बाँज

बाँज या बलूत या शाहबलूत एक तरह का वृक्ष है जिसे अंग्रेज़ी में 'ओक' (Oak) कहा जाता है। बाँज (Oak) फागेसिई (Fagaceae) कुल के क्वेर्कस (quercus) गण का एक पेड़ है। इसकी लगभग ४०० किस्में ज्ञात हैं, जिनमें कुछ की लकड़ियाँ बड़ी मजबूत और रेशे सघन होते हैं। इस कारण ऐसी लकड़ियाँ निर्माणकाष्ठ के रूप में बहुत अधिक व्यवहृत होती है।

बाँज (बलूत)
Oak
बाँज
बाँज का वृक्ष
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: पुष्पी पादप (Angiosperms)
अश्रेणीत: युडिकॉट​ (Eudicots)
अश्रेणीत: रोज़िड (Rosids)
गण: फ़ैगालेस (Fagales)
कुल: फ़ैगेसिए (Fagaceae)
वंश: क्वेर्कस (Quercus)
लीनियस
जातियाँ

कई जातियाँ

बाँज
बाँज का फल (चेस्टनट)

विस्तार

यह पेड़ अनेक देशों, पूरब में मलयेशिया और चीन से लेकर हिमालय और काकेशस क्षेत्र होते हुए, सिसिली से लेकर उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र तक में पाया जाता है। उत्तरी अमरीका में भी यह उपजता है। शोभा के लिए इसके पेड़ उद्यानों और सड़कों पर लगाए जाते हैं।

विवरण

पेड़ की पहचान इसके पत्तों और फलों से होती है। इसके पत्ते खाँचेदार होते हैं। इसका फल सामान्यत: गोलाकार और ऊपर की ओर नुकीला होता है। नीचे प्याले के ऐसे अनेक सहचक्र (involucral) शल्क (scale) लगे रहते हैं। इनके फल को बाँज फल (acorn) कहते हैं। कुछ बाँज फल मीठे होते हैं और कुछ कड़ुए। कुछ बाँज फल खाए जाते हैं और कुछ से टैनिन प्राप्त होता है, जो चमड़ा पकाने में काम आता है। बाँज के फल सूअरों को भी खिलाए जाते हैं। खाने के लिए फलों को उबालकर, सुखाकर और आटा बनाकर केक बनाते हैं। उबालने से टैनिन निकल जाता है।

बाँज का पेड़ धीरे-धीरे बढ़ता है। प्राय: २० वर्ष पुराना होने पर उसमें फल लगते हैं। पेड़ दो से तीन सौ वर्षों तक जीवित रहता है। इसकी ऊँचाई साधारणतया १०० से १५० फुट और घेरा ३ से ८ फुट तक होता है। कुछ बाँज सफेद होते हैं, कुछ लाल या काले। कुछ बाँजों से कॉर्क भी प्राप्त होता है। सफेद और लाल दोनों बाँज अमरीका में उपजते हैं। भारत के हिमालय में केवल लाल या कृष्ण बाँज उपजता है। बाँज का काष्ठ ९०० वर्षों तक अच्छी स्थिति में पाया गया है। काष्ठ सुंदर होता है और उससे बने फर्नीचर उत्कृष्ट कोटि के होते हैं। एक समय जहाजों के बनाने में बाँज का काष्ठ ही प्रयुक्त होता था। अब तो उसके स्थान पर इस्पात प्रयुक्त होने लगा है।

इन्हें भी देखें

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

राजनाथ सिंहराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीअकबरयोनिमध्य प्रदेशरहना है तेरे दिल मेंसुहाग रातछत्तीसगढ़ के जिलेऋतुराज गायकवाड़भारतशिक्षण विधियाँभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअंजीरशाह जहाँमदाररघुराज प्रताप सिंहब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानजर्मनी का एकीकरणहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीफलों की सूचीशास्त्रीय नृत्यजातिभारतीय संविधान सभासामंतवादबद्रीनाथ मन्दिरसोनाभारत का इतिहासप्रतिदर्शदर्शनशास्त्रजय जय जय बजरंग बलीहिन्दी के संचार माध्यममानचित्रराजनीति विज्ञानदिनेश लाल यादवकबड्डीधर्मेन्द्रसंगठनतुलसीदासनेहा शर्माउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रछायावादहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीहनुमानएडेन मार्करामदुर्गाजीमेलअश्वत्थामाभारत की जनगणनाराष्ट्रीय जनता दलरश्मिका मंदानारामेश्वरम तीर्थदलितगणितभारत की संस्कृतिघनानन्दइस्लाम का इतिहासगलसुआबिहारी (साहित्यकार)लाल क़िलामहावीरसंस्कृत व्याकरणतेजप्रताप सिंह यादवभाषाविज्ञानहेमा मालिनीकिसी का भाई किसी की जानख़रबूज़ाभारतीय संविधान का इतिहासमधुविधान सभाप्लेटोकृष्णा अभिषेकसाइमन कमीशनभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यसमुद्रगुप्तइज़राइल🡆 More