फिरोज़ गांधी: भारतीय राजनेता और पत्रकार

फ़ीरोज़ गांधी (12 सितम्बर 1912 – 8 सितम्बर 1960) भारत के एक पारसी राजनेता तथा पत्रकार थे। लोकसभा के सांसद भी रहे। सन् 1942 में उनका इन्दिरा गांधी से विवाह हुआ जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं। उनके दो पुत्र हुए - राजीव गांधी और संजय गांधी।

फ़ीरोज़ गांधी
फिरोज़ गांधी: जीवनी, इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादी, मृत्यु
सन् 1950 के पहले फ़ीरोज़ गांधी

पद बहाल
17 अप्रैल 1952 – 4 अप्रैल 1957

पद बहाल
5 मई 1952 – 8 सितम्बर 1960
उत्तरा धिकारी ब्रज नाथ कुरिल

जन्म 12 सितम्बर 1912
बम्बई, बम्बई प्रांत, ब्रिटिश भारत
(अब बम्बई, महाराष्ट्र, भारत)
मृत्यु 8 सितम्बर 1960(1960-09-08) (उम्र 47)
नई दिल्ली, भारत
जन्म का नाम फ़ीरोज़ जहाँगीर घांडी
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी इन्दिरा गांधी (वि॰ 1942)
संबंध देखें नेहरू–गांधी परिवार
बच्चे राजीव गांधी
संजय गांधी
धर्म पारसी धर्म
फिरोज़ गांधी: जीवनी, इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादी, मृत्यु
फ़ीरोज़ और इन्दिरा का विवाह
फिरोज़ गांधी: जीवनी, इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादी, मृत्यु
फ़ीरोज़ और इन्दिरा गांधी

जीवनी

फ़ीरोज़ गांधी का जन्म मुम्बई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जहांगीर एवं माता का नाम रतिमाई था, और वे बम्बई के खेतवाड़ी मोहल्ले के नौरोजी नाटकवाला भवन में रहते थे। फ़ीरोज़ के पिता जहांगीर किलिक निक्सन में एक अभियंता थे, जिन्हें बाद में वारंट इंजीनियर के रूप में पदोन्नत किया गया था। फ़ीरोज़ उनके पांच बच्चों में सबसे छोटे थे; उनके दो भाई दोराब और फ़रीदुन जहांगीर, और दो बहनें, तेहमिना करशश और आलू दस्तुर थी। फ़ीरोज़ का परिवार मूल रूप से दक्षिण गुजरात के भरूच का निवासी है, जहां उनका पुश्तैनी घर अभी भी कोटपारीवाड़ में उपस्थित है।

1920 के दशक की शुरुआत में अपने पिता की मृत्यु के बाद, फ़ीरोज़ अपनी मां के साथ इलाहाबाद में उनकी अविवाहित मौसी, शिरिन कमिसारीट के पास रहने चले गए, जो शहर के लेडी डफ़रीन अस्पताल में एक सर्जन थी। इलाहबाद में ही फ़ीरोज़ ने विद्या मंदिर हाई स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, और फिर ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादी

इंदिरा ने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ फ़ीरोज़ गांधी से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी बहुत चर्चित रही। कहते हैं कि दोनों की मुलाक़ात 1930 में हुई थी। आजादी की लड़ाई में इंदिरा की मां कमला नेहरू एक कॉलेज के सामने धरना देने के दौरान बेहोश हो गई थीं। उस समय फ़ीरोज़ गांधी ने उनकी बहुत देखभाल की थी। कमला नेहरू का हालचाल जानने के लिए फ़ीरोज़ अक्सर उनके घर जाते थे। इसी दौरान उनके और इंदिरा गांधी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फ़ीरोज़ जब इलाहाबाद में रहने लगे उस दौरान वो आनंद भवन जाते रहते थे।

फ़ीरोज़ से इंदिरा की शादी 1942 में इलाहाबाद में हुई। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इंदिरा और फ़ीरोज़ साथ में जेल भी गए। हालांकि शादी के बाद दोनों के बीच काफ़ी लड़ाइयां हुईं। 1949 में इंदिरा दोनों बच्चों के साथ अपने पिता का घर संभालने के लिए फ़ीरोज़ को छोड़कर चली गईं। बाद के सालों में फ़ीरोज़ गांधी की तबीयत ख़राब होने लगी। उस दौरान उनकी देखभाल के लिए इंदिरा गांधी मौजूद थीं।

मृत्यु

8 सितम्बर, 1960 को हृदयाघात से फ़ीरोज़ गांधी का निधन हो गया था।

सन्दर्भ

Tags:

फिरोज़ गांधी जीवनीफिरोज़ गांधी इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादीफिरोज़ गांधी मृत्युफिरोज़ गांधी सन्दर्भफिरोज़ गांधीइन्दिरा गांधीपत्रकारभारतराजीव गांधीलोक सभाविवाहसंजय गांधी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रबीन्द्रनाथ ठाकुरवैष्णो देवीकलालोक सभाप्लेटोपवन सिंहसुन्दरकाण्डप्राचीन भारतराणा सांगाहनु मानआयुर्वेदजियो सिनेमासम्भाजीनागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रराष्ट्रीय शिक्षा नीतिहरे कृष्ण (मंत्र)अरिजीत सिंहखजुराहोगौतम गंभीरविज्ञानउपसर्गएलोरा गुफाएंरश्मिका मंदानासंस्कृत साहित्यभारत निर्वाचन आयोगलोक साहित्यपृथ्वीराज रासोलालू प्रसाद यादवबादशाह (गायक)महुआइलूमिनातीआपातकाल (भारत)निबन्धभारतेन्दु युगछंदरीमा लागूसंघवादलोकसभा अध्यक्षकाकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररवि तेजाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीमुलायम सिंह यादवबाघउद्यमिताराधावल्लभ त्रिपाठीअखिलेश यादवसंघ लोक सेवा आयोगभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीचम्पारण सत्याग्रहवल्लभ भाई पटेलसंस्कृत भाषाभारत का प्रधानमन्त्रीहनुमानसंयुक्त व्यंजनभारतीय संविधान सभाक्रिकेटभुगतानअर्जुनपंजाब (भारत)ज़ुबिन नौटियालवाराणसीकलानिधि मारनजियोअनुच्छेद ३७०प्लासी का पहला युद्धद्वितीय विश्वयुद्धसीताअलाउद्दीन खिलजीशशांक सिंहशैक्षिक मनोविज्ञानब्लू बीटल (फ़िल्म)पार्वतीएनिमल (2023 फ़िल्म)रामदेव पीरभारतीय राष्ट्रवादउज्जैनसूर्यकुमार यादवतारक मेहता का उल्टा चश्मा🡆 More