बहुविकल्पी शब्द

कई ऐसे शब्द होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं। ऐसे शब्द बहुविकल्पी शब्द कहलाते हैं। ऐसे शब्दों से सम्बंधित विषयों पर अलग-अलग लेख बनाए जाते हैं। जब मिलते-जुलते नाम के एक से अधिक लेख होते हैं, तो ऐसा होने की संभावना होती है कि पाठक एक के बजाए दूसरे लेख पर पहुँच जाए। ऐसे में पाठकों को शब्द से सम्बंधित विषयों के विकल्प बताने की आवश्यकता होती है ताकि पाठक मनचाहा लेख आसानी से ढूँढ सकें। ये विकल्प बताने के निम्न तरीके होते हैं:

विकल्प बताने के तरीके

कड़ियाँ

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित कुछ ही लेख हों, और उनमें से एक बाकियों से काफ़ी अधिक प्रचलित हो, तो फिर मुख्य नाम पर प्रचलित विषय का लेख डाला जाता है और तीनों लेखों की शुरुआत में दूसरे दो लेखों की कड़ियाँ प्रदान की जाती हैं ताकि पाठक दूसरे विषय का लेख आसानी से ढूँढ सकें। उदाहरण: रुपया लेख में ऊपर-ऊपर भारतीय रुपया लेख की कड़ी दी गई है।

बहुविकल्पी पृष्ठ

बहुविकल्पी पृष्ठ ऐसे पृष्ठ होते हैं जो किसी शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित सभी विषयों के लेखों की सूची प्रदान करते हैं। इनपर सूची के अतिरिक्त कोई सामग्री नहीं रखी जाती और इनके अंत में {{बहुविकल्पी शब्द}} साँचे का प्रयोग किया जाता है।

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित विषयों की संख्या अधिक हो, और उनमें से एक बाकियों से काफ़ी अधिक प्रचलित हो, तो फिर मुख्य नाम पर प्रचलित विषय का लेख डाला जाता है और एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है जिसका नाम मुख्य लेख का नाम (बहुविकल्पी) रखा जाता है। यहाँ ( और नाम के अंत में एक स्पेस रखा जाता है। उदाहरण: नील कपड़ों पर लगाए जाने वाले पदार्थ के बारे में है, और अन्य विषयों के लिये नील (बहुविकल्पी) है।

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित कई विषय हों और उनमें से कोई भी अन्य विषयों से बहुत अधिक प्रचलित ना हो, तो ऐसे में मुख्य लेख को एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है, और सभी लेखों के नाम के आगे एक स्पेस देकर ब्रैकेट में कोई उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा जाता है या फिर विषय के पूरे नाम का प्रयोग किया जाता है।

  • उदाहरण 1: उज़बेक एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जो सम्बंधित विषयों के लेखों की सूची प्रदान करता है, इसमें उज़बेकिस्तान, उज़बेक लोग और उज़बेक भाषा लेखों की कड़ियाँ हैं। चूँकि इन लेखों के विषय के पूरे नाम अलग-अलग हैं, अतः आगे कोई प्रत्यय नहीं लगाए गए हैं।
  • उदाहरण 2: मूँगा एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जिसमें मूँगा (जीव), मूँगा (ज़ेवर) और मूँगा (रंग) की कड़ियाँ दी गई हैं। चूँकि तीनों लेखों के विषय का मूल नाम मूँगा ही है, अतः तीनों के नामों में एक स्पेस देकर उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा गया है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

  • Dablinks, एक टूल्सर्वर टूल जो किसी पृष्ठ में मौजूद बहुविकल्पी पृष्ठों को कड़ियों की सूची देता है

Tags:

बहुविकल्पी शब्द विकल्प बताने के तरीकेबहुविकल्पी शब्द इन्हें भी देखेंबहुविकल्पी शब्द बाहरी कड़ियाँबहुविकल्पी शब्द

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कुलधरादूधमिया खलीफ़ारावणजय श्री रामभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीआशिकीरविदासखतनावैष्णो देवीपृथ्वी का वायुमण्डलगोंड (जनजाति)श्रीनिवास रामानुजन्यादवप्रतिचयनमहादेवी वर्माहिन्दू धर्म का इतिहासलालू प्रसाद यादवविश्व मलेरिया दिवसनालन्दा महाविहारस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहासज्ञानमुखपृष्ठनर्मदा नदीकर्णराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीदिल्लीसूरदाससिकंदरभारत में जाति व्यवस्थारामधारी सिंह 'दिनकर'पृथ्वी का इतिहासश्रीरामरक्षास्तोत्रम्आदि शंकराचार्यभारत की संस्कृतिसैम पित्रोडापूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकश्मीरा शाहगायत्री मन्त्रयदुवंशकुंभ राशिरक्षा खडसेसहजनअसदुद्दीन ओवैसीP (अक्षर)बिहार जाति आधारित गणना 2023शिव ताण्डव स्तोत्रभारत के विश्व धरोहर स्थलमानसूनविवाह संस्कारसुन्दरकाण्डसिंधु घाटी सभ्यतादयानन्द सरस्वतीविराट कोहलीभारत के चार धामक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीएजाज़ खानदलितदर्शनशास्त्रभारतीय राजनीतिक दर्शनविवाहभूत-प्रेतमानव का पाचक तंत्रसमाजशास्त्रमहाभारत की संक्षिप्त कथाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीबड़े मियाँ छोटे मियाँउपसर्गसमासप्राथमिक चिकित्साव्यंजन वर्णधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीमूल अधिकार (भारत)तेजप्रताप सिंह यादवमुकेश तिवारी🡆 More