हरिवंश राय बच्चन: भारतीय हिंदी कवि (1907-2003)

हरिवंश राय बच्चन (27 नवम्बर 1907 – 18 जनवरी 2003) हिंदी भाषा के एक कवि और लेखक थे। वे हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक थे । उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं। उनका निधन 18 जनवरी 2003 के दिन, साँस की बीमारी के कारण, मुम्बई में हुआ था।

हरिवंश राय बच्चन
हरिवंश राय बच्चन
जन्महरिवंश
27 नवम्बर 1907
इलाहबाद, संयुक्त अवध एवं आगरा प्रांत, ब्रितानी भारत
(अब उत्तर प्रदेश, भारत)
मौत18 जनवरी 2003
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशाकवि, लेखक, प्राध्यापक
भाषाअवधी, हिन्दी
राष्ट्रीयताभारतीय
उच्च शिक्षाइलाहाबाद विश्वविद्यालय
सेन्ट कैथेराइन कॉलेज, कैम्ब्रिज
खिताबपद्मभूषण (1976 में)
जीवनसाथीश्यामा (1926–1936)
तेजी बच्चन (1941–2007)
बच्चेअमिताभ बच्चन, अजिताभ बच्चन
रिश्तेदारबच्चन परिवार

हस्ताक्षरहरिवंश राय बच्चन: जीवन, मृत्यु, प्रमुख कृतियाँ

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी का अध्यापन किया। बाद में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिन्दी विशेषज्ञ रहे। अनन्तर राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे। बच्चन जी की गिनती हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में होती है।

जीवन

हरिवंश राय बच्चन जी का जन्म 27 नवम्बर 1907 को प्रयाग में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। हरिवंश राय बच्चन के पूर्वज मूलरूप से अमोढ़ा (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। यह एक कायस्थ परिवार था। कुछ कायस्थ परिवार इस स्थान को छोड़ कर प्रयाग जा बसे थे। इनके पिता का नाम प्रताप नारायण श्रीवास्तव तथा माता का नाम सरस्वती देवी था। इनको बाल्यकाल में 'बच्चन' कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ 'बच्चा' या 'संतान' होता है। बाद में ये इसी नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कायस्थ पाठशाला में पहले उर्दू और फिर हिन्दी की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम॰ए॰ और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य के विख्यात कवि डब्लू॰बी॰ यीट्स की कविताओं पर शोध कर पीएच.डी.(Ph.D) पूरी की थी । १९२६ में १९ वर्ष की उम्र में उनका विवाह श्यामा बच्चन से हुआ जो उस समय १४ वर्ष की थीं। सन १९३६ में टीबी के कारण श्यामा की मृत्यु हो गई। पाँच साल बाद १९४१ में बच्चन ने एक पंजाबन तेजी सूरी से विवाह किया जो रंगमंच तथा गायन से जुड़ी हुई थीं। इसी समय उन्होंने 'नीड़ का निर्माण फिर' जैसी कविताओं की रचना की। उनके पुत्र अमिताभ बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।

मृत्यु

2002 के सर्दियों के महीने से उनका स्वस्थ्य बिगड़ने लगा। 2003 के जनवरी से उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी।कठिनाइयां बढ़ने के कारण उनकी मृत्यु 18 जनवरी 2003 में सांस की बीमारी के वजह से मुंबई में हो गयी।

प्रमुख कृतियाँ

कविता संग्रह

  1. तेरा हार (1929),
  2. मधुशाला (1935),
  3. मधुबाला (1936),
  4. मधुकलश (1937),
  5. आत्म परिचय (1937),
  6. निशा निमंत्रण (1938),
  7. एकांत संगीत (1939),
  8. आकुल अंतर (1943),
  9. सतरंगिनी (1945),
  10. हलाहल (1946),
  11. बंगाल का काल (1946),
  12. खादी के फूल (1948),
  13. सूत की माला (1948),
  14. मिलन यामिनी (1950),
  15. प्रणय पत्रिका (1955),
  16. धार के इधर-उधर (1957),
  17. आरती और अंगारे (1958),
  18. बुद्ध और नाचघर (1958),
  19. त्रिभंगिमा (1961),
  20. चार खेमे चौंसठ खूंटे (1962),
  21. दो चट्टानें (1965),
  22. बहुत दिन बीते (1967),
  23. कटती प्रतिमाओं की आवाज़ (1968),
  24. उभरते प्रतिमानों के रूप (1969),
  25. जाल समेटा (1973)
  26. नई से नई-पुरानी से पुरानी (1985)

