सदस्य पृष्ठ या सदस्य पन्ना वो पृष्ठ हैं जो सदस्य और सदस्य वार्ता के नामस्थान से बने हैं, यह पृष्ठ सदस्यों को विकिपीडिया संबंधित कार्यो को व्यवस्थित और उसमें सहायता करने में उपयोगी होते हैं, और अन्योन्यक्रिया और सदस्यों के बीच सहभाजन को सुविधाजनक बनाते हैं। सदस्य पृष्ठ मुख्य रूप से पारस्परिक चर्चा, चेतावनी (Notice), परीक्षण और ड्राफ्ट के लिए होते हैं और यदि आवश्यक हो तो सीमित आत्मकथात्मक और व्यक्तिगत सामग्री भी इन पर डाली जा सकती हैं। सदस्य पृष्ठ व्यक्तिगत रूप से विकिपीडिया सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं, जिनका उद्देश्य विकिपीडिया परियोजना के साथ संगत हो और समुदाय को स्वीकार्य हो; विकिपीडिया ब्लॉग, वेबसाईट सेवा या सामाजिक नेटवर्क नहीं है। पृष्ठों की सामग्री के विषय में विकिपीडिया की नीतियाँ सदस्य पृष्ठों पर लागू हो सकती हैं और सामान्यतः लागू हैं भी और सदस्यों को इन नीतियों का पालन करना चाहिए।
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक नीति के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमति बनी हो। |
ये पन्ना छोटे शब्दों में: सदस्य पृष्ठ सम्पर्क और सहयोग के लिए हैं। जबकि इन्हें व्यक्तिगत बनाने और प्रबन्धित करने की यथेष्ट छुट दी जाती है लेकिन ये सामुदायिक परियोजना के पृष्ठ हैं जो ब्लॉग, वेबसाईट सेवा, स्मारक स्थल या सामाजिक नेटवर्क नहीं है। इन्हें समुदाय में सहभागिता बढ़ाने के काम में लिया जाना चाहिए। इन्हें न तो असम्बंधित प्रयोजनों को बढ़ावा देने और न ही परियोजना को बदनामी की ओर ले जाने के लिए प्रयुक्त करना चहिये। |
टिप्पणी: "आपके" से इस सन्दर्भ में मतलब यह है कि सम्बंधित पन्ना आपसे जुड़ा हुआ हैं, न कि आपके स्वामित्व वाला हैं।
आपके सदस्य पृष्ठ नाम का कुछ इस तरह से है: सदस्य:उदाहरण। (यह कड़ी आपके पृष्ठ पर जाती हैं।) इसका सामान्य उपयोग अपने बारे में या अपने विकिमीडिया से संबंधित गतिविधियों के बारे में बुनियादी जानकारी देना है, यदि आप चाहते हैं। आपको अपने बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ भी यहाँ डालना नहीं चाहते, तो आप अन्य संपादकों की सुविधा के लिए इसको अपने सदस्य वार्ता पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित कर सकते हैं।
आपके सदस्य वार्ता पृष्ठ का नाम कुछ इस तरह से है: सदस्य वार्ता:उदाहरण। (यह कड़ी आपके वार्ता पृष्ठ पर जाती हैं।) इसका सामान्य उपयोग अन्य संपादकों के साथ संदेशों का आदान-प्रदान और चर्चा करना हैं।
एक लेख पृष्ठ से सुलभ सामान्य जानकारी के अलावा जैसे पृष्ठ इतिहास और "इस पृष्ठ पर चर्चा करें", सदस्य और सदस्य वार्ता पर जाकर "सदस्य योगदान" क्लिक कर सकते हैं, (साइडबार में या पृष्ठ के नीचे) देखने के लिए कि आपने विकिपीडिया पर क्या-क्या योगदान दिया हैं। (ध्यान दें आपके सदस्य पृष्ठ को हटा देने से आपका व्यापक योगदान नष्ट नहीं होता हैं।) यदि आपने अपने सदस्य वरीयताओं में विकल्प चुना हुआ है कि ईमेल भेजने और प्राप्त करने में सक्षम हो, तो आपके सदस्य पृष्ठ पर आने वाले "इस सदस्य को ई-मेल भेजें" पर क्लिक कर आपको विकिपीडिया की ज्ञ-मेल सेवा के द्वारा अपना संदेश भेज सकते हैं। आपका ईमेल पता गुप्त रहेगा जब तक आपने उसे व्यक्त नहीं किया होगा, इसे उजागर करने के लिए विकल्प का चयन करें (वरीयताओं में), या विकिपीडिया के बाहर एक ईमेल प्रणाली का उपयोग करते हुए उत्तर दे।
