रजोनिवृत्ति

मासिक धर्म के स्थायी रूप से बंद हो जाने को रजोनिवृत्ति (Menopause) कहा जाता है।

साधारणतः कन्याओं को 14 या 15 की आयु में और ऊष्ण प्रदेशों में इससे भी पूर्व मासिकधर्म प्रारम्भ हो जाता है, जिसका अर्थ है कि कन्या गर्भधारण के योग्य हो गई है। तब से लेकर 45 से 50 वर्ष की आयु तक साधारणतया प्रत्येक 28वें दिन मासिकधर्म होता रहता है। प्रत्येक मास में एक बार डिंबग्रंथि से एक डिंब परिपक्व होकर बाहर निकलता है और डिंबवाहिका नली में शुक्राणु द्वारा संसेचित होकर गर्भाशय में आकर गर्भ बन जाता है।

जब डिंबग्रंथि में परिपक्व डिंबों का क्षरण बंद हो जाता है, तब मासिकधर्म भी बन्द हो जाता है। डिंबग्रंथि में जो अन्तःस्राव बनते हैं, वे ही डिंब के परिपक्व होने के बाद अंडोत्सर्ग (ovulation), गर्भस्थापना और गर्भवृद्धि के कारण होते हैं। डिंबग्रंथि के सक्रिय जीवन के समाप्त होने पर इन स्रावों का बनना निसर्गतः बंद हो जाता है। रजोनिवृत्ति इसी का सूचक तथा परिणाम है।

रजोनिवृत्ति होने पर स्त्री के शरीर में शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के पविर्तन हो जाते हैं। बहुधा ये परिवर्तन इतनी धीमी गति से तथा अल्प होते हैं कि स्त्री को कोई असुविधा नहीं होती, किंतु कुछ स्त्रियों को विशेष कष्ट होता है। रजोनिवृत्ति को अंग्रेजी में मेनोपॉज़ कहते हैं, जिसका अर्थ 'जीवन में परिवर्तन' है। यह वास्तव में स्त्री के जीवन का पविर्तनकाल होता है। इस काल का प्रारंभ होने पर चित्त में निरुत्साह, शरीर की शिथिलता, निद्रा न आना, शिर में तथा शरीर के भिन्न भिन्न भागों में पीड़ा रहना, अनेक प्रकार की असुविधाएँ, या बेचैनी होना आदि लक्षण प्रकट होते हैं। बहुतों के शरीर में स्थूलता आ जाती है। आनुवंशिक या वैयक्तिक उन्माद की प्रवृत्तिवाले व्यक्तियों को उन्माद, या पागलपन होने की आशंका रहती है। अन्य प्रकार के मानस विकास भी हो सकते हैं।

प्रजनन क्रिया समाप्त होने के पश्चात्‌, प्रजनन अंगों में अर्बुद होने का भय रहता है। डिंबग्रंथि और गर्भाशय दोनों में अर्बुद उत्पन्न हो सकते हैं। गर्भाशय में घातक और प्रघातक दोनों प्रकार के अर्बुदों की प्रवृत्ति होती है। मासिकधर्म की गड़बड़ी कैंसर का सर्वप्रथम लक्षण है। अधिक मात्रा में स्राव होना, सौत्रार्बुद (fibroid) का द्योतक है। उदर के आकार की वृद्धि का कारण अर्बुद हो सकता है। इस समय गलगंड, या घेघा (goitre) उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

भिन्न-भिन्न स्त्रियों में रजोनिवृत्ति भिन्न भिन्न प्रकार से होती है। किस में मासिकधर्म अकस्मात्‌ बंद हो जाता है। कुछ में धीरे धीरे, एक या दो वर्ष में बंद होता है।

रजोनिवृत्ति के लक्षण

रजोनिवृत्ति 
रजोनिवृत्ति के लक्षण

बहुत अधिक पसीना आना।

घबराहट होना।

सिर में दर्द, चक्कर आना।

स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाना।

शारीरिक कमजोरी अधिक होना।

पेट से संबंधित समस्या होना।

पाचनशक्ति कमजोर हो जाना।

जी मिचलाना और उल्टियां आना।

लगातार कब्ज की समस्या होना हो सकती है।

इस समय में बहुत सी स्त्रियों को मानसिक तनाव होने लगता है।

कुछ स्त्रियों को तो इस समय के बाद शरीर पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

मासिक धर्म

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बुद्धिबाघऐश्वर्या राय बच्चनहस्तमैथुनओम शांति ओमअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दूबीएसई सेंसेक्सराहुल गांधीखो-खोअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानराजस्थानप्रेम मन्दिरबारहखड़ीसिकंदरमानव का पाचक तंत्रभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यदशरथदेवनागरीबिहारनर्मदा नदीमौलिक कर्तव्यजाटवचन्द्रमापूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रख़िलाफ़त आन्दोलननितिन गडकरीपर्यावरणभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगुर्जरखेसारी लाल यादवरजनीकान्तपश्चिम बंगालझारखण्ड के जिलेविवाह संस्काररबीन्द्रनाथ ठाकुरहरिवंश राय बच्चनराज्यभारतीय आम चुनाव, 2024एडेन मार्करामयादवरवि तेजानई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय अर्थव्यवस्थाफेसबुकअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धसामाजीकरणश्रम आंदोलनभारत में कृषिस्वामी विवेकानन्दये रिश्ता क्या कहलाता हैवैदिक सभ्यतासलमान ख़ानजनता दल (यूनाइटेड)हिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यप्रोटीनसकल घरेलू उत्पादगुजरातभारत का संविधानधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीपाठ्यचर्यामहाभारतआतंकवादभारत की राजनीतिकहो ना प्यार हैक्रिकेटसर्वेक्षणकुर्मीअलाउद्दीन खिलजीकलाकम्प्यूटर नेटवर्कमहामन्दीसनातन धर्म के संस्कारभागवत पुराणस्वच्छ भारत अभियानचिराग पासवानकल्कि 2898 एडीमनोविज्ञानराम मंदिर, अयोध्या🡆 More