लता मंगेशकर

Lata Mangeshkar - क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के बारे में ये कुछ अनसुनी बातें, नहीं आइए जानते guruji shree ram mai aapke deel ka dard samjhta hu didi

क्लिक करें

लता मंगेशकर
लता मंगेशकर
सन २०१४ में लता
जन्म लता मंगेशकर
28 सितम्बर 1929
इन्दौर, इन्दौर रियासत , सेन्ट्रल इंडिया एजेन्सी, ब्रितानी भारत
(वर्तमान मध्यप्रदेश, भारत)
मौत 6 फ़रवरी 2022(2022-02-06) (उम्र 92)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम

स्वर-साम्राज्ञी, राष्ट्र की आवाज, सहराब्दी की आवाज, भारत कोकिला,

स्वर कोकिला
पेशा
कार्यकाल 1942 से 2022
माता-पिता दीनानाथ मंगेशकर (पिता)
शेवन्ती मंगेशकर (माता)
संबंधी मीना खाडीकर् (बहन)आशा भोसले (बहन)
ऊषा मंगेशकर (बहन)
हृदयनाथ मंगेशकर (भाई)
पुरस्कार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
हस्ताक्षर
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (28 सितंबर 1929 – 6 फ़रवरी 2022) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थी, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

लता जी की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। भारत सरकार ने उन्हें 'भारतरत्न' से सम्मानित किया था।

इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े जटिलताओं से 6 फरवरी 2022 रविवार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि वि स 2078 (पंचक) को मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। वे कुछ समय से बीमार थीं। उनकी महान गायकी और सुरमय आवाज के दीवाने पूरी दुनिया मे हैं। प्यार से सब उन्हें 'लता दीदी' कहकर पुकारते हैं। वर्ष 2001 में इन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।

Lata Mangeshkar - क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के बारे में ये कुछ अनसुनी बातें, नहीं आइए जानते हैं

बचपन

लता मंगेशकर 
लता मंगेशकर की बचपन की छबि

लता का जन्म एक कर्हाडा ब्राह्मण दादा और गोमंतक मराठा दादी के परिवार में, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता रंगमंच एलजी के कलाकार और गायक थे। इनके परिवार से भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपनी आजीविका के लिये चुना।

हालाँकि लता का जन्म इंदौर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश महाराष्ट्र मे हुई। वह बचपन से ही गायक बनना चाहती थीं। बचपन में कुन्दन लाल सहगल की एक फ़िल्म चंडीदास देखकर उन्होने कहा था कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेगी। पहली बार लता ने वसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित एक फ़िल्म कीर्ती हसाल के लिये गाया। उनके पिता नहीं चाहते थे कि लता फ़िल्मों के लिये गाये इसलिये इस गाने को फ़िल्म से निकाल दिया गया। लेकिन उसकी प्रतिभा से वसंत जोगलेकर काफी प्रभावित हुये।

पिता की मृत्यु के बाद (जब लता सिर्फ़ तेरह साल की थीं), लता को पैसों की बहुत किल्लत झेलनी पड़ी और काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें अभिनय बहुत पसंद नहीं था लेकिन पिता की असामयिक मृत्यु की कारण से पैसों के लिये उन्हें कुछ हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम करना पड़ा। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म पाहिली मंगलागौर (1942) रही, जिसमें उन्होंने स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमें, माझे बाल, चिमुकला संसार (1943), गजभाऊ (1944), बड़ी माँ (1945), जीवन यात्रा (1946), माँद (1948), छत्रपति शिवाजी (1952) शामिल थी। बड़ी माँ में लता ने नूरजहाँ के साथ अभिनय किया और उसके छोटी बहन की भूमिका निभाई आशा भोंसले ने। उन्होंने खुद की भूमिका के लिये गाने भी गाये और आशा के लिये पार्श्वगायन किया। 1947 में वसंत जोगलेकर ने अपनी फ़िल्म आपकी सेवा में में लता को गाने का मौका दिया। इस फ़िल्म के गानों से लता की खूब चर्चा हुई। इसके बाद लता ने मज़बूर फ़िल्म के गानों "अंग्रेजी छोरा चला गया" और "दिल मेरा तोड़ा हाय मुझे कहीं का न छोड़ा तेरे प्यार ने" जैसे गानों से अपनी स्थिती सुदृढ की। हालाँकि इसके बावज़ूद लता को उस खास हिट की अभी भी तलाश थी।

