ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं।
इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। इसमें मुख्य समस्या है कि: भाषा सीधा गूगल ट्रांसलेटर से कॉपी पेस्ट की गई जान पड़ती है।। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। (फ़रवरी 2012) |
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (फ़रवरी 2012) स्रोत खोजें: "ओम शांति ओम" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
ओम शांति ओम | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | फराह खान |
लेखक | फराह खान मयूर पुरी मुश्ताक शेख |
निर्माता | गौरी खान |
अभिनेता | शाहरुख खान दीपिका पादुकोण किरण खेर श्रेयस तलपड़े अर्जुन रामपाल युविका चौधरी |
छायाकार | वि. मनिकंदन |
संपादक | शिरीष कुंदर |
संगीतकार | विशाल-शेखर |
वितरक | रेड चिलीज़ इंटरटेंमेंट |
प्रदर्शन तिथि | 9 नवम्बर 2007 |
लम्बाई | 162 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹35 करोड़ (US$5.11 मिलियन) |
कुल कारोबार | ₹149 करोड़ (US$21.75 मिलियन) |
ओमप्रकाश मखीजा (शाहरुख खान) 1970 के दशक में मुंबई फिल्म उद्योग में एक जूनियर कलाकार है। वह और उसका मित्र पप्पू (श्रेयस तलपड़े) प्रमुख कलाकार बनने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। ओम की मां, बेला मखीजा (किरन खेर), अपने बेटे को प्रोत्साहित करती रहती है। ओम के दिल की धडकन है-- देश की सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म नायिका, शांतिप्रिया (दीपिका पादुकोण)। ओमप्रकाश को शांतिप्रिया के निकट जाने के दो अवसर मिलते हैं। पहला फिल्म 'ड्रीमीगर्ल' के प्रीमियर पर, जहां ओम और पप्पू चालाकी से घुस जाते हैं। दूसरा फिल्म के सेट पर जहाँ ओम अपनी जान पर खेल कर शांति को आग से बचाता है। तब से ओम और शांति अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
एक दिन ओम शीर्ष निर्माता मुकेश मेहरा (अर्जुन रामपाल) के साथ हो रहे शांति के विवाद को सुन लेता है। ओम को यह जानकर झटका लगता है कि शांति मुकेश से गुपचुप शादी कर चुकी है और गर्भवती है। मुकेश अड़ा है कि शांति के साथ अपने संबंधों को तबतक गुप्त रखेगा जबतक उन दोनों की नयी फिल्म 'ओम शांति ओम' पूरी नहीं हो जाती। शांति को यह शक है कि मुकेश एक धनी व्यवसायी की बेटी से विवाह की योजना बना रहा है। वह मुकेश से अपने अधिकारों की मांग करती है। सब सुनकर ओम का दिल टूट जाता है।
एक रात, मुकेश शांति को 'ओम शांति ओम' फिल्म के सेट पर ले जाता है। वह कहता है कि वह फिल्म को बंद कर देगा और सारे समाज के सामने शांति से विवाह कर लेगा। किन्तु यह मुकेश की एक चाल निकलती है। वह शांति को अपनी वित्तीय हानि का कारण समझता है। इसलिये वह सेट को आग लगाकर शांति को वहां मरने के लिये छोड़ देता है। ओम शांति को बचाने का प्रयास करता है पर मुकेश के गार्ड उसे ऐसा करने नहीं देते। विस्फोट के कारण ओम वहां से दूर गिरता है और एक कार के नीचे आ जाता है। उस कार का मालिक राजेश कपूर (जावेद शेख) एक प्रसिद्ध अभिनेता है जो अपनी गर्भवती पत्नी लवली (आसावरी जोशी) को प्रसव के लिये अस्पताल ले जा रहा है। राजेश ओम को भी अस्पताल ले जाता है। लेकिन ओम की मृत्यु हो जाती है। कुछ पलों के बाद यह पता चलता है कि राजेश कपूर के बेटे का जन्म हुआ है।
यह बच्चा ओमप्रकाश मखीजा का पुनर्जन्म है। नये जीवन में उसका नाम ओम कपूर रखा जाता है। वयस्क होने पर वह एक लोकप्रिय फिल्म स्टार "ओ के" (शाहरुख खान) बन जाता है। उसे आग से बहुत भय लगता है। एक दिन किसी फिल्म की शूटिंग के लिये ओम उस स्थान पर जाता है जहां तीस वर्ष पहले 'ओम शांति ओम' के सेट में आग लगी थी। जले हुए सेट को देख कर ओम की पूर्वजन्म की यादें उभरने लगती हैं। फिर एक पार्टी में ओम का सामना मुकेश मेहरा से होता है जो इस बीच हॉलीवुड का सफल फिल्म निर्माता बन चुका है। उसे देखते ही ओम को पूर्वजन्म की सारी बातें स्पष्ट रूप से याद आ जाती हैं। तब उसका बेला और पप्पू से भावनात्मक पुनर्मिलन होता है।
