नेल्सन मंडेला: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला
मई 2008 में अपने 90वें जन्मदिन पर नेल्सन मंडेला
मई 2008 में मंडेला

पद बहाल
10 मई 1994 – 14 जून 1999
सहायक थाबो म्वूयेलवा म्बेकी
एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क
पूर्वा धिकारी एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क
उत्तरा धिकारी थाबो म्वूयेलवा म्बेकी

जन्म 18 जुलाई 1918
म्वेज़ो, केप प्रांत, दक्षिण अफ़्रीका
मृत्यु 5 दिसम्बर 2013(2013-12-05) (उम्र 95)
ह्यूटन, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ़्रीका
जन्म का नाम ख़ोलीह्लह्ला मंडैला
राष्ट्रीयता दक्षिण अफ़्रीकी
राजनीतिक दल अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस
जीवन संगी एवलिन नटोको मेस
(वि 1944–1957; तलाक)
विनी मदिकिज़ेला
(वि 1958–1996; तलाक़)
ग्राशा मैचल
(वि 1998–2013; मृत्युपर्यंत)
बच्चे मेडिका थेमबेकल मंडेला
मैकज़िव मंडेला
मैकगाथो लेवानिका मंडेला
मैकज़िव मंडेला
ज़ेनानी मंडेला
ज़िनज़िस्वा मंडेला
निवास ह्यूटन एस्टेट, जोहानसबर्ग, गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका
शैक्षिक सम्बद्धता यूनिवर्सिटी ऑफ़ फोर्ट हेर
यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन एक्सटर्नल सिस्टम
यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ अफ्रीका
यूनिवर्सिटी ऑफ़ द विटवाटरस्रांड
धर्म ईसाई (मेथोडिज़्म)
हस्ताक्षर नेल्सन मंडेला के हस्ताक्षर
जालस्थल www.nelsonmandela.org

प्रारम्भिक जीवन

मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप, दक्षिण अफ़्रीका संघ में गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी के यहाँ हुआ था। वे अपनी माँ नोसकेनी की प्रथम और पिता की सभी संतानों में 13 भाइयों में तीसरे थे। मंडेला के पिता हेनरी म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे। स्थानीय भाषा में सरदार के बेटे को मंडेला कहते थे, जिससे उन्हें अपना उपनाम मिला। उनके पिता ने इन्हें 'रोलिह्लाला' प्रथम नाम दिया था जिसका खोज़ा में अर्थ "उपद्रवी" होता है। उनकी माता मेथोडिस्ट थी। मंडेला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से पूरी की। उसके बाद की स्कूली शिक्षा मेथोडिस्ट मिशनरी स्कूल से ली। मंडेला जब 12 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी।

राजनीतिक संघर्ष

नेल्सन मंडेला: प्रारम्भिक जीवन, राजनीतिक संघर्ष, विचारधारा 
सोवियत संघ में नेल्सन मंडेला पर जारी किया गया डाकटिकट

1941 में मंडेला जोहन्सबर्ग चले गये जहाँ इनकी मुलाकात वॉल्टर सिसुलू और वॉल्टर एल्बरटाइन से हुई। उन दोनों ने राजनीतिक रूप से मंडेला को बहुत प्रभावित किया। जीवनयापन के लिये वे एक कानूनी फ़र्म में क्लर्क बन गये परन्तु धीर-धीरे उनकी सक्रियता राजनीति में बढ़ती चली गयी। रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को दूर करने के उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1944 में वे अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये जिसने रंगभेद के विरूद्ध आन्दोलन चला रखा था। इसी वर्ष उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ मिल कर अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की। 1947 में वे लीग के सचिव चुने गये। 1961 में मंडेला और उनके कुछ मित्रों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चला परन्तु उसमें उन्हें निर्दोष माना गया।

5 अगस्त 1962 को उन्हें मजदूरों को हड़ताल के लिये उकसाने और बिना अनुमति देश छोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चला और 12 जुलाई 1964 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। सज़ा के लिये उन्हें रॉबेन द्वीप की जेल में भेजा गया किन्तु सजा से भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने जेल में भी अश्वेत कैदियों को लामबन्द करना शुरू कर दिया था। जीवन के 27 वर्ष कारागार में बिताने के बाद अन्ततः 11 फ़रवरी 1990 को उनकी रिहाई हुई। रिहाई के बाद समझौते और शान्ति की नीति द्वारा उन्होंने एक लोकतान्त्रिक एवं बहुजातीय अफ्रीका की नींव रखी।

1994 में दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस ने 62 प्रतिशत मत प्राप्त किये और बहुमत के साथ उसकी सरकार बनी। 10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। दक्षिण अफ्रीका के नये संविधान को मई 1996 में संसद की ओर से सहमति मिली जिसके अन्तर्गत राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारों की जाँच के लिये कई संस्थाओं की स्थापना की गयी। 1997 में वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गये और दो वर्ष पश्चात् उन्होंने 1999 में कांग्रेस-अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया।

विचारधारा

नेल्सन मंडेला बहुत हद तक महात्मा गांधी की तरह अहिंसक मार्ग के समर्थक थे। उन्होंने गांधी को प्रेरणा स्रोत माना था और उनसे अहिंसा का पाठ सीखा था।

