अतीक अहमद

अतीक अहमद (जन्म 12 अगस्त 1962-मृत्यु 15 अप्रैल 2023) उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया और नेता था। वह समाजवादी पार्टी से सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रह चुका था। 15 अप्रैल 2023 को जाँच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी व उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

अतीक अहमद

पद बहाल
2004–2009
पूर्वा धिकारी धर्मराज पटेल
उत्तरा धिकारी कपिल मुनि
चुनाव-क्षेत्र फूलपुर

पद बहाल
1989–2004
पूर्वा धिकारी गोपाल दास यादव
उत्तरा धिकारी राजू पाल
चुनाव-क्षेत्र इलाहाबाद पश्चिम

जन्म 10 अगस्त 1962 (1962-08-10) (आयु 61)
इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 15 अप्रैल 2023
प्रयागराज , उत्तरप्रदेश
राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
समाजवादी पार्टी (1993 से 1999 और 2003 से 2018)
अपना दल (1999 से 2003)
व्यवसाय राजनीतिज्ञ

व्यक्तिगत जीवन

अतीक का विवाह शाइस्ता परवीन से हुआ था। अतीक का पाँच बेटे है जिसका नाम अली, उमर अहमद, असद, अहज़ान और अबान है। इसका बेटा असद बहुचर्चित उमेशपाल हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी था। असद का उत्तर प्रदेश पुलिस व अन्य सुरक्षा दलों द्वारा 12 अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया गया।

राजनीतिक जीवन

अतीक इलाहाबाद पश्चिम सीट से लगातार 5 बार विधान सभा का सदस्य चुना गया। 2004-2009 से, वह उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 14वीं लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया। 1999-2003 के बीच, वह सोने लाल पटेल द्वारा स्थापित अपना दल का अध्यक्ष था। अतीक अहमद विभिन्न आरोपों में बंद रहते हुए जेल से कई चुनाव लड़ चुका था।

चुनावी इतिहास

अतीक 5 बार विधायक और 1 बार लोकसभा सांसद चुना गया था।

# कार्यकाल प्रारंभ कार्यकाल समाप्त पद/स्थिति पार्टी
1. 1989 1991 विधायक (पहला कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
2. 1991 1993 विधायक (दूसरा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
3. 1993 1996 विधायक (तीसरा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
4. 1996 2002 विधायक (चौथा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से सपा
5. 2002 2004 विधायक (पाँचवा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से अपना दल
6. 2004 2009 सांसद (पहला कार्यकाल) चौदहवीं लोकसभा में फूलपुर से सपा

अपराधिक मामले

15 दिसंबर 2016 को, सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर हमला करने के लिए अतीक को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसको 2019 फिर से गिरफ्तारी होने के बाद जेल भी भेज दिया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अहमद का नाम उससे जोड़ा जा रहा था और गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक को सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया गया था। 13 अप्रैल 2023 को पेशी के लिए आए अतीक अहमद को झांसी में उसके पुत्र असद के एनकाउंटर की ख़बर मिली।

अतीक पर संगीन धाराओं में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही अपनी अपराधिक गतिविधियों को संभाला करता था। उस पर उमेश पाल हत्याकांड से संबंध होने के भी आरोप लगे। अपने आखिरी दिनों में उसने आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैय्यबा, आई.एस.आई. और अंडरवर्ल्ड से अपने जुड़े होने की बात पुलिस के सामने कबूली थी।

हत्या

15 अप्रैल, 2023 को, प्रयागराज में अतीक को अदालत द्वारा अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय अस्पताल के बाहर अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की मीडिया का रूप लेकर आए अपराधियों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों शूटरों की पहचान लवकेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पाल के रूप में हुई है।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

Tags:

अतीक अहमद व्यक्तिगत जीवनअतीक अहमद राजनीतिक जीवनअतीक अहमद चुनावी इतिहासअतीक अहमद अपराधिक मामलेअतीक अहमद हत्याअतीक अहमद इन्हें भी देखेंअतीक अहमद संदर्भअतीक अहमदउत्तर प्रदेश विधान सभासमाजवादी पार्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गोंड (जनजाति)रासायनिक तत्वों की सूचीक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीपर्यायवाचीउपनिषद्बाल विकासप्लासी का पहला युद्धपाठ्यचर्यामानव भूगोलउष्णकटिबंधीय चक्रवातवल्लभ भाई पटेलमूल अधिकार (भारत)भीलप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तहनुमान जयंतीआधुनिक हिंदी पद्य का इतिहासफेसबुकओशोकुछ कुछ होता हैपंचायती राजनारीवादआर्थिक विकासप्रथम विश्व युद्धनेहा शर्माबाल वीरप्रदूषणतमन्ना भाटियासूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'नेपालमैंने प्यार कियाभारतेन्दु युगदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेमानचित्रपृथ्वी का वायुमण्डलरानी लक्ष्मीबाईभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपप्पू यादवहम आपके हैं कौनकृष्णा अभिषेककुंभ राशिसुभाष चन्द्र बोसकृष्णपंचायतभारतीय आम चुनाव, 2014कमल हासनमहावीरभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीहिन्दू धर्मऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनवाट्सऐपजलियाँवाला बाग हत्याकांडमधुराधाविष्णु सहस्रनामइलूमिनातीबिहार जाति आधारित गणना 2023हम साथ साथ हैंनर्मदा नदीभारत का विभाजनडिम्पल यादवमैथिलीशरण गुप्तचन्द्रगुप्त मौर्यक्षत्रियशक्ति पीठभोपाल गैस काण्डयश दयालभारत का ध्वजजैन धर्महिन्दी पत्रिकाओं की सूचीहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीआल्हाराजस्थान का इतिहासरबीन्द्रनाथ ठाकुरआयुर्वेदप्राकृतिक संसाधनरूसख़रबूज़ादांडी मार्च🡆 More