होमर

होमर यूनान के ऐसे प्राचीनतम कवियों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं और जो बहुमत से यूरोप के सबसे महान कवि स्वीकार किए जाते हैं। वे अपने समय की सभ्यता तथा संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम माने जाते हैं। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की - इलियड और ओडिसी। इनका कार्यकाल ईसा से लगभग १००० वर्ष पूर्व था। हालाँकि इसके विषय में प्राचीन काल में जितना विवाद था आज भी उतना ही है। कुछ लोग उनके समय को ट्रोजन युद्ध के समय से जोड़ते है पर इतना तो तय है कि यूनानी इतिहास का एक पूरा काल होमर युग के नाम से विख्यात है, जो ८५० ईसा पूर्व से ट्रोजन युद्ध की तारीख ११९४-११८४ ईसा पूर्व तक फैला हुआ है। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोगों के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय की विजय और ध्वंस की कहानी तथा यूनानी वीर एकलिस की वीरता की गाथाएँ हैं। होमर के महाकाव्यों की भाषा प्राचीन यूनानी या हेल्लिकी है। जिस प्रकार हिंदू रामायण में लंका विजय की कहानी पढ़कर आनंदित होते हैं। उसी प्रकार ओडिसी में यूनान वीर यूलीसिस की कथा का वर्णन है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। ट्राय से लौटते समय उनका जहाज तूफान में फँस गया। वह बहुत दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद अपने देश लौटा। यूनान (ग्रीस) के तत्कालीन सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक तथ्यों की जानकारी का एकमात्र भरोसेमंद साधन के रूप में इनके ये दो महाकाव्य ही उपलब्ध हैं- इलियड और ओडेसी। इसके अतिरिक्त बहुत सी धार्मिक काव्य रचनाएँ भी जिन्हें बाद में परवर्ती कवियों की रचनाएँ माना गया। यह भी कहा जाता है कि इलियड और ओडेसी का प्रारंभिक स्वरूप मौखिक था और इन्हें प्राचीन ग्रीस के गायक गाया करते थे। गाते हुए वे बहुत से स्वरचित पद इसमें मिला देते। इस कारण इन्हें पूर्ण रूप से होमर की रचनाएँ मानना ठीक नहीं है। इस आधार पर वे होमर किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि समष्टि रूप से इलियड और ओडेसी के रचनाकारों को मानते हैं। होमर द्वारा चारों दिशाओं से आने वाली पवनों को अलग-अलग नाम दिया गया- १.

पूर्व से आने वाली मन्द व गर्म हवा को ह्युरस नाम दिया। २. पश्चिम से आने वाली पवन को जैफरस नाम दिया व इसे तूफानी बताया। ३. उत्तर से आने वाली ठंडी व तेज हवाओं को बोरेस नाम दिया। ४. दक्षिण से आने वाली नम व तीव्र हवाओं को नोट्स नाम दिया।

होमर
होमर
जन्म 9th century BCE (Julian)
unknown
मौत 8th century BCE (Julian) Edit this on Wikidata
जाति यूनानी Edit this on Wikidata
पेशा कवि, लेखक, लेखक Edit this on Wikidata
प्रसिद्धि का कारण इलियाड, ओडेसी Edit this on Wikidata

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

https://web.archive.org/web/20150810102115/http://classics.mit.edu/Homer/iliad.1.i.html

Tags:

इलियाडओदिसीकवियूनानरामायण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हिन्दी पत्रिकाओं की सूचीशिक्षाभूकम्पअरिजीत सिंहब्रह्मचर्यबिहार के जिलेअलंकार (साहित्य)अर्थशास्त्रसर्व शिक्षा अभियानकुंभ राशिभारतीय संविधान सभाकांग्रेस का सूरत विभाजनआशिकी 2हिन्दी भाषा का इतिहासगुम है किसी के प्यार मेंकहो ना प्यार हैउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रआज़ाद हिन्द फ़ौजमुखपृष्ठडिम्पल यादवगणेशवैष्णो देवीशैक्षिक मनोविज्ञानजीमेलप्रतिदर्शसमाजवादी पार्टीदेवनागरीजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रहिन्दी के संचार माध्यमएडोल्फ़ हिटलरनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)महाराणा प्रतापबिहारकिसी का भाई किसी की जानखेसारी लाल यादवप्रेमचंदगुरु गोबिन्द सिंहछायावादसंगठनमलेरियाभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यअरस्तुशुक्रसंयुक्त हिन्दू परिवारमीरा बाईभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानभारत में आरक्षणराजनीतिक दलसंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थापाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमकुँवर सिंहराज्य सभाधर्मममता बनर्जीमानव का पाचक तंत्रसुहाग रातभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रस्वर वर्णपाकिस्तानहिंदी साहित्यविटामिन बी१२गुरुवारफुटबॉलभारत निर्वाचन आयोगआयुर्वेदप्राथमिक चिकित्सा किटलोक सभाराजनीतिकीबौद्ध धर्मराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023इंस्टाग्रामरीति कालआदिवासी (भारतीय)झारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसर्वेक्षणदांडी मार्चरस (काव्य शास्त्र)🡆 More