रेस 2: हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

रेस २ टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट ₹600 मिलियन (US.76 मिलियन) था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में ₹930 मिलियन (US.58 मिलियन) कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही।

रेस 2
रेस 2: पटकथा, कलाकार, प्रदर्शन
रेस २ का प्रचार पोस्टर
निर्देशक अब्बास-मस्तान
लेखक किरण कोट्रियाल
शिराज़ अहमद
निर्माता रमेश एस तौरानी
रोनी स्क्रूवाला
सिद्धार्थ राय कपूर
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान
जॉन अब्राहम
दीपिका पादुकोण
अनिल कपूर
जैकलिन फर्नांडीस
अमीषा पटेल
छायाकार रवि यादव
संपादक हुसैन बर्मावाला
संगीतकार संगीत:
प्रीतम
यो यो हनी सिंह
पृष्ठभूमि स्कोर:
सलीम-सुलेमान
निर्माण
कंपनियां
इल्लुमिनाति फिल्म्स
टिप्स फ़िल्म्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
टिप्स फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 26 जनवरी 2013 (2013-01-26)
लम्बाई
146 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 94 करोड़ (US$13.72 मिलियन)
कुल कारोबार 180 करोड़ (US$26.28 मिलियन)
(विश्वभर)

पटकथा

एक डकेती होती है जिसमें यूरोपीय प्रिटींग प्रेस की प्लेट चोरी हो जाती हैं। व्यवसाई रणवीर सिंह (सैफ़ अली ख़ान) इस समाचार को दूरदर्शन (टीवी) पर देखता है और पिछले नुकसान की भरपाई के लिए इसका लाभ उठाने का प्रयास करता है। रणवीर यूरो प्रिटींग प्लैटों को चोरी करने का नाटक करके विक्रम थापर (राजेश खट्टर) को ठगता है और अपनी योजना में सफल हो जाता है। वह विक्रम को इतनी बुरी तरह से लुटता है कि वह इस्तांबुल, तुर्की में स्थित अपने कैसीनो भी खो बैठता है।

यह लूट रणवीर एक योजना के तहत करता है जो उसने एक सप्ताह पहले पूर्व सड़क सेनानी और वर्तमान माफिया नेता अरमान मलिक (जॉन अब्राहम) के साथ करता है। रणवीर का अरमान से परिचय उसका दोस्त रोबर्ट डीकोस्टा (अनिल कपूर) और उसकी मंद बुद्धि सहायिका चेरी (अमीषा पटेल) द्वारा करवाया जाता है। इस लूट के बाद केवल १०% धन में थापर के कैसीनों का मालिकाना हक अरमान को देता है। इस समझोते के साथ रणवीर और अरमान की दोस्ती हो जाती है। रणवीर अरमान की चोटी बहन एलिना (दीपिका पादुकोण) के साथ रोमांस भी करता है, जो उसके सभी उपक्रमों में ५०% की भागीदारी भी रखती है और साझेदारी आरम्भ करने के लिए उसके साथ एक रात भी बिताती है।

अरमान और एलिना द्वारा रखी गई एक दावत में रणवीर अरमान की गर्लफ्रैण्ड ओमिशा (जैकलिन फर्नांडीस) से मिलता है और रणवीर अपनी बीवी सोनिया (बिपाशा बसु) की एक तस्वीर उसके बटुए में देखता है। वह वहाँ करतबबाजियों से उसे अपनी और आकर्षित करता है जहाँ वह उसकी जानकारी के बिना ही उसकी पोषाक को काट देता है और उसे देखे बिना ही वहाँ से चला जाता है। रणवीर अरमान के साथ एक और सौदे पर विचार-विमर्श करता है जिससे वो अपार धन प्राप्त कर सकें। अरमान पुनः तैयार हो जाता है।

बाद में, रणवीर आरडी को बताता है कि वह अरमान को धनवान बनाने की योजना नहीं बना रहा बल्कि वास्तव में वह अरमान को इतनी बुरी तरह से लुटने की योजना बना रहा है कि वह अपनी पूरी सम्पति खो देगा और गलियों का भिखारी बनने को मजबूर हो जायेगा। सोनिया की अरमान के हाथों हत्या का बदला लेना रणवीर की योजना का एक हिस्सा है। वह प्रतिज्ञा करता है कि जब तक अरमान को बर्बाद नहीं कर देता, तब तक वह सोनिया के अन्तिम क्रियाक्रम पूरे नहीं करेगा। रणवीर इसके बाद ओमिशा के साथ सम्पर्क स्थापित करता है, जो उसे बताती है कि वह सोनिया की बहन तान्या है और वह भी बदला लेना चाहती है। ओमिशा रणवीर की इस योजना में सहायता करने के लिए सहमत हो जाती है। मगर, रणवीर के वहाँ से निकलते ही, रणवीर ओमिशा के घर का पता लगाता है, जहाँ यह पता चलता है कि वह वास्तव में सोनिया की बहन नहीं है, लेकिन अरमान के लिए काम करती है। तथापि, रणवीर यह नहीं जानता और अब भी विश्वास करता है कि वह सोनिया की बहन है।

कलाकार

प्रदर्शन

रेस 2 भारत में एक साथ 3200 पर्दों पर प्रदर्शित की गई; यह तब तक की तीसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन था, इससे अधिक पर्दों पर प्रदर्शित होने वाली फ़िल्मों में एक था टाइगर (3300 पर्दे) और दबंग 2 (3700 पर्दे) थी।

