दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
२०१८ इंडिया ओपन के दौरान दीपिका पादुकोण
जन्म 5 जनवरी 1986 (1986-01-05) (आयु 38)
कोपनहेगन, डेनमार्क
आवास मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2006–वर्तमान
गृह-नगर बैंगलोर, भारत
जीवनसाथी रणवीर सिंह (वि॰ 2018)
वेबसाइट
deepikapadukone.com

सफर

मॉडलिंग

कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया।

५ वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुछ ही समय बाद, 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें चुना गया और बाद में उसी वर्ष में उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए। पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और हाल ही में लीवाइस और टिसॉट एसए की भी।

अभिनय

मॉडलिंग के सफर में सफलता प्राप्त करने के बाद दीपिका जी ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया।

२००६ में पादुकोण ने अभिनेता उपेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ऐश्वर्या की। बाद में २००७ में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करते हुए फराह खान की ओम शांति ओम से सफलतापूर्वक बॉलीवुड में कदम रखा। यह फ़िल्म भारत और विदेश दोनों जगह वर्ष की सबसे बड़ी हिट रही। फ़िल्म में उनकी भूमिका १९७० के दशक की एक सुपरस्टार शांतिप्रिया की है और बाद में सैंडी की- जो एक युविका है जो ठीक शांतिप्रिया की तरह दिखती है। उनका अभिनय बहुत पसंद किया गया, जिससे इस नायिका को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार के साथ साथ उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। इंडिया एफएम के तरन आदर्श ने लिखा, "दीपिका में वह सब कुछ है जो एक महान नायिका में होना चाहिए - व्यक्तित्व, रंग रूप और हाँ, उनमे प्रतिभा तथा योग्यता भी है। वे शाहरुख़ के समकक्ष ही खड़ी हैं और यह सब पाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वे एक ताजा हवा के झोंके के समान है।"

पादुकोण 2010 में रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की बचना ऐ हसीनों में तथा अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की चाँदनी चौक टू चाइना में काम किया था| नवंबर में आई फिल्म 'देसी बॉइज ' जिसे रोहित धवन निर्माता थे और सहकलाकार जॉन, अक्षय थे| दीपिका के लिए 2013 सबसे लकी साल रहा था 'ए जवानी है दीवानी','रामलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफीस पर बढीया काम किया था| 2015 में बाजीराव मस्तानी और तमाशा जैसे फिल्मे की| 2017 मे पद्मावत फिल्म जो। बहुत विवादों के घेरे में रसूखदार रही फिर 2018 में रिलीज हुई।जो हिट रही है।अब इस समय छपाके में काम कर रही है।

फ़िल्में

दीपिका पादुकोण की कुछ प्रमुख फ़िल्में निम्नलिखित हैं:

साल फ़िल्म किरदार भाषा टिप्पणी
२००६ ऐश्वर्या ऐश्वर्या कन्नड़
२००७ ओम शांति ओम शांतिप्रिया/संध्या (सैंडी) हिंदी फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
२००८ बचना ऐ हसीनो गायत्री हिंदी
२००९ चाँदनी चौक टू चाइना सखी/सूज़ी हिंदी, कैण्टोनी
बिल्लू स्वयं हिंदी "लव मेरा हिट-हिट" गीत में विशेष उपस्थिति
लव आज कल मीरा पंडित हिंदी
मैं और मिसेज खन्ना रायना खान हिंदी विशेष उपस्थिति
२०१० कार्तिक कॉलिंग कार्तिक शोनाली मुखर्जी हिंदी
हाउसफुल सौंदर्या राव (सैंडी) हिंदी
लफंगे परिंदे पिंकी पालकर हिंदी
ब्रेक के बाद आलिया खान हिंदी
खेलें हम जी जान से कल्पना दत्त हिंदी
२०११ दम मारो दम अनाम हिंदी "मिट जाए ग़म (दम मारो दम)" गीत में विशेष उपस्थिति
आरक्षण पूर्बी आनंद हिंदी
देसी बॉयज राधिका अवस्थी हिंदी
२०१२ कॉकटेल वेरोनिका मलाने हिंदी नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
२०१३ रेस 2 एलेना हिंदी
बॉम्बे टॉकीज़ ख़ुद हिंदी, अंग्रेज़ी "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में विशेष उपस्थिति
ये जवानी है दीवानी नैना तलवार हिंदी
चेन्नई एक्सप्रेस मीनालोचनी हिंदी,तमिल
गोलियों की रासलीला रामलीला लीला सनेरा हिंदी
२०१४ कोचादियान राजकुमारी वधाना तमिल
फाइंडिंग फैनी एंजी हिन्दी/अंग्रेज़ी
हैप्पी न्यू ईयर मोहिनी हिंदी
२०१५ पीकू पीकू बनर्जी हिन्दी
तमाशा तारा माहेश्वरी हिन्दी
बाजीराव मस्तानी मस्तानी हिन्दी
२०१७ पद्मावती रानी पद्मिनी हिन्दी
2020 छपाक मालती हिन्दी
2021 83
2022 गेहराइयां अलीशा "अल" खन्ना हिन्दी
2023 पठान शनाया डेकोस्टा हिन्दी
2023 जवान केमियो हिन्दी
2024 फाइटर हिन्दी

