पादप

पादप या उद्भिद (plant) जीवजगत का एक बड़ी श्रेणी है जिसके अधिकांश सदस्य प्रकाश संश्लेषण द्वारा शर्कराजातीय खाद्य बनाने में समर्थ होते हैं। ये गमनागम (locomotion) नहीं कर सकते। वृक्ष, फर्न (Fern), मॉस (mosses) आदि पादप हैं। हरा शैवाल (green algae) भी पादप है जबकि लाल/भूरे सीवीड (seaweeds), कवक (fungi) और जीवाणु (bacteria) पादप के अन्तर्गत नहीं आते। पादपों के सभी प्रजातियों की कुल संख्या की गणना करना कठिन है किन्तु प्रायः माना जाता है कि सन् २०१० में ३ लाख से अधिक प्रजाति के पादप ज्ञात हैं जिनमें से 2.7 लाख से अधिक बीज वाले पादप हैं।

पादप या उद्भिद
सामयिक शृंखला:
प्रारम्भिक कैम्ब्रियन से अब तक, लेकिन टेक्स्ट देखें, 520–0 मिलियन वर्ष
PreЄ
Є
O
S
D
C
P
T
J
K
Pg
N
वैज्ञानिक वर्गीकरण
अधिजगत: सुकेन्द्रिक
अश्रेणीत: आर्कीप्लास्टिडा (Archaeplastida)
जगत: प्लाण्टी (Plantae)
हैकेल (Haeckel), 1866
Divisions

हरा शैवाल (Green algae)

स्थलीय पादप (embryophytes)

  • असंवहनी पादप (Bryophytes या Non-vascular plants)
  • संवहनी पादप (Vascular plants या tracheophytes)
    • †Rhyniophyta—rhyniophytes
    • †Zosterophyllophyta—zosterophylls
    • Lycopodiophyta—clubmosses
    • †Trimerophytophyta—trimerophytes
    • फर्न (टेरिडोफाइटा)
    • †Progymnospermophyta
    • बीज पादप (spermatophytes)
      • †Pteridospermatophyta—seed ferns
      • Pinophyta—conifers
      • Cycadophyta—cycads
      • Ginkgophyta—ginkgo
      • Gnetophyta—gnetae
      • सपुष्पक पादक (Magnoliophyta)

निमैटोफाइट (Nematophytes)
संकेत : - लुप्त पादप

पादप जगत में विविध प्रकार के रंग बिरंगे पौधे हैं। कुछ एक कवक पादपो को छोड़कर प्रायः सभी पौधे अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। इनके भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं। पादपों में सुकेन्द्रिक प्रकार की कोशिका पाई जाती है। पादप जगत इतना विविध है कि इसमें एक कोशिकीय शैवाल से लेकर विशाल बरगद के वृक्ष शामिल हैं। ध्यातव्य है कि जो जीव अपना भोजन खुद बनाते हैं वे पौधे होते हैं, यह जरूरी नहीं है कि उनकी जड़ें हों ही। इसी कारण कुछ बैक्टीरिया भी, जो कि अपना भोजन खुद बनाते हैं, पौधे की श्रेणी में आते हैं। पौधों को स्वपोषित या प्राथमिक उत्पादक भी कहा जाता है।

'पादपों में भी प्राण है' यह सबसे पहले जगदीश चन्द्र बसु ने कहा था। पादपों का वैज्ञानिक अध्ययन वनस्पति विज्ञान कहलाता है।

महत्व

संसार की अधिकांश मुक्त आक्सीजन हरे पादपों द्वारा ही दी गयी है। हरे पादप ही धरती की अधिकांश जीवन के आधार हैं। अन्न, फल, सब्जियाँ मानव के मूलभूत भोजन हैं और इनका उत्पादन लाखों वर्षों से हो रहा है। पादप हमारे जीवन में फूल और शृंगार के रूप में प्रयुक्त होते हैं। अभी हाल के वर्षों तक पादपों से ही हमारी अधिकांश दवाइयाँ प्राप्त की जाती थीं।

छवि-मंजूषा

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

Tags:

पादप महत्वपादप छवि-मंजूषापादप सन्दर्भपादप इन्हें भी देखेंपादप

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्लासी का पहला युद्धताजमहलनवदुर्गाबाबरबिहारी (साहित्यकार)प्राणायामकन्हैया कुमारराजीव दीक्षितरजनीकान्तराजस्थान रॉयल्सदुबईहिन्दी पत्रकारितासदर बाजार, दिल्लीप्रयागराजनेतृत्वये रिश्ता क्या कहलाता हैपृथ्वी दिवसलोक प्रशासनअक्षांश रेखाएँइस्लामराम मंदिर, अयोध्यारवि तेजापिनाराई विजयनहर्षवर्धननमस्ते सदा वत्सलेदेवों के देव... महादेवमैं हूँ नाप्राथमिक चिकित्साभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलरामचन्द्र शुक्लआंबेडकर जयंतीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रकर्णशिक्षण विधियाँब्रह्मपुत्र नदीकलाभारत रत्‍नवेबसाइटइण्डिया गेटएडोल्फ़ हिटलरराजनीतिबहुजन समाज पार्टीराष्ट्रभाषाउत्तराखण्डबुरहान मुज़फ़्फ़र वानीशून्यराष्ट्रीय जनता दलजलियाँवाला बाग हत्याकांडशब्दभूल भुलैया 2स्त्री जननांगकिन्नरभूत-प्रेतसत्रहवीं लोक सभाशिवाजीरामचरितमानसहिन्दी की गिनतीजगन्नाथ मन्दिर, पुरीबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)जवाहरलाल नेहरूकंगना राणावतविटामिनप्रत्ययरिंकू सिंह (क्रिकेटर)संगीतस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)बाबा हरभजन सिंहगुरु नानकखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)संयुक्त राष्ट्रअक्षय कुमारश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय अर्थव्यवस्थाआयतुल कुर्सीवैदिक सभ्यतानई शिक्षा नीति 2020प्रेम मन्दिरनाटक🡆 More