ज्योतिराव गोविंदराव फुले

महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले (११ अप्रैल १८२७ - २८ नवम्बर १८९०) एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ''ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर १८७३ में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व पिछड़े और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले
ज्योतिराव गोविंदराव फुले
व्यक्तिगत जानकारी
अन्य नाममहात्मा फुले, ज्योतिबा फुले, ज्योतिराव फुले
जन्म11 अप्रैल 1827
कटगुण, पुणे, ब्रिटिश भारत (अब महाराष्ट्र में)
मृत्यु28 नवम्बर 1890(1890-11-28) (उम्र 63)
पुणे, ब्रिटिश भारत
जीवनसाथी(याँ)सावित्रीबाई फुले
वृत्तिक जानकारी
मुख्य विचारनीतिशास्त्र, धर्म, मानवतावाद

इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया.१९ वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थीं। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं।

आरम्भिक जीवन

ज्योतिराव गोविंदराव फुले 
कराड में स्थित ज्योतिबा फुले की एक मूर्ति

महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 1827 ई. में पुणे में हुआ था। एक वर्ष की अवस्था में ही इनकी माता का निधन हो गया। इनका लालन-पालन एक बायी ने किया। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगा था। इसलिए माली के काम में लगे ये लोग 'फुले' के नाम से जाने जाते थे। ज्योतिबा ने कुछ समय पहले तक मराठी में अध्ययन किया, बीच में पढाई छूट गई और बाद में 21 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की सातवीं कक्षा की पढाई पूरी की। इनका विवाह 1840 में सावित्री बाई से हुआ, जो बाद में स्‍वयं एक प्रसिद्ध समाजसेवी बनीं। दलित व स्‍त्रीशिक्षा के क्षेत्र में दोनों पति-पत्‍नी ने मिलकर काम किया वह एक कर्मठ और समाजसेवी की भावना रखने वाले व्यक्ति थे।

कार्यक्षेत्र

उन्‍होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत काम किया, इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किये। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए फुले ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री फुले को इस योग्य बना दिया। कुछ लोगों ने आरम्भ से ही उनके काम में बाधा डालने की चेष्टा की, किंतु जब फुले आगे बढ़ते ही गए तो उनके पिता पर दबाब डालकर पति-पत्नी को घर से निकालवा दिया इससे कुछ समय के लिए उनका काम रुका अवश्य, पर शीघ्र ही उन्होंने एक के बाद एक बालिकाओं के तीन स्कूल खोल दिए।

विद्यालय की स्थापना

ज्योतिबा को संत-महत्माओं की जीवनियाँ पढ़ने में बड़ी रुचि थी। उन्हें ज्ञान हुआ कि जब भगवान के सामने सब नर-नारी समान हैं तो उनमें ऊँच-नीच का भेद क्यों होना चाहिए। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री को इस योग्य बना दिया।

कुछ लोगों ने आरम्भ से ही उनके काम में बाधा डालने की चेष्टा की, किंतु जब फुले आगे बढ़ते ही गए तो उनके पिता पर दबाब डालकर पति-पत्नी को घर से निकालवा दिया इससे कुछ समय के लिए उनका काम रुका अवश्य, पर शीघ्र ही उन्होंने एक के बाद एक बालिकाओं के तीन विद्यालय खोल दिए।

महात्‍मा की उपाधि

ज्योतिराव गोविंदराव फुले 
जोतिराव फुले व सावित्रीबाई फुले के पुतले, औरंगपुरा, संभाजी नगर,महाराष्ट्र

निर्धन तथा निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 'सत्यशोधक समाज' १८७३ मे स्थापित किया। उनकी समाजसेवा देखकर १८८८ ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हेंमहात्मा' की उपाधि दी। ज्योतिबा ने ब्राह्मण-पुरोहित के बिना ही विवाह-संस्कार आरम्भ कराया और इसे मुंबई उच्च न्यायालय से भी मान्यता मिली। वे बाल-विवाह विरोधी और विधवा-विवाह के समर्थक थे। अपने जीवन काल में उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं-गुलामगिरी, तृतीय रत्न, छत्रपति शिवाजी, राजा भोसला का पखड़ा, किसान का कोड़ा, अछूतों की कैफियत. महात्मा ज्योतिबा व उनके संगठन के संघर्ष के कारण सरकार ने ‘एग्रीकल्चर एक्ट’ पास किया। धर्म, समाज और परम्पराओं के सत्य को सामने लाने हेतु उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी.

  • ब्रिटिश सरकार द्वारा उपाधि: १८८३ में स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने के महान कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा "स्त्री शिक्षण के आद्यजनक" कहकर गौरव किया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

ज्योतिराव गोविंदराव फुले आरम्भिक जीवनज्योतिराव गोविंदराव फुले कार्यक्षेत्रज्योतिराव गोविंदराव फुले विद्यालय की स्थापनाज्योतिराव गोविंदराव फुले महात्‍मा की उपाधिज्योतिराव गोविंदराव फुले इन्हें भी देखेंज्योतिराव गोविंदराव फुले सन्दर्भज्योतिराव गोविंदराव फुलेजातिमहाराष्ट्रशिक्षासत्य शोधक समाज

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कंगना राणावतनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभूत-प्रेतमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशगणगौरस्वस्तिकफिलिस्तीन राज्यअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतलिंग (व्याकरण)भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीसिद्धिदात्रीदिव्या भारतीरोमन साम्राज्यहिन्दीप्लेटोशिक्षण विधियाँचमारऔरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशेर शाह सूरीकालिदासटेस्ला मोटर्सविशिष्ट ऊष्मा धारिताइमाम अहमद रज़ाशीतयुद्धसंविधानभाषाविज्ञानमुहूर्तस्त्री जननांगरिंकू सिंह (क्रिकेटर)संस्कृत भाषाउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रलोकगीतकन्हैया कुमारकीसूर्य ग्रहणवर्णमालाइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनभारतेन्दु युगजानवर (1999 फ़िल्म)हर्षवर्धनओम शांति ओमजॉनी सिन्सभारतीय स्टेट बैंकभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 1957जय सिया रामदिल्ली कैपिटल्सगुजरातहनुमानविक्रम संवतभैरवश्वेता सिंहएशियाजोस बटलरबजरंग दलभारत का ध्वजशिक्षाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रगरुड़ पुराणहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेसराम की शक्तिपूजासुन्दरकाण्डछायावादहिन्दू वर्ण व्यवस्थाउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रक्लियोपाट्रा ७यदुवंशजनजातिउदित नारायणबड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998 फ़िल्म)कोई मिल गयाभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीवाराणसीईमेलप्रदूषणप्यारवैष्णो देवी मंदिरकहो ना प्यार हैफ़्रान्सीसी क्रान्ति🡆 More