व्यक्तिगत जीवन

मंडेला के तीन शादियाँ कीं जिन से उनकी छह संतानें हुई। उनके परिवार में 17 पोते-पोती थे। अक्टूबर 1944 को उन्होंने अपने मित्र व सहयोगी वॉल्टर सिसुलू की बहन इवलिन मेस से शादी की। 1961 में मंडेला पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया परन्तु उन्हें अदालत ने निर्दोष पाया। इसी मुकदमे के दौरान उनकी मुलाकात अपनी दूसरी पत्नी नोमजामो विनी मेडीकिजाला से हुई। 1998 में अपने 80वें जन्मदिन पर उन्होंने ग्रेस मेकल से विवाह किया।

मृत्यु

5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के कारण मंडेला की हॉटन, जोहान्सबर्ग स्थित अपने घर में मृत्यु हो गयी। मृत्यु के समय ये 95 वर्ष के थे और उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनकी मृत्यु की घोषणा राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने की।

पुरस्कार एवं सम्मान

नेल्सन मंडेला: प्रारम्भिक जीवन, राजनीतिक संघर्ष, विचारधारा 
जोहनसबर्ग में स्थित नेल्सन मंडेला ब्रिज

दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से "राष्ट्रपिता" मानते थे। उन्हें "लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक", "राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता" के रूप में देखा जाता था। 2004 में जोहनसबर्ग में स्थित सैंडटन स्क्वायर शॉपिंग सेंटर में मंडेला की मूर्ति स्थापित की गयी और सेंटर का नाम बदलकर नेल्सन मंडेला स्क्वायर रख दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कह कर बुलाया जाता है जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है।

नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को 'मंडेला दिवस' घोषित किया। 67 साल तक मंडेला के इस आन्दोलन से जुड़े होने के उपलक्ष्य में लोगों से दिन के 24 घण्टों में से 67 मिनट दूसरों की मदद करने में दान देने का आग्रह किया गया। मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं:

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिसूक्ति पर नेल्सन मंडेला से सम्बन्धित उद्धरण हैं।
नेल्सन मंडेला से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।
विकिस्रोत पर इनके द्वारा या इनके बारे में मूल लेख उपलब्ध है:
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
फ़्रेड्रिक विलेम दे क्लर्क
दक्षिण अफ़्रीका राज्य के राष्ट्रपति के रूप में
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति
19941999
उत्तराधिकारी
थाबो म्बेकी
पूर्वाधिकारी
आन्द्रेस पस्त्राना अरांगो
गुट निरपेक्ष आंदोलन के महासचिव
1998– 1999

Tags:

नेल्सन मंडेला प्रारम्भिक जीवननेल्सन मंडेला राजनीतिक संघर्षनेल्सन मंडेला विचारधारानेल्सन मंडेला व्यक्तिगत जीवननेल्सन मंडेला मृत्युनेल्सन मंडेला पुरस्कार एवं सम्माननेल्सन मंडेला सन्दर्भनेल्सन मंडेला बाहरी कड़ियाँनेल्सन मंडेलाअफ्रीकी नेशनल कांग्रेसउमखोंतो वे सिजवेख़ोसा भाषादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतिनेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवसरंगभेदरॉबेन द्वीपसंयुक्त राष्ट्रसंघ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रविन्द्र जडेजाचुनावक्रिकेटबजरंग दलचैटजीपीटीनवरोहणकैटरीना कैफ़पल्लवनराम नवमीसाथ निभाना साथियाखजुराहो स्मारक समूहप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तसट्टालोक साहित्यमहाभारत की संक्षिप्त कथाभारत की पंचवर्षीय योजनाएँकश्यप (जाति)रूसी क्रांतिविवाह (2006 फ़िल्म)शिव ताण्डव स्तोत्रहिन्दू पंचांगपृथ्वीजनसंचारये रिश्ता क्या कहलाता हैमनोविज्ञानक्लियोपाट्रा ७प्रदूषणप्लेटोपंकज त्रिपाठीफेसबुकभीष्महिन्दू धर्म का इतिहासअफ़ीमअखिलेश यादवशिक्षाराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)नॉटी अमेरिकारावणहिन्दी के संचार माध्यमसमुदाययोद्धा जातियाँरबीन्द्रनाथ ठाकुरबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)राज्यकामसूत्रब्रह्माण्डप्राचीन मिस्रनेहरू–गांधी परिवारईसाई धर्मचन्द्रमासमस्तीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबरगदसंसाधननारीवादशिवाजीशेयर बाज़ारउत्तर प्रदेश के मंडलजाटवभारत का उच्चतम न्यायालयइन्सुलिनशास्त्रीय नृत्यबड़े मियाँ छोटे मियाँझारखण्ड के जिलेजलियाँवाला बाग हत्याकांडनवदुर्गाबाल गंगाधर तिलकसंदीप शर्मादीपक हूडाहरे कृष्ण (मंत्र)शक्ति पीठमुग़ल शासकों की सूचीजनजातिगोदान (उपन्यास)गायत्री मन्त्रआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासबंगाल का विभाजन (1905)सीतादमन और दीव🡆 More