डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है।
अमेरिकी डॉलर | |||||
---|---|---|---|---|---|
| |||||
ISO 4217 | |||||
कोड | USD | ||||
संख्या | 840 | ||||
घातांक | 2 | ||||
मूल्यवर्ग | |||||
परम-इकाई (सुपरयूनिट) | |||||
4 | स्टेला | ||||
10 | ईगल | ||||
100 | यून्यन | ||||
1000 | ग्रैंड | ||||
उप इकाई | |||||
1⁄4 | क्वॉर्टर | ||||
1⁄10 | डाइम | ||||
1⁄20 | निकल | ||||
1⁄100 | सेंट | ||||
1⁄1000 | मिल | ||||
प्रतीक | $, US$ | ||||
सेंट | ¢ | ||||
मिल | ₥ | ||||
बैंकनोट | |||||
प्राय: प्रयुक्त | $1, $5, $10, $20, $50, $100 | ||||
सिक्के | |||||
प्राय: प्रयुक्त | 1¢, 5¢, 10¢, 25¢ | ||||
जनसांख्यिकी | |||||
जारी होने की तिथि | अप्रैल 2, 1792 | ||||
Source | |||||
प्रयोक्ता | |||||
जारीकर्ता | |||||
केन्द्रीय बैंक | फेडरल रिज़र्व सिस्टम | ||||
जालस्थल | www | ||||
मुद्रक | उत्कीर्णन और मुद्रण ब्यूरो | ||||
जालस्थल | moneyfactory | ||||
टकसाल | संयुक्त राज्य मिंट | ||||
जालस्थल | www |
१८ वीं शताब्दी के दौरान स्पेन के उपनिवेशों में "स्पेनी डॉलर" नाम की मुद्रा प्रचलन थी और उस दौरान ये मुद्रा अमेरिका में भी वित्त और वाणिज्य की रीढ़ थी। "स्पेनी डॉलर" के कारण ही बाद में अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा का नाम डॉलर पड़ा। सन १७७५ की अमेरिकी क्रान्ति के दौरान तो "स्पेनी मुद्रा" के सिक्को का महत्त्व और बढ़ गया और क्रांतिकारियों की मांग थी कि प्रत्येक उपनिवेश की अपनी अधिकृत मुद्रा हो जिसे कॉनटिनेंटल कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त हो। डॉलर शब्द यद्यपि अमेरिकी क्रान्ति के २०० वर्ष पूर्व से अंग्रेजी भाषा में कठबोली के रूप में प्रचलन में था जिसका शेक्सपियर के कई नाटकों में उल्लेख था। तेरह उपनिवेशों में "स्पेनी डॉलर" संचलन में था, जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका बना। वर्जिनिया में भी "स्पेनी डॉलर" को कानूनी निविदा के रूप में मान्यता प्राप्त थी।
संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रारंभिक दिनों में, "डॉलर" वह सिक्का समझा जाता था जिसे स्पेन द्वारा ढाला गया है और इसे "स्पेनी मिल्ड डॉलर" बुलाया जाता था। ये सिक्के उस समय देश में मानक मुद्रा के रूप में उपयोग में थे। २ अप्रैल १७९२ को, अलेक्जेंडर हैमिल्टन, जो उस समय राजकोष सचिव थे, ने चांदी की "स्पेनी मिल्ड डॉलर" के सिक्कों में (जो उस समय प्रचलन में थे) वैज्ञानिक ढंग से राशि निर्धारित कर राष्ट्रीय कांग्रेस के सामने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस प्रतिवेदन के परिणामस्वरूप, डॉलर परिभाषित किया गया जिसे माप की इकाई माना गया जिसका मूल्य शुद्ध चांदी के ३७१ अन्नाग्रामों का ४/१६ वां भाग या मानक चांदी ४१६ अन्नाग्रामों के बराबर था।
डॉलर चिह्न ($) के पीछे का इतिहास ये हैं कि अमेरिकी डॉलर को दर्शाने के लिए अंग्रेज़ी के US यानी यूनाइटेड स्टेट्स (United States) को जोड़ दिया गया जिससे अमेरिकी मुद्रा को चिह्नित किया जा सके।
विनिमय दर/प्रति $ - ६४.०८६८ रुपये (सम्प्रति १५ जून, २०१५)।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article अमेरिकी डॉलर, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.