वागाराम s/o हरजीराम चौधरी कृषि फार्म भादरूणा बरगद बहुवर्षीय विशाल वृक्ष है। इसे 'वट' और 'बड़' भी कहते हैं। यह एक स्थलीय द्विबीजपत्री एंव सपुष्पक वृक्ष है। इसका तना सीधा एंव कठोर होता है। इसकी शाखाओं से जड़े निकलकर हवा में लटकती हैं तथा बढ़ते हुए धरती के भीतर घुस जाती हैं एंव स्तंभ बन जाती हैं। इन जड़ों को बरोह या प्राप जड़ कहते हैं। इसका फल छोटा गोलाकार एंव लाल रंग का होता है। इसके अन्दर बीज पाया जाता है। इसका बीज बहुत छोटा होता है किन्तु इसका पेड़ बहुत विशाल होता है। इसकी पत्ती चौड़ी, एंव लगभग अण्डाकार होती है। इसकी पत्ती, शाखाओं एंव कलिकाओं को तोड़ने से दूध जैसा रस निकलता है जिसे लेटेक्स अम्ल कहा जाता है।
बरगद | |
---|---|
बरगद का चित्र | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | Magnoliophyta |
वर्ग: | Magnoliopsida |
गण: | Urticales |
कुल: | Moraceae |
वंश: | Ficus |
उपवंश: | (Urostigma) |
कई एशियाई और प्रशांत कथाओं और धर्मों में बरगद के पेड़ों की प्रमुखता होती है, जिनमें कुछ इस प्रकार हैं: बरगद के कई संदर्भ बौद्ध धर्म के पाली सिद्धांत में पाए जा सकते हैं। मध्य शरद ऋतु त्यौहार की वियतनामी पौराणिक कथाओं के अनुसार चाँद पर काले निशान बरगद हैं – एक जादुई पेड़ जो शुरूआत में धरती पर कुई नाम के एक व्यक्ति द्वारा लगाया गया था। वह आदमी उस पेड़ पर लटका हुआ था जब उसकी पत्नी ने उसे गंदे पानी से सींचा। बरगद ने तब खुद को उखाड़ लिया और चाँद पर चला गया, जहां वह अब मून लेडी और जेड रैबिट के साथ रहता है। बरगद फिलीपींस में बेल के पेड़ के रूप में जाना जाता है और ये कुछ देवताओं और आत्माओं का निवास स्थान हैं। वे फिलीपींस में बेल के पेड़ के रूप में जाने जाते हैं और कुछ देवता और आत्मा यहाँ निवास करते हैं। ओकिनावा में गजुमारू के नाम से जाना जाने यह वाला पेड़, स्थानीय लोक कथाओं में पौराणिक किजिमुना का निवास माना जाता है। गुआम के चमोरो लोग ताओताओमोना, डुएन्डेस और अन्य आत्माओं से जुड़ी कथाओं में विश्वास करते हैं। बरगद के पेड़ प्राचीन चमोरो आत्माओं द्वारा संरक्षित हैं जिन्हें ताओतोमोना के नाम से जाना जाता है।
नेपाल में लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए बरगद की जड़ों, पत्तियों और छाल का इस्तेमाल करते हैं, जैसे:
दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ आपने आजतक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए इंसान को ही देखा होगा, या तो वो अपनी फिटनेस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं या फिर अपनी कला की वजह से उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए देखा जा रहा है, कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र को लेकर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं। लेकिन भारत में इंसान नहीं बल्कि एक पेड़ भी अपनी उम्र की वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जी हां, कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में बरगद का पेड़ है, जो 250 साल पुराना है। इस पेड़ को दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में जाना जाता है। ये विशाल बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में स्थित है। 1787 में इस पेड़ को यही स्थापित किया गया था। उस दौरान इसकी उम्र करीबन 20 साल थी। पेड़ की इतनी जड़ें और बड़ी-बड़ी शाखाएं हैं, जिसकी वजह से ये हर किसी को देखने में ऐसा लगता है, जैसे कोई जंगल में आ गया हो। इस देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि ये सिर्फ पेड़ है।14,500 वर्ग मीटर में फैला ये पेड़ करीबन 24 मीटर ऊंचा है। इसकी 3 हजार से अधिक जटाएं हैं, जो अब जड़ों में बदल चुकी हैं। इस वजह से भी इसे दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ या 'वॉकिंग ट्री' भी कहते हैं। आपको जानकार शायद हैरानी हो इस पेड़ पर पक्षियों की 80 से अधिक प्रजातियां निवास करती हैं। वर्ष 1987 में भारत सरकार ने इस बड़े से बरगद के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था। इसे बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिन्ह भी मानते हैं। पेड़ की देखरेख 13 लोगों की एक टीम द्वारा की जाती है, जिसमें आपको बॉटनिस्ट से लेकर माली तक हर कोई मिल जाएगा। समय-समय पर इस पेड़ की जांच भी की जाती है, ये देखने के लिए इसे किसी भी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंच रहा।बगीचे को हमेशा आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान के नाम से नहीं जाना जाता था। 2009 में बगीचे का नाम बदल दिया गया था, और फिर इसका नाम प्राकृतिक वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के सम्मान में रखा गया था। 1787 में, ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्नल रॉबर्ट किड ने मसाले, चाय जैसी व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य पौधों की प्रजातियों को विकसित करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ बगीचे की स्थापना की थी। उन्हें क्या पता था कि एक दिन, सदियों बाद, अंजीर की यह प्रजाति दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ बन जाएगा।
पारम्परिक उपयोग:
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article बरगद, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.