कार्ल लीनियस

कार्ल लीनियस (लैटिन: Carolus Linnaeus) या कार्ल वॉन लिने (२३ मई १७०७ - १० जनवरी १७७८) एक स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, चिकित्सक और जीव विज्ञानी थे, जिन्होने द्विपद नामकरण की आधुनिक अवधारणा की नींव रखी थी। इन्हें आधुनिक वर्गिकी (वर्गीकरण) के पिता के रूप में जाना जाता है साथ ही यह आधुनिक पारिस्थितिकी के प्रणेताओं मे से भी एक हैं।

कार्ल लीनियस (कार्ल वॉन लिने)
कार्ल लीनियस
कार्ल वॉन लिने, अलेक्ज़ेंडर रॉस्लिन, द्वारा १७७५ मे बनाया गया आजकल 'रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंस मे प्रदर्शित है।
जन्म 13 मई 1707 ()
रॉशुल्ट, एल्महुल्ट, स्वीडन
मृत्यु जनवरी 10, 1778(1778-01-10) (उम्र 70)
उप्साला, स्वीडन
आवास स्वीडन
क्षेत्र जीव विज्ञान, चिकित्सा, वनस्पति विज्ञान
शिक्षा लुंड विश्वविद्यालय
उप्साला विश्वविद्यालय
हर्देर्विक विश्वविद्यालय
प्रसिद्धि वर्गिकी
पारिस्थितिकी
वनस्पति विज्ञान
लेखक लघुनाम (वनस्पतिविज्ञान) L.

आरम्भिक जीवन

लीनियस का जन्म दक्षिण स्वीडन के ग्रामीण इलाके स्मालैंड में हुआ था। उनके पिता उनके पूर्वजों में पहले व्यक्ति थे जिन्होने एक स्थायी अंतिम नाम को अपनाया था, उसके पहले इनके पूर्वज स्कैंडिनेवियाई देशों मे प्रचलित पितृनाम प्रणाली का इस्तेमाल किया करते थे। उनके पिता ने इनके पारिवारिक फार्म पर लगे एक एक विशाल ‘लिंडेन’ पेड़ के लैटिन नाम पर आधारित अपना अंतिम नाम लीनियस अपनाया था। १७१७ में इन्होंने वैक्स्जो शहर से अपनी आरंभिक शिक्षा ली और १७२४ में जिम्नेज़ियम साधारण अंकों से उत्तीर्ण किया। उनके वनस्पति विज्ञान में उत्साह ने एक स्थानीय चिकित्सक को आकर्षित किया, जिसे लगा, कि इस बालक में उक्त विषय की प्रतिभा है। उनकी सिफारिश पर कार्ल के पिता ने उन्हें निकटनम विश्वविद्यालय, लुंड विश्वविद्यालय भेजा। कार्ल ने वहां अध्ययन के साथ ही वहां के उपेक्षित जीवविज्ञान उद्यान को भी सुधारा। तब उन्हें उपसाला विश्वविद्यालय जाने की प्रेरणा मिली। कार्ल ने एक ही वर्ष बाद उपसाला के लिए प्रस्थान किया।

प्रसिद्धि

कार्ल लीनियस 
इनकी पुस्तक सिस्टेमा नेचुरी का पहला संस्करण नीदरलैंड में प्रकाशित हुआ।

