इट्रियम

इट्रियम एक रासायनिक तत्व है। यह एक चाँदी-जैसे रंग की संक्रमण धातु है जिसके गुण लैन्थनाइड समूह से मिलते-जुलते होने के कारण इसे भी कभी-कभी उसी दुर्लभ मृदा तत्व (rare earth element) समूह का भाग माना जाता है। प्रकृति में भी इट्रियम हमेशा उन्हीं के साथ खनिजों में पाया जाता है। यह प्रकृति में कभी भी शुद्ध रूप में नहीं मिलता। इट्रियम को फ़ोस्फ़र (phosphor) बनाने के काम में लाया जाता है, विशेषकर कैथोड किरण नलिका (सी आर टी) और प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल ई डी) में डलने वाले लाल फ़ोस्फ़र के लिये। इट्रियम के यौगिक मानव-शरीर के लिये हानिकारक होते हैं और उनसे शारीरिक सम्पर्क से श्वसन तंत्र के रोग हो जाते हैं।

इट्रियम / Yttrium
रासायनिक तत्व
इट्रियम
रासायनिक चिन्ह: Y
परमाणु संख्या: 39
रासायनिक शृंखला: संक्रमण धातु
इट्रियम
आवर्त सारणी में स्थिति
इट्रियम
अन्य भाषाओं में नाम: Yttrium (अंग्रेज़ी), Иттрий (रूसी), イットリウム (जापानी)

नामोत्पत्ति

सन् १७८७ में स्वीडी रसायनशास्त्री कार्ल अरेनियस को स्वीडन के एक इयुत्तरबी (Ytterby) नामक गाँव के पास एक नया खनिज मिला जिसका नाम उन्होंने गाँव के ऊपर 'इट्टरबाइट' रखा। १७८९ में फ़िन्नी रासायनशास्त्री योहान गैडोलिन (जिनके नाम पर आगे चलकर गैडोलिनियम नामक तत्त्व का नाम रखा गया) ने इस खनिज नमूने से इट्रियम ऑक्साइड प्राप्त किया और इस रासायनिक यौगिक का नाम 'इट्रिया' रखा गया। १८२८ में जर्मन रासायनशास्त्री फ़्रीडरिख़ वोहलर ने सर्वप्रथम शुद्ध इट्रियम तत्त्व प्राप्त किया।

चित्र

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

इट्रियम नामोत्पत्तिइट्रियम चित्रइट्रियम इन्हें भी देखेंइट्रियम सन्दर्भइट्रियम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अन्य पिछड़ा वर्गमधुसुनील नारायणउत्तर प्रदेशहल्दीघाटी का युद्धभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसरीति कालजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रअजंता गुफाएँलखनऊसनातन धर्मचम्पारण सत्याग्रहसंयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूचीलड़कीमहासागरजय श्री कृष्णासाँची का स्तूपकश्मीरा शाहअर्थशास्त्ररूसी क्रांतिमुहम्मदमौसमकिन्नरमकर राशिप्रयोजनमूलक हिन्दीभारत के राष्ट्रपतिगोगाजीवर्णमालापुनर्जागरणन्यूटन के गति नियमभारत में लैंगिक असमानताबाल गंगाधर तिलकसंस्कृत व्याकरणराजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रवादअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसमानवाधिकार१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामशक्ति पीठभारतीय राजनीतिक दर्शनसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यवाक्य और वाक्य के भेदआयुष्मान भारत योजनाअनुवादभारत निर्वाचन आयोगभारत की जलवायुराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनअंजीरहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यगूगलनवरोहणदिव्या भारतीश्रम आंदोलनदमनभारतीय आम चुनाव, 2024निदेशक तत्त्वएडेन मार्करामकिशोर अपराधअयोध्याबिहारसांख्यिकीअकबरभारतीय दण्ड संहिताधर्मरीमा लागूआर्य समाजछत्तीसगढ़ के जिलेइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनहिन्दू पंचांगविवाह (2006 फ़िल्म)भजन लाल शर्माचमारविश्व के सभी देशपंचायती राजश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रहिन्दी पत्रिकाओं की सूची🡆 More