वसंत: वार्षिक ऋतु काल

वसंत उत्तर भारत तथा समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है, जो फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य इस क्षेत्र में अपना सौंदर्य बिखेरती है। ऐसा माना गया है कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी से वसंत ऋतु का आरंभ होता है। फाल्गुन और चैत्र मास वसंत ऋतु के माने गए हैं। फाल्गुन वर्ष का अंतिम मास है और चैत्र पहला। इस प्रकार हिंदू पंचांग के वर्ष का अंत और प्रारंभ वसंत में ही होता है। इस ऋतु के आने पर सर्दी कम हो जाती है, मौसम सुहावना हो जाता है, पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं, आम के पेड़ बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं I अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई है और इसे ऋतुराज कहा गया है।

वसन्त ऋतु वर्ष की एक ऋतु है जिसमें वातावरण का तापमान प्रायः सुखद रहता है। भारत में यह फरवरी से मार्च तक होती है। अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है। इस ऋतु की विशेष्ता है मौसम का गरम होना, फूलो का खिलना, पौधो का हरा भरा होना और बर्फ का पिघलना। भारत का एक मुख्य त्योहार है होली जो वसन्त ऋतु में मनाया जाता है। यह एक सन्तुलित (Temperate) मौसम है। इस मौसम में चारो ओर हरियलि होति है। पेडो पर नये पत्ते उग्ते है। इस रितु मैं कइ लोग उद्यनो तालाबो आदि मैं घुम्ने जाते है।

वसंत: वार्षिक ऋतु काल
वसंत के रागरंग

'पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत को कामदेव का पुत्र कहा गया है। कवि देव ने वसंत ऋतु का वर्णन करते हुए कहा है कि रूप व सौंदर्य के देवता कामदेव के घर पुत्रोत्पत्ति का समाचार पाते ही प्रकृति झूम उठती है, पेड़ उसके लिए नव पल्लव का पालना डालते है, फूल वस्त्र पहनाते हैं पवन झुलाती है और कोयल उसे गीत सुनाकर बहलाती है।[ख] भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है ऋतुओं में मैं वसंत हूँ।[ग]

वसंत ऋतु में वसंत पंचमी, शिवरात्रि तथा होली नामक पर्व मनाए जाते हैं। भारतीय संगीत साहित्य और कला में इसे महत्वपूर्ण स्थान है। संगीत में एक विशेष राग वसंत के नाम पर बनाया गया है जिसे राग बसंत कहते हैं। वसंत राग पर चित्र भी बनाए गए हैं।

टीका टिप्पणी

उत्तर भारत में ६ ऋतुएँ होती हैं- वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, शिशिर और हेमंत।

डारि द्रुम पलना बिछौना नव पल्लव के सुमन झंगूला सौहै तन छवि भारी दै पवन झुलावै, केकी कीर बतरावै देव

प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम्। मृगाणां च मृगेन्द्रोअहं वैनतेयश्च पक्षिणाम्।। १०.३०।।

सन्दर्भ

विकिमीडिया कॉमन्स पर Spring से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कालीनिबन्धकोशिकाक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीसंसाधनस्त्री जननांगप्रदूषणविवाह (2006 फ़िल्म)कालिदासधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)अपवाह तन्त्रछत्तीसगढ़ के जिलेयोनिसोनू निगमप्राथमिक चिकित्सा किटसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यप्रधानमंत्री आवास योजनाजनसंख्या वृद्धिसरस्वती देवीभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीसमाजशास्त्रसाक्षात्कारलोकतंत्रघनानन्दखतनाआंबेडकर जयंतीआदिवासी (भारतीय)भारत में आरक्षणपृथ्वीराज चौहानआर्थिक विकासस्वस्तिवाचनबुर्ज ख़लीफ़ामलेरियादुर्गानितिन गडकरीहम साथ साथ हैंमुम्बईपर्यावरण संरक्षणमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)गलसुआमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशयोद्धा जातियाँदूधइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनआशिकी 2राजा राममोहन रायभारत का संविधानप्रीति ज़िंटादिल चाहता हैधूमावतीए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामकोणार्क सूर्य मंदिरभारतीय रिज़र्व बैंकनक्सलवाददिनेश लाल यादवरक्षा खडसेआदि शंकराचार्यसैम पित्रोडाहिन्दी के संचार माध्यमफलों की सूचीआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाशिक्षकअरस्तु का विरेचन सिद्धांतमुखपृष्ठभैरवतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाआदर्श चुनाव आचार संहितामेवाड़ की शासक वंशावलीअटल बिहारी वाजपेयीआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०चिपको आन्दोलनशिव ताण्डव स्तोत्रहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपंचायती राजक्रिकेटरीति कालदिल तो पागल हैभारतीय संसदलेडी गोडिवा🡆 More