अंकगणित

अंकगणित (Arithmetics) गणित की तीन बड़ी शाखाओं में से एक है। अंकों तथा संख्याओं की गणनाओं से सम्बंधित गणित की शाखा को अंकगणित कहा जाता हैं। यह गणित की मौलिक शाखा है तथा इसी से गणित की प्रारम्भिक शिक्षा का आरम्भ होता है। प्रत्येक मनुष्य अपने दैनिक जीवन में प्रायः अंकगणित का उपयोग करता है। अंकगणित के अन्तर्गत जोड़, घटाना, गुणा, भाग, भिन्न, दशमलव आदि प्रक्रियाएँ आती हैं।

अंकगणित
पुणे में आर्यभट की मूर्ति

इतिहास

मनुष्य आरम्भ से ही सामाजिक प्राणी रहा है तथा अपने प्रारम्भिक काल में कबीला बना कर रहा करता था। जब कबीले के सदस्यों में वृद्धि होने पर उनकी गिनती करने के लिये अंकों की आवश्यकता पड़ी। अंक बनाने के लिये मनुष्य की अंगुलियाँ आधार बनीं। अंको के इतिहास के विषय में बहुत कम जानकारियाँ उपलब्ध हैं। कहा जाता है कि ईसा पूर्व 1850 में बेबीलोन के निवासी गणित की प्रारम्भिक प्रक्रियाओं से अच्छी तरह से परिचित थे। भारत में अंकगणित का ज्ञान अत्यन्त प्राचीनकाल से रहा है तथा वेदों में गणितीय प्रक्रियाओं का उल्लेख है। शून्य भी भारत की ही देन है।

अंक और संख्या

शून्य (०) से लेकर नौ (९) को प्रदर्शित करने वाले संकेतों को अंक कहते हैं। अंक ही गणित का मूल है। दैनिक जीवन के अधिकांश कार्यों में अंकों का प्रयोग होता है।

एक से अधिक अंकों को एक के पास एक रखने से संख्या बनती है। अंक केवल दस होते हैं, किन्तु संख्याएँ अनन्त हैं। उदाहरण के लिए ३४७२ (तीन हजार चार सौ बहत्तर) एक संख्या है जिसमें ३, ४, ७, और २ अंक प्रयुक्त हुए हैं।

अंकगणित की मूल प्रक्रियाएँ

अंकगणित की मुख्य चार मूल प्रक्रियाएँ होती हैं

  • जोड़
  • घटाना
  • गुणा
  • भाग

जोड़

जब किसी संख्या या अंक में एक या एक से अधिक संख्या या अंक को मिलाया जाता है तो उसे जोड़ (en:Addition) कहते हैं। जोड़ को + चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

उदाहरणः
10 + 10 = 20

25 + 50 =75

घटाना

जोड़ने की प्रक्रिया के विरुद्ध प्रक्रिया को घटाना (en:Subtraction) कहा जाता है। जब किसी संख्या अथवा अंक से किसी दूसरी संख्या या अंक को कम किया जाता है तो उसे घटाना कहा जाता है। घटाने को - चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

उदाहरणः

14 - 6 = 8
२४-१० = १४

गुणा

जब किसी संख्या अथवा अंक में उसी संख्या अथवा अंक को एक या एक से अधिक बार जोड़ा जाता है तो उसे गुणा (en:Multiplication) कहते हैं। संख्या अथवा अंक को जितनी बार जोड़ा जाता है वह उतनी ही बार गुणा होता है। गुणा को x चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

उदाहरणः
2 x 4 = 8
4+4=8
1.माना कि किसी व्यक्ति की सैलरी 10,000 हैं और 3 साल बाद उसकी सैलरी 4 गुणा बढ़ जाती है ?
सैलरी 10,000/- 3 साल बाद सैलरी 4 गुणा बढ़ जाती है ! 4 X 10,000 = 40,000/- या 10,000+10,000+10,000+10,000 = 40,000/-

भाग

गुणा करने की प्रक्रिया के विरुद्ध प्रक्रिया को भाग (en:Division) कहा जाता है। जब किसी संख्या अथवा अंक में किसी संख्या अथवा अंक को एक से अधिक बार घटाया जाता है तो उसे भाग कहते हैं। संख्या अथवा अंक को जितनी बार विभाजित किया जाता है, उतनी ही बार भाग देना होता है। भाग को / चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

उदाहरणः

4 / 2 = 2

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अंकगणित इतिहासअंकगणित अंक और संख्याअंकगणित की मूल प्रक्रियाएँअंकगणित इन्हें भी देखेंअंकगणित बाहरी कड़ियाँअंकगणितअंकगणितगुणाघटानाजोड़दशमलव पद्धतिभिन्नविभाजन (गणित)संख्या

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कल्किलॉरेंस बिश्नोईहृदयबहुजन समाज पार्टीआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासमुम्बईआपातकाल (भारत)श्रीरामरक्षास्तोत्रम्मानव दाँतकिन्नरखाटूश्यामजीभारतीय राजनीतिक दर्शननिःशस्त्रीकरणराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमयूरोपीय संघमहामृत्युञ्जय मन्त्रभारतीय स्थापत्यकलासट्टाराजनीतिक दर्शनअंजीरभारतीय आम चुनाव, 2024चिपको आन्दोलनभारत के विश्व धरोहर स्थलएडोल्फ़ हिटलरहिंदी साहित्यचन्द्रमाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०भारतीय शिक्षा का इतिहासराजीव दीक्षितसंयुक्त राष्ट्र महासभाभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीलाल क़िलाक्षत्रियकिसी का भाई किसी की जानहिन्दू वर्ण व्यवस्थाझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीमध्यकालीन भारतबौद्ध धर्मभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीवीर्यजौनपुरमैंने प्यार कियासमान नागरिक संहितायोनिप्रयोजनमूलक हिन्दीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीशिव पुराणजयशंकर प्रसादवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरफूलन देवीगंगा नदीकुँवर सिंहसुमित्रानन्दन पन्तसच्चर कमिटीप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तजर्मनी का एकीकरणभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीरवि तेजाराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीअनुसंधानगेस्टाल्ट मनोविज्ञानराष्ट्रीय जनता दलफुटबॉलP (अक्षर)कल्याण, महाराष्ट्रजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीप्रबन्धनएस आर रंगनाथनवन्दे मातरम्असहयोग आन्दोलनसंघ सूचीराष्ट्रीय शिक्षा नीतिबड़े मियाँ छोटे मियाँभारतीय उपमहाद्वीपभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीहिन्दी भाषा का इतिहासकुलदीप यादवगुरु गोबिन्द सिंहभारत की नदी प्रणालियाँ🡆 More