सदस्य पृष्ठों के लिए कोई निश्चित उपयोग परिभाषित नहीं है, सिवाय इसके कि आमतौर पर एक सदस्य पृष्ठ अपने बारे में कुछ होता है और एक वार्ता पृष्ठ संदेश भेजने के लिए प्रयोग किया जाता है।
सदस्य अपने उपयोगकर्ता पृष्ठों, सदस्य वार्ता पृष्ठों, या दोनों पर एक सदस्य पृष्ठ की सूचना लगा सकते हैं। एक सदस्य पृष्ठ के शुरू में साँचा {{सदस्य पृष्ठ}}
रखकर, सदस्य पाठकों के लिए पृष्ठ की प्रकृति की पहचान करवा सकते हैं।
संचार के अलावा, सदस्य पृष्ठों के कुछ अन्य वैध उपयोग हैं
(स्वैच्छिक लेकिन अनुशंसा की जाती हैं)
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
कुछ लोग व्यक्तिगत जानकारी जोड़ देते हैं जैसे संपर्क विवरण (ईमेल, त्वरित संदेश, आदि), तस्वीर, अपना असली नाम, अपना स्थान, अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्रों के बारे में जानकारी और रुचि, पसंद और नापसंद, आदि। एक बार जब यह जानकारी जोड़ी गई तो फिर इसकी कम ही संभावना हैं कि ये फिर से निजी बनेगी। यह कहीं और कॉपी की जा सकता है या यहां तक कि भविष्य में इसका इस्तेमाल आपको परेशान करने के लिए हो सकता हैं। अपने सदस्य पृष्ठ पर गैर सार्वजनिक जानकारी जोड़ने से पहले आपको ध्यान से सोचने के लिए आगाह कर रहे हैं क्योंकि इसकी संभावना नहीं हैं कि आप जानकारी को बाद में वापिस ले पाएँगे, यहाँ तक कि जब आप अपना मन बदल ले।
गोपनीयता-उल्लंघन वाली गैर सार्वजनिक सामग्री, चाहे वो खुद के द्वारा जोड़ी गई हो या दूसरों के, अनुरोध पर प्रबंधकों द्वारा किसी भी पृष्ठ से हटाई जा सकती हैं।
आम तौर पर, आपको विकिपीडिया से काफ़ी असंबंधित सामग्री को अपने सदस्य पृष्ठ पर डालने से बचना चाहिए। विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है#विकिपीडिया ब्लॉग, वेबसाईट सेवा, स्मारक स्थल या सामाजिक नेटवर्क नहीं है। विकिपीडिया एक सामान्य होस्टिंग सेवा नहीं हैं, तो आपका सदस्य पृष्ठ एक निजी वेबसाइट नहीं है। आपका सदस्य पृष्ठ, एक विकिपीडियन के रूप में आपके के बारे में है और आपके सदस्य स्थान में पृष्ठ परियोजना में योगदान करने के आपके प्रयासों के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किए जाने चाहिए।
इसके अलावा, इसपर व्यापक सहमति हैं कि आप अपने सदस्य स्थान पर ऐसी सामग्री नहीं डाल सकते जिसके चलते परियोजना को बदनामी मिले, या जिसके चलते बड़े पैमाने पर नाराज़ी होने की संभावना हैं। चाहे गंभीर हो या ट्रॉलिंग इत्यादि।
विकिपीडिया भाषण देने या प्रचार करने का मंच नहीं है। भाषण का मंच नहीं हैं की आम तौर पर व्याख्या की गई हैं की यह सदस्य स्थान पर लागू हैं और साथ ही विश्वकोश पर, और "विकिपीडिया सेंसर नहीं है" लेख पृष्ठों और छवियों से संबंधित है; अन्य नामस्थान में सीमाएँ हैं समुदाय के लिए प्रासंगिक, मूल्य, और गैर व्यवधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से। अत्यंत आपत्तिजनक सामग्री किसी भी संपादक द्वारा देखते ही हटाई जा सकती हैं।