1949 में लता को ऐसा मौका फ़िल्म "महल" के "आयेगा आनेवाला" गीत से मिला। इस गीत को उस समय की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री मधुबाला पर फ़िल्माया गया था। यह फ़िल्म अत्यंत सफल रही थी और लता तथा मधुबाला दोनों के लिये बहुत शुभ साबित हुई। इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    विविध
  • पिता दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे।
  • उन्होने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'किती हसाल' (कितना हसोगे?) (1942) में गाया था।
  • लता मंगेशकर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म महल से मिला। उनका गाया "आयेगा आने वाला" सुपर डुपर हिट था।
  • लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
  • लता मंगेशकर ने 1980 के बाद से फ़िल्मो में गाना कम कर दिया और स्टेज शो पर अधिक ध्यान देने लगी।
  • लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति थीं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • लता मंगेशकर ने आनंद घन बैनर तले फ़िल्मो का निर्माण भी किया है और संगीत भी दिया है।
  • वे हमेशा अपने पैर से चप्पल उतार कर हि (नंगे पाँव) स्टूडियो, स्टेज आदि पर गाना रिकार्डिंग करती अथवा गाती थीं।

पुरस्कार

लता मंगेशकर 
लता की युवावस्था की छबि
  • फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)
  • राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)
  • महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)
  • 1969 - पद्म भूषण
  • 1974 - दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड
  • 1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार
  • 1993 - फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1997 - राजीव गांधी पुरस्कार
  • 1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार
  • 1999 - पद्म विभूषण
  • 1999 - ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"
  • 2001 - नूरजहाँ पुरस्कार
  • 2001 - बंजारा पुरस्कार
  • 2001 - महाराष्ट्र पूरस्कार

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

काप्रेम मन्दिरशिव ताण्डव स्तोत्रआपातकाल (भारत)राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनभारत में लैंगिक असमानतायोनिभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीसूर्यसचिन तेंदुलकरभूल भुलैया 2सम्भोगराष्ट्रवादजाटवमनोविज्ञानपप्पू यादवहिन्दी के संचार माध्यमराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजीव गांधी२४ अप्रैलखेसारी लाल यादवअंग्रेज़ी भाषारामेश्वरम तीर्थशेयर बाज़ारसंस्कृतिकुछ कुछ होता हैभारत का योजना आयोगवल्लभ भाई पटेलसाँची का स्तूपजौनपुरबीकानेरकिसी का भाई किसी की जानसनराइजर्स हैदराबादरामायणअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धअसहयोग आन्दोलनराजभाषाकृष्णभारत का उच्चतम न्यायालयप्रश्नावलीकुमार विश्वासभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र1857 के भारतीय विद्रोह के कारणपरिवारविनायक दामोदर सावरकरयौन आसनों की सूचीलाल क़िलातड़ितविवाह (2006 फ़िल्म)सलमान ख़ानउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रशारीरिक शिक्षामानचित्रआंबेडकर जयंतीकरसंदीप वारियरवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलअटल बिहारी वाजपेयीईरानमहिला सशक्तीकरणभोपाल गैस काण्डएचडीएफसी बैंककारकखेलनई शिक्षा नीति 2020महावीरचाणक्यहम आपके हैं कौनजातिपलाशअग्न्याशयनाटकराजस्थान का इतिहासगुजरातभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीप्रधानमंत्री आवास योजनाभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलन🡆 More