काव्य संगह

  1. क्या भूलूँ क्या याद करूँ (1969),
  2. नीड़ का निर्माण फिर (1970),
  3. बसेरे से दूर (1977),
  4. दशद्वार से सोपान तक (1985)
  5. प्रवासी की डायरी

विविध

  1. बच्चन के साथ क्षण भर (1934),
  2. खय्याम की मधुशाला (1938),
  3. सोपान (1953),
  4. मैकबेथ (1957),
  5. जनगीता (1958),
  6. ओथेलो (1959),
  7. उमर खय्याम की रुबाइयाँ (1959),
  8. कवियों में सौम्य संत: पंत (1960),
  9. आज के लोकप्रिय हिन्दी कवि: सुमित्रानंदन पंत (1960),
  10. आधुनिक कवि (1961),
  11. नेहरू: राजनैतिक जीवनचरित (1961),
  12. नये पुराने झरोखे (1962),
  13. अभिनव सोपान (1964)
  14. चौंसठ रूसी कविताएँ (1964)
  15. नागर गीता (1966),
  16. बच्चन के लोकप्रिय गीत (1967)
  17. डब्लू बी यीट्स एंड अकल्टिज़म (1968)
  18. मरकत द्वीप का स्वर (1968)
  19. हैमलेट (1969)
  20. भाषा अपनी भाव पराये (1970)
  21. पंत के सौ पत्र (1970)
  22. प्रवास की डायरी (1971)
  23. किंग लियर (1972)
  24. टूटी छूटी कड़ियाँ (1973)

पुरस्कार/सम्मान

उनकी कृति दो चट्टानें को १९६८ में हिन्दी कविता के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी वर्ष उन्हें सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार तथा एफ्रो एशियाई सम्मेलन के कमल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बिड़ला फाउण्डेशन ने उनकी आत्मकथा के लिए उन्हें सरस्वती सम्मान दिया था। बच्चन को भारत सरकार द्वारा १९७६ में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

बच्चन जी से संबंधित पुस्तकें

हरिवंश राय बच्चन पर अनेक पुस्तकें लिखी गई हैं। इनमें उनपर हुए शोध, आलोचना एवं रचनावली शामिल हैं। बच्चन रचनावली (1983) के नौ खण्ड हैं। इसका संपादन अजितकुमार ने किया है। अन्य उल्लेखनीय पुस्तकें हैं- हरिवंशराय बच्चन (बिशन टण्डन) गुरुवर बच्चन से दूर (अजितकुमार)

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

हरिवंश राय बच्चन जीवनहरिवंश राय बच्चन मृत्युहरिवंश राय बच्चन प्रमुख कृतियाँहरिवंश राय बच्चन पुरस्कारसम्मानहरिवंश राय बच्चन बच्चन जी से संबंधित पुस्तकेंहरिवंश राय बच्चन सन्दर्भहरिवंश राय बच्चन बाहरी कड़ियाँहरिवंश राय बच्चनअमिताभ बच्चनमधुशालामुम्बईहिंदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

राजीव गांधीपप्पू यादवजल प्रदूषणसंज्ञा और उसके भेदराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीभारतीय थलसेनाब्राह्मणभूकम्पभूषण (हिन्दी कवि)नृत्यभारत रत्‍नशेयर बाज़ारपवन सिंहसत्य नारायण व्रत कथाकार्ल मार्क्सरक्षाबन्धनआत्महत्यासंगठनमहामृत्युञ्जय मन्त्रभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हपानीपत का तृतीय युद्धक्रिकेटएशियाछंदशैक्षिक मनोविज्ञानअसदुद्दीन ओवैसीआशिकीपारिभाषिक शब्दावलीभारत छोड़ो आन्दोलनअयोध्याबिहार जाति आधारित गणना 2023माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशसमान नागरिक संहितामिया खलीफ़ाताजमहलराष्ट्रभाषादिल चाहता हैकार्बोहाइड्रेटसूर्यकुमार यादवभारत के गृह मंत्रीफलों की सूचीदीपक हूडाहरित क्रांतिवैदिक सभ्यताइतिहासगुप्त राजवंशसोनादिलजीत दोसांझमहाभारतभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीमकर राशिराम नवमीइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनपुनर्जागरणबिहार के जिलेऔद्योगिक क्रांतिगुकेश डीझाँसी की रानी (उपन्यास)सांवरिया जी मंदिरअशोकहरिवंश राय बच्चनरामविश्व स्वास्थ्य संगठनतेजप्रताप सिंह यादवहृदयजन गण मनराज्य की मार्क्सवादी अवधारणाकल्कि 2898 एडीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)शनि (ज्योतिष)कैलास पर्वतभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्कोशिकामध्यकालीन भारतवैष्णो देवीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धधर्म🡆 More