अरब लोग

अरब लोग या अरबी लोग (अरबी: عرب‎‎, अंग्रेज़ी: Arab) एक मानव जातियों का समूह है जो मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया और उत्तर अफ़्रीका में रहते हैं। अरब लोग मुख्य रूप से अरबी भाषा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं हालांकि ऐतिहासिक रूप से 'अरब' की परिभाषा में फेर-बदल आया है। कुछ कालों में यह शब्द केवल बदू लोगों के लिए प्रयोग हुआ है जबकि अन्य कालों में बर्बर लोग भी इसमें शामिल रहें हैं। यदि 'अरब लोगों' की सबसे विस्तृत परिभाषा ली जाए तो इनकी जनसँख्या ३० करोड़ से अधिक है और कुछ स्रोतों के अनुसार यह हान चीनियों के बाद विश्व की दूसरी सब से बड़ी मानव जाति है।

अरब
العرب अल-अरब
अरब लोग
फ़िलिप अरब • दमिश्क़ का योहन्ना • अल-किन्दी • अल-ख़नसा
इराक़ के फ़ैसल प्रथम • जमाल अब्दुल नासेर • अस्महान • मेय ज़ियादे
कुल जनसंख्या
लगभग ३० करोड़
विशेष निवासक्षेत्र
अरब लोग अरब संघ२८,००,००,०००
अरब लोग फ़्रान्स३५,००,०००
अरब लोग अर्जेण्टीना१३,००,०००–३३,००,०००
अरब लोग संयुक्त राज्य२४,६६,८७४
अरब लोग ईरान७,००,००० – २०,००,०००
अरब लोग इज़राइल१५,००,०००
अरब लोग मेक्सिको११,००,०००
अरब लोग स्पेन८,००,०००
अरब लोग तुर्की५,००,०००
अरब लोग ब्राज़ील१,६४,०००
भाषाएँ
अरबी, आधुनिक दक्षिण अरबी, अरबी की क़िस्में
धर्म
अधिकतर इस्लाम; फिर: ईसाई; अन्य धर्म
सम्बन्धित सजातीय समूह
अन्य सामी (सेमेटिक) लोग व कुछ अफ़्रीकी-एशियाई जातियाँ

नाम की उत्पत्ति

'अरब' नाम के स्रोत और अर्थ को लेकर विद्वानों में विवाद है। यह सब से पहले ९वीं सदी ईसापूर्व के एक अक्कादी भाषा के शिलालेख में मिला है जिसमें असीरियाई साम्राज्य के सीरिया को 'करकर के युद्ध' के बाद क़ब्ज़े कर लेने का वर्णन है। इसमें असीरिया के राजा शल्मानसेर तृतीय की फ़ौजों द्वारा लूटी चीज़ों में 'गिन्दबू अरब के १००० ऊँट' भी शामिल हैं। यह गिन्दबू इस युद्ध में असीरियाई के विरुद्ध लड़ने वाले मित्रपक्ष में अरब गुट का सरदार था।

'अरब' नाम की उत्पत्ति की सबसे लोकप्रीय कहानी यह है कि यह एक 'यारब' (يعرب‎‎, Yarab) नामक आदमी से आया है जो अरबी भाषा बोलने वाला पहला व्यक्ति था। प्राचीन अरब बुद्धिजीवी अल-हमदानी की अलग राय थी। उनका कहना था कि क्योंकि अरब लोग मेसोपोटामिया से पश्चिम में बसते थे, इसलिए उनके लिए 'ग़रब' शब्द इस्तेमाल होने लगा, जिसका अर्थ अरबी और अन्य स्थानीय भाषाओं में 'पश्चिम' होता है। यही बिगड़कर 'अरब' बन गया। एक अन्य प्राचीन अरब इतिहासकार, अल-मसूदी, का कहना था कि शुरू में यह नाम 'अराबाह वादी' के निवासियों के लिए था जो विस्तृत होकर पूरी जाति के लिए प्रयोग होने लगा। According to oldest language of the world Sanskrit and Indian history and VEDAS which are billions of years old according to 4 YUGAS' system. The word ARAB is used for HORSE and the place where horse are found is called ARAB (HORSE) STHAN (PLACE). MEAN ARABSTAHAN and is well known fact that Saudi Arabia is still called ARABSTAN OFFICIALLY. Therefore the word ARAB is derived from word HORSE.

पहचान

हालाँकि बहुत से लोग अरब पहचान को मुस्लिम पहचान जैसा ही मानते हैं, वास्तव में यह दो अलग चीज़ें हैं। बहुत से अरब ईसाई होते हैं और कुछ यहूदी भी होते हैं। वर्तमान काल में ७% से १०% अरब लोगईसाई धर्म के अनुयायी हैं।

जेनेटिक्स

अंगूठाकार, कोकेशियान डीएनए और उसका वितरण यूरोपीय जर्नल ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स में 2019 में प्रकाशित एक हालिया आनुवंशिक अध्ययन से पता चला है कि पश्चिम एशिया (अरब), यूरोपीय, उत्तर अफ्रीकी, दक्षिण एशियाई (भारतीय) और कुछ केंद्रीय एशियाई आबादी एक-दूसरे से निकटता से संबंधित हैं। उन्हें उप-सहारा अफ्रीकी या पूर्वी एशियाई आबादी से स्पष्ट रूप से अलग किया जा सकता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:विश्व की जनजातिया

Tags:

अरब लोग नाम की उत्पत्तिअरब लोग पहचानअरब लोग जेनेटिक्सअरब लोग इन्हें भी देखेंअरब लोग सन्दर्भअरब लोगअंग्रेज़ी भाषाअरबी भाषाउत्तर अफ़्रीकाएशियाबदू लोगबर्बरहान चीनी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ज्योतिराव गोविंदराव फुलेवैश्वीकरणईमेलनेपालशिमला समझौताभारतीय राजनीतिक नारों की सूचीभक्ति आन्दोलनशीतयुद्धऋतुराज गायकवाड़बर्बरीकदुबईअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)भारत का भूगोलमध्य प्रदेश के ज़िलेएशियासंज्ञा और उसके भेदमुखपृष्ठनमस्ते सदा वत्सलेनीति आयोगभक्ति कालपृथ्वी सावओम जय जगदीश हरेरूसमहाभारतकुंभ राशिराष्ट्रीय पंचायती राज दिवसराजनीतिक दर्शनयशस्वी जायसवालरवि तेजाअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानविज्ञानक्रीमिया का युद्धसंघ सूचीद्वितीय विश्वयुद्धसमावेशी शिक्षापप्पू यादवदर्शनशास्त्रप्रकृतिवाद (दर्शन)ध्रुव राठीमैथिलीशरण गुप्तअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिस्त्री जननांगरिद्धिमान साहाविश्व शांतिभारत का योजना आयोगबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)परिवारहिन्दी कवियों की सूचीकार्ल मार्क्सरीति कालमानव लिंग का आकारलता मंगेशकरबारहखड़ीसुन्दरकाण्डइस्लामगरुड़ पुराणधर्मकैटरीना कैफ़शेयर बाज़ारआशिकी 2मृदा संरक्षणधर्मो रक्षति रक्षितःमनोविश्लेषणचुप चुप केमहाभारत की संक्षिप्त कथाभारत सरकारसमाजशास्त्रराधा कृष्ण (धारावाहिक)मुद्रा (करंसी)सूर्यमंडल आयोगबिहार जाति आधारित गणना 2023के॰ एल॰ राहुलकल्किसंक्षेपणपरशुराममौसम🡆 More