नील नदी: उत्तरपूर्वी अफ्रीका की प्रमुख नदी

संसार की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है। यह भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमशः युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है जिसके दोनों ओर की भूमि पतली पट्टी के रूप में शस्यश्यामला दिखती है। यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरूद्यान है। नील नदी की घाटी एक सँकरी पट्टी सी है जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई १६ किलोमीटर से अधिक नहीं है, कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई २०० मीटर से भी कम है। इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जिनमें श्वेत नील एवं नीली नील मुख्य हैं। अपने मुहाने पर यह १६० किलोमीटर लम्बा तथा २४० किलोमीटर चौड़ा विशाल डेल्टा बनाती है। घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है। इसी नदी पर मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बाँध बनाया गया है।

नील
नील नदी: चित्र दीर्घा, मीडिया, सन्दर्भ
नील नदी एवं उसके डेल्टा का नासा के एक उपग्रह से लिया गया चित्र
नामोत्पत्ति नील नाम यूनानी भाषा के शब्द नीलोस (Νεῖλος) से निकला है।
स्थान
देश इथियोपिया
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षब्लू नील
 • स्थानतन झील
Source confluenceनिकट खार्तूम
नदीमुख  
 • स्थान
भूमध्य सागर
 • ऊँचाई
units?
लम्बाई 6650 units?
जलसम्भर लक्षण
नगर जिंजायुगांडा

नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है, अतः वहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है। यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है तथा वर्षा भी वर्ष भर होती है। वार्षिक वर्षा का औसत २१२ से. मी. है। उच्च तापक्रम तथा अधिक वर्षा के कारण यहाँ भूमध्यरेखीय सदाबहार के वन पाये जाते हैं। नील नदी के मध्यवर्ती भाग में सवाना तुल्य जलवायु पायी जाती है जो उष्ण परन्तु कुछ विषम है एवं वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत कम है। इस प्रदेश में सवाना नामक उष्ण कटिबन्धीय घास का मैदान पाया जाता है। यहाँ पाये जाने वाले गोंद देने वाले पेड़ो के कारण सूडान विश्व का सबसे बड़ा गोंद उत्पादक देश है। उत्तरी भाग में वर्षा के अभाव में खजूर, कँटीली झाड़ीयाँ एवं बबूल आदि मरुस्थलीय वृक्ष मिलते हैं। उत्तर के डेल्टा क्षेत्र में भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है जहाँ वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है।

चित्र दीर्घा

मीडिया

टीका टिप्पणी

'मिस्र ही नील है और नील ही मिस्र है' (Egypt is Nile and Nile is Egypt)- हेरोडोटस

सन्दर्भ

Tags:

नील नदी चित्र दीर्घानील नदी मीडियानील नदी सन्दर्भनील नदीअफ्रीकाअस्वान बाँधइथियोपियाडेल्टानीली नीलभूमध्य रेखाभूमध्यसागरमिस्रयुगाण्डाश्वेत नीलसहारा मरुस्थलसूडान

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गुरुवारभारत की संस्कृतिछायावादसांवरिया जी मंदिरराजपूतउज्जैनअरुणाचल प्रदेशअंग्रेज़ी भाषाभारत की पंचवर्षीय योजनाएँगौतम बुद्धविटामिनश्रीरामरक्षास्तोत्रम्अतीक अहमदराजस्थानपानीपत के युद्धभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलवल्लभ भाई पटेलगरुड़ पुराणफूलन देवीशिक्षा का अधिकारधर्मपालतापमानमेंहदीपुर बालाजीभारत का प्रधानमन्त्रीविद्युतप्रेम मन्दिरकुंभ राशिधर्मो रक्षति रक्षितःभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीप्रयागराजराज्यरानी की वाववैद्यनाथ मन्दिर, देवघरअभिषेक शर्मामुखपृष्ठएनिमल (2023 फ़िल्म)होलिकाशीतला अष्टमीमेरठ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवाट्सऐपभाषाशिवराजीव दीक्षितकुछ कुछ होता हैनिर्मला सीतारामन्अयोध्याहम आपके हैं कौनमैथिलीशरण गुप्तरामचरितमानसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022चमारयोगP (अक्षर)भारतीय रिज़र्व बैंकदेवनागरीविनायक दामोदर सावरकरमदर टेरेसाकेन्द्र-शासित प्रदेशविधान सभामुलायम सिंह यादवव्यक्तित्वमारवाड़ीआकाश अम्बानीकहो ना प्यार हैगुरु गोबिन्द सिंहलोक सभाइतिहासभारत में कोरोनावायरस से लॉकडाउन 2020लियोनेल मेस्सीमुहम्मदलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीरामायणअदिति राव हैदरीसर्वनामकोठारी आयोगउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरभारत के राष्ट्रपतिगोदान (उपन्यास)जीव विज्ञान🡆 More