नामांकन और पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार

विजेता

मनोनीत

स्टार स्क्रीन पुरस्कार

विजेता

जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Awards)

विजेता

  • २००८: सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार के लिए जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Award for Best Female Debut); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)

मनोनीत

आइफा पुरस्कार

विजेता

  • 2008: आइफा का सर्वश्रेष्ठ नवोदित (महिला) पुरुस्कार; ओम शान्ति ओम (Om Shanti Om)

मनोनीत

स्टारडस्ट पुरस्कार (Stardust Awards)

मनोनीत

अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार

विजेता

  • 2008: अप्सरा फ़िल्म एवं टेलीविज़न निर्माता संघ की ओर से सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरुस्कार; ओम शान्ति ओम (Om Shanti Om)

अन्य पुरस्कार

  • २००७: स्टार सबसे पसंदीदा कौन पुरस्कार, सबसे पसंदीदा नई हिरोइन ; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)
  • २००७: एच टी कैफे फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)
  • २००८: रीबॉक जू़म ग्लेम पुरस्कार, ग्लेम नवोदित कलाकार (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)
  • २००८: वार्षिक मध्य यूरोपीय बॉलीवुड पुरस्कार, सफल भूमिका (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)

यह भी देखिए

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर दीपिका पादुकोण से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

दीपिका पादुकोण सफरदीपिका पादुकोण फ़िल्मेंदीपिका पादुकोण नामांकन और पुरस्कारदीपिका पादुकोण यह भी देखिएदीपिका पादुकोण सन्दर्भदीपिका पादुकोण बाहरी कड़ियाँदीपिका पादुकोणअभिनेत्रीकन्नड़ भाषाकोंकणी भाषाभारतहिन्दी सिनेमा१९८६५ जनवरी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मुकेश तिवारीमानव मस्तिष्कभारतीय आम चुनाव, 2014गुरुदत्त विद्यार्थीहिन्दी के संचार माध्यमअशोक के अभिलेखराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीपृथ्वीभारतीय रुपयासॉफ्टवेयरछत्तीसगढ़ के जिलेभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानसनराइजर्स हैदराबादराजा राममोहन रायउपसर्गप्यारभारतीय शिक्षा का इतिहासतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरसाथ निभाना साथियाप्रथम विश्व युद्धनामवैद्यनाथ मन्दिर, देवघररामदेव पीरकार्ल मार्क्सजय श्री रामकलाबीकानेरवाराणसीएडोल्फ़ हिटलरभारतबुद्धिराजस्थानसुन्दरकाण्डजवान (फ़िल्म)पानीपत का प्रथम युद्धदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025किशोरावस्थाबद्रीनाथ मन्दिरराजनीति विज्ञानमानव का विकासभारत छोड़ो आन्दोलनकृषिभारतीय संविधान सभाअमित शाहचाणक्यइन्दिरा गांधीविष्णुहड़प्पामहामन्दीऋग्वेदसंसाधनमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशन्यूटन के गति नियमकोपेन जलवायु वर्गीकरणबोइंग 747रस निष्पत्तिलिपिसाइमन कमीशनभारतीय दण्ड संहिताआदर्शवादभारत की भाषाएँओम नमो भगवते वासुदेवायसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'दमनविज्ञानभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमहुआहरियाणाभारतीय मसालों की सूचीदुर्गाअक्षय तृतीयामुखपृष्ठउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीपलाशकोई मिल गयादिनेश कार्तिकहिन्दूदहेज प्रथा🡆 More