अजय देवगन

अजय देवगन (जन्मनाम : विशाल वीरू देवगन) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म ज़ख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

अजय देवगन
अजय देवगन
जन्म मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत (02 अप्रैल 1969)
पेशा अभिनेता,
निर्माता,
निर्देशक
ऊंचाई 5 फीट 9 इंच (1.75 मी॰)
जीवनसाथी काजोल

जीवन परिचय

प्रारम्भिक जीवन

अजय देवगन का जन्म २ अप्रैल,१९६९ को दिल्ली में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब से आते हैं। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फ़िल्मों के स्टंटमैन थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण किया था। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की।

परिवार

२४ फरवरी १९९९ को अजय ने अभिनेत्री काजोल संग सात फेरे ले लिये। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फ़िल्म हलचल में नज़र आई थी। उनके दो बच्चे हैं। न्यासा जिसका जन्म २० अप्रैल २००३ को हुआ था और युग जिसका जन्म १३ सितम्बर २०१० को हुआ था।

करियर

शुरुआत (1991–99)

इन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1991 में शुरू की थी। अपनी इस शुरुआत से पहले ही इन्होंने अपने जन्म नाम, विशाल के स्थान पर अपने स्टेज नाम, "अजय" से बदल लिया, क्योंकि उनके अभिनेता के रूप में लांच होने से पहले ही उसी समय कई अन्य अभिनेता भी विशाल नाम से लांच हो रहे थे। इनमें मनोज कुमार के पुत्र भी शामिल थे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फूल और कांटे से की, जिसके कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म में इनके साथ मधू ने काम किया था। इसके बाद इनकी अगली फिल्म जिगर (1992) थी, जिसमें इन्होंने करिश्मा कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म दिवाली के सप्ताहांत में रिलीज़ हुई और उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल ₹7 करोड़ रुपये की कमाई की।

फ़िल्में

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अजय देवगन जीवन परिचयअजय देवगन करियरअजय देवगन फ़िल्मेंअजय देवगन इन्हें भी देखेंअजय देवगन सन्दर्भअजय देवगनअभिनेताज़ख्म (1998 फ़िल्म)निर्देशकफ़िल्म-निर्माणफूल और काँटेमहेश भट्टराजकुमार सन्तोषीराष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारहिन्दी सिनेमा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हिन्दू विवाहप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाअंग्रेज़ी भाषासंधि (व्याकरण)अरस्तु का विरेचन सिद्धांतराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीकन्हैया कुमारराष्ट्रवादविष्णु सहस्रनामकुंभ राशिवाट्सऐपमानचित्रकृष्णा अभिषेकछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीवाल्मीकिअजंता गुफाएँख़रबूज़ाअक्षय तृतीयासिकंदरमहासागरनिदेशक तत्त्वहेमा मालिनीअश्वत्थामातेजप्रताप सिंह यादवरूसोओम शांति ओमबिहारी (साहित्यकार)मराठा साम्राज्यहिमाचल प्रदेशपृथ्वी का इतिहासपृथ्वीराज चौहानसूरदासअलंकार (साहित्य)रामचन्द्र शुक्लॐ नमः शिवायचम्पारण सत्याग्रहदिगम्बरआधुनिक हिंदी पद्य का इतिहासरूसशिक्षण विधियाँराष्ट्रीय जनता दलदेवनागरीजाटवदुर्गाविश्व के सभी देशफ़तेहपुर सीकरीपृथ्वीपप्पू यादवब्रह्मचर्यप्राकृतिक संसाधनकालिदासश्रीरामरक्षास्तोत्रम्भूकम्पदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेदहेज प्रथाहिन्दीऐश्वर्या राय बच्चनदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025निर्वाचन आयोगपर्यावरण संरक्षणअंजीरजयप्रकाश नारायणरबीन्द्रनाथ ठाकुरपाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमअमरनाथउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)व्यक्तित्वफिरोज़ गांधीकुंडली भाग्यसांवरिया जी मंदिरहरे कृष्ण (मंत्र)भागवत पुराणमलेरियाकुछ कुछ होता हैनेतृत्ववैद्यनाथ मन्दिर, देवघरवरुण गांधी🡆 More