शांति की मृत्यु का बदला लेने के लिए ओम कपूर पप्पू, बेला और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक योजना बनाता है। ओम मुकेश से तय करता है कि वे दोनों फिर से 'ओम शांति ओम' फिल्म का निर्माण करेंगे। फिर ओम और उसके सहायक शांतिप्रिया की हमशक्ल की तलाश करते हैं। उन्हें सन्ध्या या 'सैन्डी" नाम की युवती (दीपिका पादुकोण) मिलती है जो देखने में शांतिप्रिया के समान और 'ओ के' की दीवानी है। और फिर उनकी योजना शुरू होती है-- ओम मुकेश के साथ खेल खेलता है। सैन्डी शांति के रूप में मुकेश के समने बार बार आती है। मुकेश सोचता है कि वह शांति की आत्मा है और भयभीत रहने लगता है। लेकिन फिर एक दिन मुकेश जान जाता है कि यह युवती कोई और है, शांति नहीं। वह सतर्क हो जाता है।
अन्त में सेट पर ओम और मुकेश में हाथापाई होती है। ओम कहता है कि वह पूर्वजन्म में मुकेश द्वारा शांति की हत्या का गवाह था। मुकेश उसे चुनौती देता है कि पूर्वजन्म की बात पर कोई भी अदालत विश्वास नहीं करेगी। तभी शांति के वेष में एक युवती (जिसे वे दोनों सैंडी समझते हैं) वहां आकर कहती है कि सेट पर लगे झूमर के ठीक नीचे हत्या का सुबूत दबा हुआ है-- उसका शरीर, जिसे मुकेश ने जीवित ही भूमि के नीचे दफना दिया था। वह ओम को मुकेश पर वार करने से रोक देती है। भारीभरकम झूमर नीचे गिरता है और मुकेश उससे दब जाता है। दूसरी ओर से पप्पू के साथ सैन्डी कमरे में आ जाती है। तब ओम को समझ आता है कि सुबूत की बात बताने वाली सैन्डी नहीं, असली शांतिप्रिया की आत्मा थी, जिसने अपने हत्यारे से बदला ले लिया। शांति की आत्मा ओम को करुण दृष्टि से देखकर मुस्कुराती है और ओझल हो जाती है।
गीत " दीवानगी दीवानगी " के दौरान विशेष भूमिका (वर्णक्रम में) :
अन्य विशेष भूमिका (वर्णक्रम में)
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "अजब सी" | केके | 4:03 |
2. | "दर्द-ए-डिस्को" | सुखविंदर सिंह, कैरालिसा मोंटेरो, निशा, मरिंने | 4:31 |
3. | "दीवानगी दीवानगी" | शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, राहुल सक्सेना | 5:54 |
4. | "मैं अगर कहूँ" | सोनू निगम, श्रेया घोषाल | 5:10 |
5. | "जग सूना सूना लागे" | राहत फ़तेह अली खान, ऋचा शर्मा | 5:31 |
6. | "धूम ताना" | अभिजीत भट्टाचार्य, श्रेया घोषाल | 6:15 |
7. | "दास्ताँ-ए-ओम शांति ओम" | शान | 7:08 |
8. | "दर्द-ए-डिस्को" (रीमिक्स) | सुखविंदर सिंह, कैरालिसा मोंटेरो, निशा, मरिंने | 4:38 |
9. | "दीवानगी दीवानगी" (रेनबो मिक्स) | शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, राहुल सक्सेना | 4:48 |
10. | "ओम शांति ओम" (मेडले मिक्स) | सुखविंदर सिंह, कैरालिसा मोंटेरो, निशा, मरिंने, शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, राहुल सक्सेना, अभिजीत भट्टाचार्य | 6:06 |
11. | "दास्ताँ-ए-ओम शांति ओम" (डार्क मिक्स) | शान | 6:21 |
12. | "ओम शांति ओम" (इंस्ट्रुमेंटल) | 0:58 | |
कुल अवधि: | 61:18 |
देश (2007) | कुल कमाई |
---|---|
ऑस्ट्रेलिया | $378,711 |
बेल्जियम और लक्जमबर्ग | $26,373 |
भारत | $27,678,629 (Rs. 109,05,37,983) |
मलेशिया | $95,339 |
न्यूजीलैंड | $113,444 |
सिंगापुर | $220,243 |
यूनाइटेड किंगडम | $2,622,627 |
संयुक्त राज्य अमेरिका | $3,597,372 |
कुल | $39,539,517 (Rs. 155,78,56,969.8) |
फिल्मफेयर अवार्ड
स्टारडस्ट पुरस्कार
जी सिने अवार्ड
IIFA पुरस्कार
GPBA -- जर्मन सार्वजनिक बॉलीवुड पुरस्कार (2008)
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article ओम शांति ओम, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.