरसमासनक्सलवादकंगना राणावतलोक साहित्यजनता दल (यूनाइटेड)रामायणभारतीय राष्ट्रवादये जवानी है दीवानीकिशोर अपराधकन्हैया कुमारकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमुम्बईसामाजिक परिवर्तनइन्दिरा गांधीभारतीय रिज़र्व बैंकमध्य प्रदेश के ज़िलेसत्रहवीं लोक सभावन्दे मातरम्हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीविराट कोहलीहिन्दू विवाहस्वस्तिवाचनलोकगीतभारत का ध्वजप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनापानीपत का प्रथम युद्धशेखर सुमनभारतीय जनता पार्टीमध्य प्रदेशपुराणशेयर बाज़ारभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यमताधिकारभारत के राष्ट्रपति🡆 More