कुँवर सिंह: एक महान क्रांतिकारी

कुंवर सिंह (23 अप्रैल 1777 - 26 अप्रैल 1858) सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम] के सिपाही और महानायक थे। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है।

कुँवर सिंह: जीवन अवधि, 1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंह, वीरगति
भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम (१८५७) के कुंवर सिंह
कुँवर सिंह: जीवन अवधि, 1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंह, वीरगति
वीर कुंवर सिंह

जीवन अवधि

वीर कुंवर सिंह का जन्म 23 अप्रैल 1777 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव के एक क्षत्रिय जमीनदार परिवार में हुआ था। इनके पिता बाबू साहबजादा सिंह एक साधारण किसान थे। वे अंग्रेजी सरकार के प्रति विश्वासपात्र बने जिसके कारण उन्हें भोजपुर जिले की जमींदारी मिली थी। उनके माताजी का नाम पंचरत्न कुंवर था. उनके छोटे भाई अमर सिंह, दयालु सिंह और राजपति सिंह एवं इसी खानदान के बाबू उदवंत सिंह, उमराव सिंह तथा गजराज सिंह नामी जागीरदार रहे तथा अपनी आजादी कायम रखने के खातिर सदा लड़ते रहे।

1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंह

1857 में अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर कदम बढ़ाया। मंगल पांडे की बहादुरी ने सारे देश में विप्लव मचा दिया। बिहार की दानापुर रेजिमेंट, बंगाल के बैरकपुर और रामगढ़ के सिपाहियों ने बगावत कर दी। मेरठ, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी और दिल्ली में भी आग भड़क उठी। ऐसे हालात में बाबू कुंवर सिंह ने अपने सेनापति मैकु सिंह एवं भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया।

27 अप्रैल 1857 को दानापुर के सिपाहियों, भोजपुरी जवानों और अन्य साथियों के साथ आरा नगर पर बाबू वीर कुंवर सिंह ने कब्जा कर लिया। अंग्रेजों की लाख कोशिशों के बाद भी भोजपुर लंबे समय तक स्वतंत्र रहा। जब अंग्रेजी फौज ने आरा पर हमला करने की कोशिश की तो बीबीगंज और बिहिया के जंगलों में घमासान लड़ाई हुई। बहादुर स्वतंत्रता सेनानी जगदीशपुर की ओर बढ़ गए। आरा पर फिर से कब्जा जमाने के बाद अंग्रेजों ने जगदीशपुर पर आक्रमण कर दिया। बाबू कुंवर सिंह और अमर सिंह को जन्म भूमि छोड़नी पड़ी। अमर सिंह अंग्रेजों से छापामार लड़ाई लड़ते रहे और बाबू कुंवर सिंह रामगढ़ के बहादुर सिपाहियों के साथ बांदा, रीवां, आजमगढ़, बनारस, बलिया, गाजीपुर एवं गोरखपुर में विप्लव के नगाड़े बजाते रहे। ब्रिटिश इतिहासकार होम्स ने उनके बारे में लिखा है, 'उस बूढ़े राजपूत ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध अद्भुत वीरता और आन-बान के साथ लड़ाई लड़ी। यह गनीमत थी कि युद्ध के समय कुंवर सिंह की उम्र अस्सी के करीब थी। अगर वह जवान होते तो शायद अंग्रेजों को 1857 में ही भारत छोड़ना पड़ता।

वीरगति

इन्होंने 23 अप्रैल 1858 में, जगदीशपुर के पास अंतिम लड़ाई लड़ी। ईस्ट इंडिया कंपनी के भाड़े के सैनिकों को इन्होंने पूरी तरह खदेड़ दिया। उस दिन बुरी तरह घायल होने पर भी इस बहादुर ने जगदीशपुर किले से "यूनियन जैक" नाम का झंडा उतार कर ही दम लिया। वहाँ से अपने किले में लौटने के बाद 26 अप्रैल 1858 को इन्होंने वीरगति पाई।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

कुँवर सिंह जीवन अवधिकुँवर सिंह 1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंहकुँवर सिंह वीरगतिकुँवर सिंह सन्दर्भकुँवर सिंह इन्हें भी देखेंकुँवर सिंह बाहरी कड़ियाँकुँवर सिंह

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मुद्रास्फीतिसामाजीकरणआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाभारतसत्रहवीं लोक सभादिव्या भारतीश्रम आंदोलनआदिकालजौनपुरइज़राइलदांडी मार्चअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धगुरु गोबिन्द सिंहरासायनिक तत्वों की सूचीकश्यप (जाति)सरस्वती देवीहनुमाननेतृत्वसर्वेक्षणलोकतंत्रभारतेन्दु युगहाथीनिबन्धबिहार जाति आधारित गणना 2023मादरचोदअलाउद्दीन खिलजीसमावेशी शिक्षानरेन्द्र मोदीजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रमलेरियायज्ञोपवीतकहो ना प्यार हैसंगीतनेहरू–गांधी परिवारजीमेलकलानिधि मारनलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकिशोर अपराधप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाआरती सिंहअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)भारत के मुख्य न्यायाधीशधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकिसी का भाई किसी की जानमुसलमानसांख्यिकीब्रह्मचर्यभारतीय संसदरविन्द्र सिंह भाटीओम शांति ओमशिव की आरतीसुभाष चन्द्र बोसरवि तेजाअभिषेक शर्माप्राचीन भारतभारत के चार धामअशोकविज्ञापनकुलधरापूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकालीचंद्रशेखर आज़ाद रावणहिन्दू धर्म का इतिहासराशियाँभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीसचिन तेंदुलकरभारतीय आम चुनाव, 2024राजनीतिक दर्शनधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)गुजरातराज्य सभारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसर्वाधिकारवादरामधारी सिंह 'दिनकर'विद्यालयलाल क़िलाधूमावती🡆 More