ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला

ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला ७,००० किमी तक चलती है और लगभग २०० किमी की औसत चौड़ाई रखती है। इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई ४,००० मीटर (१३,००० फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है। यह पर्वत शृंखला नवीन मोडदार होने के साथ इसका संबंध अभिसारी प्लेट सीमांत होने के कारण यह भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित है।

ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला
अकोंकागुआ का आकाशीय चित्र
ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला

ऐन्डीज़ पर्वतों में कई उपश्रंखलाएँ शामिल हैं, जिनके बीच में निचले इलाक़े स्थित हैं। इस क्षेत्र में कई ऊँचे पठार भी मौजूद हैं और यहाँ के कई मुख्य शहर - जैसे कि कीतो, बोगोता, आरेकीपा, मेदेयीन, ला पास, सूक्रे और मेरिदा - इन्हीं पठारों पर स्थित हैं। आल्टिप्लानो का पठार नामक पठार तिब्बत के पठार के बाद विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पठार है। टिटिकाका झील जैसी कई पर्वतीय झीलें भी ऐन्डीज़ श्रंखला में स्थित हैं। इतिहास में ऐन्डीज़ में इंका जैसी कई मूल अमेरिकी संस्कृतियाँ भी पनपी थीं। चिली और अर्जेन्टीना की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर खड़ा (जिसका शिखर अर्जेन्टीना की तरफ़ है) ६,९६०.८ मीटर (२२,८३७ फ़ुट) ऊँचा अकोंकागुआ पर्वत (Aconcagua) इस श्रंखला का सबसे बुलन्द पहाड़ है और यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

विश्व के पर्वत
आल्प्स | एटलस | एंडीज़ | रॉकी | यूराल | हिमालय | हिन्दु कुश |

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाअर्जेण्टीनाईक्वाडोरचिलीदक्षिण अमेरिकापर्वतमालापेरूबोलिवियावेनेज़ुएलास्पेनी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बंगाली साहित्यकैलास पर्वतवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरखजुराहोमहेंद्र सिंह धोनीजल प्रदूषणओंकारेश्वर मन्दिरशुंग राजवंशअखिलेश यादवबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रगोरखनाथसंयुक्त व्यंजनमुकेश तिवारीपुष्यमित्र शुंगप्रदूषणशशांक सिंहनैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेशइलूमिनातीसंविधानसत्याग्रहमानवाधिकारआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाभारत का योजना आयोगआपातकाल (भारत)आर्थिक विकासशेयर बाज़ारबिहारजसोदाबेन मोदीभारतीय क्रिकेट टीमये रिश्ता क्या कहलाता हैनीम करौली बाबामुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनागणेशचित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनेपालमार्क्सवादपतञ्जलि योगसूत्रमानव का पाचक तंत्रभारतीय दर्शनदेवनागरीमहाराष्ट्रक्रिकेटराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीशाह जहाँविजयनगर साम्राज्यअभ्रककल्याण, महाराष्ट्रयोद्धा जातियाँक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीहर्षवर्धनराजनीतिक दलजीवन कौशलऋतुराज गायकवाड़खीरापप्पू यादवकेन्द्र-शासित प्रदेशज्वालामुखीपृथ्वीराज चौहानराजस्थानP (अक्षर)राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023भागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनिकाह हलालाक्लियोपाट्रा ७श्रीमद्भगवद्गीतागोगाजीभूमिहारकालीभारत में इस्लाममेंहदीपुर बालाजीकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दू विवाहमुग़ल साम्राज्यमनुस्मृतिदिल्ली सल्तनतचुनाव🡆 More