टिकट खिड़की

भारत

बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया के अनुसार रेस 2 ने मल्टीप्लेक्स (बहुपर्दा) और एकल पर्दा सिनेमाघरों में "मजबूत शुरुआत" की अय्र लगभग 60%–70% सिनेमा घर दर्शकों से भरे रहे। इस फ़िल्म का पहला दिन बहुत अच्छा रहा और कुल 142.5 मिलियन (US$2.08 मिलियन) की कमाई की। इसने अपने दूसरे दिन भी अच्छी बढ़त प्राप्त की और लगभग 185.0 मिलियन (US$2.7 मिलियन) की कमाई की तथा शनिवार की कमाई के आधार पर तब तक की चौथी सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हुई। रेस 2 की प्रथम सप्ताह की कमाई अच्छी रही और रविवार को 152.5 मिलियन (US$2.23 मिलियन) अर्जित करते हुए कुल कमाई 48.50 करोड़ (US$7.08 मिलियन) तक पहुँचा दी। रेस 2 सोमवार को गिर गई और मात्र 6 करोड़ (US$0.88 मिलियन) ही अर्जित कर पायी।

भारत से बाहर

संगीत

रेस २
रेस 2: पटकथा, कलाकार, प्रदर्शन 
संगीत प्रीतम द्वारा
जारी 4 जनवरी 2013
रिकॉर्डिंग 2012
संगीत शैली संगीत
भाषा हिन्दी
लेबल टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
निर्माता रमेश एस तौरानी, रोनी स्क्रूवाला सिद्धार्थ राय कपूर

गीत सूची

फ़िल्म रेस २ का संगीत प्रीतम मे तैयार किया है। इसमें पाँच और भी गाने हैं।

क्र॰सं॰ गीत गायक अवधि
1 पार्टी ऑन माय माइंड केके, प्रीतम & शेफाली अल्वारेस (रैप: यो यो हनी सिंह – अतिरिक्त स्वर: बॉब & यूआरएल) 3:43
2 बे इन्तेहाँ आतिफ असलम, प्रीतम & सुनिधि चौहान 4:51
3 लत लग गयी बेनी दयाल, प्रीतम & शाल्मली खोलगडे 4:45
4 अल्लाह दुहाई है आतिफ असलम, प्रीतम, विशाल डडलानी, अनुष्का मनचंदा, ऋतु पाठक & मिकी वन 4:16
5 पार्टी ऑन माय माइंड (रिमिक्स) केके, प्रीतम & शेफाली अलवारिस (रैप: यो यो हनी सिंह – अतिरिक्त स्वर: बॉब & यूआरएल) 4:41
6 बे इन्तेहाँ (रिमिक्स) आतिफ़ असलम, प्रीतम & सुनिधि चौहान 5:15
7 अल्लाह दुहाई है (रिमिक्स) आतिफ असलम, प्रीतम, अनुष्का मनचंदा, ऋतु पाठक & मिकी वन 4:13
8 बे इन्तेहाँ (अनप्लग्ड) राहुल वैद्य & प्रीतम 3:59
9 रेस 2 (मैशप) केके, प्रीतम, आतिफ असलम, यो यो हनी सिंह, बेनी दयाल, विशाल डडलानी, शालमाली खोलगाड़े, शेफाली अलवारिस, बॉब & यूआरएल (मैशप: डीजे किरण कामठ) 4:09

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

रेस 2 पटकथारेस 2 कलाकाररेस 2 प्रदर्शनरेस 2 टिकट खिड़कीरेस 2 संगीतरेस 2 सन्दर्भरेस 2 बाहरी कड़ियाँरेस 2अनिल कपूरअब्बास-मस्तानअमरीकी डॉलरअमीषा पटेलजैकलिन फर्नांडीसजॉन अब्राहमदीपिका पादुकोणबिपाशा बसुबॉक्स ऑफिस इंडियारेस (२००८ फ़िल्म)सैफ़ अली ख़ान

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत सरकारसरस्वती देवीॐ नमः शिवायध्रुव जुरेलऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनत्रिभुजराजा राममोहन रायभारत रत्‍नअंजीरमुकेश अंबानीनंद्रे बर्गरउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरभारतीय दर्शनभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलहम आपके हैं कौनलोकतंत्रअर्थशास्त्रसामंतवादविलोमराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूची२९ मार्चधारा 294भक्ति आन्दोलनशिवगुदा मैथुनस्वास्थ्यखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)अरुण गोविलजीव विज्ञानजौनपुरभोजपुरी भाषाद्वितीय विश्वयुद्धभारतीय आम चुनाव, 2024किशोर कुमारसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'लव सेक्स और धोखादेवनागरीकोठारी आयोगशैक्षिक मनोविज्ञानन्यूटन के गति नियमईशान किशनलोक सभादिल्ली सल्तनतबंगाल का विभाजन (1905)वर्णमालामानव का पाचक तंत्रविद्यापतिनिदेशक तत्त्वनरेन्द्र मोदीरविन्द्र सिंह भाटीपप्पू यादवभारतीय संसदबिरसा मुंडाछत्तीसगढ़ की नदियाँडिम्पल यादवपठान (फ़िल्म)सुन्दरकाण्डकलानिधि मारनहड़प्पाकहो ना प्यार हैमुग़ल शासकों की सूचीद्वादश ज्योतिर्लिंगसंघ लोक सेवा आयोगदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेवाट्सऐपसमुद्रगुप्तजियोभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीविराट कोहलीसामाजीकरणपर्यावरणविश्व व्यापार संगठनभाषाराम नवमीदिल्ली कैपिटल्सबाल गंगाधर तिलक१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामअमेरिकी गृहयुद्धदमन🡆 More