वालरस

वालरस (Odobenus rosmarus), एक विशाल मीनपक्षी समुद्री स्तनपायी है जो आर्कटिक महासागर और उत्तरी गोलार्ध के उप आर्कटिक समुद्रों में असंतत परिध्रुवी वितरण के साथ पाया जाता है। वालरस ओडोबेनाइडी (Odobenidae) कुल और ओडोबेनस (Odobenus) वंश की एक मात्र जीवित प्रजाति है। इसका विभाजन तीन उपप्रजातियों; अन्ध महासागर में पायी जाने वाली अन्ध महासागरीय वालरस (O.

rosmarus rosmarus); प्रशांत महासागर में पायी जाने वाली प्रशांत वालरस (O. rosmarus divergens) और लाप्टेव सागर में रहने वाली लाप्टेव वालरस (O. rosmarus laptevi) में किया जाता है।

वालरस
वालरस
वालरस
Data Deficient  (IUCN 3.1)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनधारी
अध:वर्ग: यूथेरिया
गण: मांसाहारी
उपगण: कैनीफोर्मिया
अधिकुल: युक्तांगुलित
कुल: ओडोबेनिडी
एलन, 1880
वंश: ओडोबेनस
ब्रिसन, 1762
जाति: O. rosmarus
द्विपद नाम
Odobenus rosmarus
(लीनियस, 1758)
उपप्रजाति

O. rosmarus rosmarus
O. rosmarus divergens
O. rosmarus laptevi (debated)

वालरस
वालरस का वितरण

वालरस की विशेषताओं में इसके खाँग, मूंछे और विशाल शरीर है। एक वयस्क नर प्रशांत वालरस का भार 2000 किलोग्राम (£ 4400) से ऊपर हो सकता है और युक्तांगुलित जीवों में इनसे बड़ा आकार गज सीलों की सिर्फ दो प्रजातियों का है। यह मुख्य रूप से उथले उपतटी समुद्री हिस्सों में निवास करते हैं और अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग बर्फ़ीले समुद्र में भोजन की तलाश में गुजारते हैं। अपेक्षाकृत दीर्घ जीवी वालरस एक सामाजिक प्राणी है और आर्कटिक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

वालरस आर्कटिक के मूल निवासियों के जीवन का आधार है और यह लोग इसका शिकार मुख्यत: इसके मांस, वसा, त्वचा, दाँत और हड्डी के लिए करते हैं। 19 वीं और 20 वीं शताब्दियों में, वालरस का शिकार इसके खाँग और तिमिवसा (चर्बी) के लिए बड़े पैमाने पर किया गया जिसके कारण इनकी संख्या में अभूतपूर्व कमी दर्ज की गयी, हालाँकि अब इसकी संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है पर अन्ध महासागर और लाप्टेव सागर की वालरसों की संख्या अभी भी इनकी ऐतिहासिक संख्या से काफी कम है।

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाराममनोहर लोहियाये रिश्ता क्या कहलाता हैमीरा बाईशब्दपृथ्वी दिवसभारत की संस्कृतिलता मंगेशकरऋग्वेदमध्यकालीन भारतसमाजशास्त्रअक्षय कुमाररानी लक्ष्मीबाईराजनीतिक दर्शनराहुल गांधीभारत रत्‍नमानसूनपुस्तकालयहिमाचल प्रदेशबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीजर्मनी का एकीकरणसंधि (व्याकरण)रोहित शर्मारबीन्द्रनाथ ठाकुरराज्यभारतीय दर्शनराम तेरी गंगा मैलीसंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थासंस्कृतिकिन्नरजौनपुरगेहूँशेखर सुमनसंस्कृत भाषाजीवन कौशलविश्व व्यापार संगठनवाक्य और वाक्य के भेदगलसुआप्रकृतिवाद (दर्शन)बौद्ध धर्मयीशुनेहरू–गांधी परिवारख़िलाफ़त आन्दोलनअक्षय तृतीयाअपवाह तन्त्रहिन्दूसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीभागवत पुराणनालन्दा महाविहारभुवनेश्वर कुमारस्वच्छ भारत अभियानदशरथभूगोलजैन धर्ममुंबई इंडियंससरस्वती वंदना मंत्रहैदराबादकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमुसलमानअभिषेक शर्माझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलविज्ञानसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'अमरनाथपतञ्जलि योगसूत्रमानचित्रनामराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघऔद्योगिक क्रांतिमतदानकामसूत्रसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यगुरु गोबिन्द सिंहकैटरीना कैफ़झारखण्डगरुड़ पुराण🡆 More