असंबंधित सामग्री में शामिल है, लेकिन सीमित नहीं है:
लेखन, जानकारी, विचार विमर्श, और गतिविधियाँ जो विकिपीडिया के लक्ष्यों से बारीकी से संबंधित नहीं |
|
---|---|
प्रचार और पक्षसमर्थन सामग्री और कड़ियाँ |
|
बहुत विभाजनकारी या आक्रामक सामग्री जो विश्वकोश संपादन से संबंधित नहीं |
|
व्यक्तिगत जानकारी |
|
विकिपीडिया सामग्री जो सदस्य स्थान के लिए अनुकूल नहीं |
|
सामान्य तौर पर, अगर आप के पास वो सामाग्री हैं जिसपर आप चाहते हैं कि कोई संपादन न करें, या जो अन्यथा विकिपीडिया के लिए अनुचित हैं, तो उसे किसी व्यक्तिगत वेब साइट पर रखा जाना चाहिए। कई नि:शुल्क और कम कीमत वाले वेब होस्टिंग, ईमेल, और ब्लॉग सेवाएं व्यापक रूप से उपलब्ध हैं, और विकिपीडिया से असंबंधित सामग्री के लिए एक उचित जगह है। विकी शैली जैसे समुदाय के सहयोग के लिए, आप मीडियाविकि सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं और अपने खुद के सर्वर पर स्थापित कर सकते हैं अगर आप पूरा नियंत्रण चाहते हैं, या कई ऑनलाइन विकि फार्मों में से एक का उपयोग करें।
अपने सदस्य पृष्ठ पर या उसके किसी उपपृष्ठ पर गैर मुक्त छवियों (कॉपीराइट वाली छवियाँ जिनमें मुफ्त सामग्री अनुज्ञप्ति का अभाव हैं) को शामिल न करें (यह आधिकारिक छवि उपयोग नीति है और हमेशा की तरह विस्तृत सदस्य स्थान छूट लागू नहीं होती)। एक सदस्य पृष्ठ (सदस्य वार्ता पृष्ठ सहित) पर पाई गैर मुक्त छवियों को हटा दिया जाएगा (अधिमानतः छवि के लिए कड़ी के साथ बदल कर) बिना किसी चेतावनी के और, अगर विकिपीडिया के किसी लेख में इस्तेमाल नहीं तो पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।
सदस्य स्थान पर मुद्राधिकार (कॉपीराइट) के लिए वही नियम लागू होते हैं जो लेखों पर होते हैं। पाठ या तो निःशुल्क अनुज्ञप्ति के साथ होना चाहिए या कॉपीराइट से बाहर होना चाहिए; अन्यथा केवल एक छोटा उद्धरण का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप अपने सदस्य पृष्ठ पर किसी अन्य स्रोत से लिया गए पाठ का उपयोग करते हैं, तब भी लेखक को श्रेय दिया जाना चाहिए, चाहे वो वर्तमान में कॉपीराइट में या नहीं।
परम्परागत रूप से विकिपीडिया सदस्यों को व्यापक छूट देती हैं कि वो अपने सदस्य स्थान का प्रबंधन जैसे चाहे वैसे करे। लेकिन सदस्य स्थान में पृष्ठ व्यापक समुदाय से संबंध रखते हैं। वे निजी मुखपृष्ठ नहीं हैं, और सदस्यों की संपत्ति नहीं हैं। वे विकिपीडिया का हिस्सा हैं, और सम्पादकों के बीच सहयोग को आसान बनाने के लिए मौजूद हैं।
अन्य सभी संपादन के जैसे: सदस्य स्थान के योगदान कॉपी करने और पुनः उपयोग के लिए क्रिएटिव कॉमन्स एट्रिब्युशन/शेयर अलाइक अनुज्ञप्ति और गैर मुक्त प्रलेखन अनुज्ञप्ति के तहत अपरिवर्तनीय अनुज्ञप्ति प्राप्त होते हैं।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article विकिपीडिया:सदस्य पन्ना, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.