उपसाला में इनका समय आर्थिक तंगी में गुजरा, जब तक ये एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक ओलोफ सेल्सियस से नहीं मिले। ओलोफ खगोलज्ञ ऐन्डर्स सेल्सियस का भतीजा था। ऐन्डर्स सेल्सियस वही थे, जिहोंने थर्मामीटर का आविष्कार किया था और तापमान स्केल को उन्हीं का नाम दिया गया था। सेल्सियस कार्ल के ज्ञान एवं वनस्पति संग्रह से बहुत प्रभावित हुए, तथा उन्हें आवास तथा खाने की सुविधा का प्रस्ताव दिया। अब कार्ल के दिन सुधरे। लीनियस ने उपसाला विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण की थी और १७३० में वो वहाँ पर वनस्पति विज्ञान के व्याख्यान देने लगे थे। उन्होंने १७३५-१७३८ के बीच विदेश प्रवास किया जहाँ उन्होने आगे की पढ़ाई जारी रखी साथ ही इनकी पुस्तक सिस्टेमा नेचुरी का पहला संस्करण १७३५ में नीदरलैंड में प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक प्रथम संस्करण में मात्र ग्यारह पृष्ठों की थी। इसमें दशम संस्करण (१७५८) तक पहुंचते हुए ४४०० से अधिक जंतुओं की प्रजातियों एवं ७७०० से अधिक पादपों की प्रजातियों का वर्गीकरण किया गया था।


उसके बाद यह वापस स्वीडन चले आये और उप्साला विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर बन गये। १७४० के दशक मे इन्हें स्वीडन द्वारा जीवों और पादपों की खोज और वर्गीकरण के लिए कई यात्राओं पर भेजा गया। १७५० और १७६० के दशकों में, उन्होने अपना जीवों और पादपों और खनिजों की खोज और वर्गीकरण का काम जारी रखा और इस संबंध मे कई पुस्तके भी प्रकाशित कीं। अपनी मृत्यु के समय लीनियस यूरोप के सबसे प्रशंसित वैज्ञानिकों मे से एक थे।

सम्मान

इनके मरणोपरांत स्वीडन सरकार ने एक १० क्रोनर का नोट निकाला, जिस पर लिनियस का एक रेखाचित्र अंकित था, जिसके पृष्ठभूमि में उप्साला विश्वविद्यालय का दृश्य था।


सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

कार्ल लीनियस से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

कार्ल लीनियस आरम्भिक जीवनकार्ल लीनियस प्रसिद्धिकार्ल लीनियस सम्मानकार्ल लीनियस सन्दर्भकार्ल लीनियस बाहरी कड़ियाँकार्ल लीनियसचिकित्सकजीव विज्ञानद्विपद नामपद्धतिलातिन भाषावनस्पति विज्ञानवर्गिकीस्वीडन१० जनवरी१७०७१७७८२३ मई

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

परशुरामरामदेवमध्य प्रदेशहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालप्यारपनामा नहरकल्किदयानन्द सरस्वतीराधाविवाहउत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूचीगुर्जरगरम दलपारिभाषिक शब्दावलीभूषण (हिन्दी कवि)रामेश्वरम तीर्थहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनभारत के मुख्य न्यायाधीशहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीसूर्यपतञ्जलि योगसूत्रलखनऊलोकसभा अध्यक्षसंस्कृत भाषाचिपको आन्दोलनवैश्वीकरणकामाख्या मन्दिरब्रह्माण्डआशिकीकिन्नरचम्पारण सत्याग्रहसैम मानेकशॉसहजनरवि तेजालोकगीतलिंग (व्याकरण)अरस्तुफ़्रान्सीसी क्रान्तिऔरंगज़ेबकोलकातासर्वेक्षणधन-निष्कासन सिद्धान्तरूसअर्जुन वृक्षकुंभ राशिअक्षांश रेखाएँअनुष्का शर्माअन्य पिछड़ा वर्गभारतीय स्टेट बैंकभारतीय शिक्षा का इतिहासराजपूतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023साथ निभाना साथियाशनि (ज्योतिष)सर्वनामहिन्दूआन्ध्र प्रदेशराज्यआदर्श चुनाव आचार संहिताएस आर रंगनाथनअरुण गोविलसंयुक्त राज्य अमेरिकास्वच्छ भारत अभियानलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीशास्त्रीय नृत्यसमुद्रगुप्तराजनीति विज्ञानक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीद्वितीय विश्वयुद्धकार्बोहाइड्रेटनेहा शर्माहल्दीघाटी का युद्धउत्तर प्रदेश के ज़िलेकन्हैया कुमारकॅप्चाआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासअमित शाहआत्महत्या🡆 More