कबड्डी

कबड्डी एक खेल है, जो मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में खेली जाती है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय: उत्तर भारत में किया जाता है, इस खेल को दक्षिण में चेडुगुडु और पूर्व में हु तू तू के नाम से भी जानते हैं। यह खेल भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में भी उतना ही लोकप्रिय है। तमिल, कन्नड़ और मलयालम में ये मूल शब्द, (கை-பிடி) कै (हाथ), पिडि (पकडना) का रूपान्तरण है, जिसका अनुवाद है 'हाथ पकडे रहना'। कबड्डी, बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है

कबड्डी
कबड्डी खेलते हुए बच्चे

नियम

नियम

साधारण शब्दों में इसे ज्यादा अंक हासिल करने के लिए दो टीमों के बीच की एक स्पर्धा कहा जा सकता है। अंक पाने के लिए एक टीम का रेडर (कबड्डी-कबड्डी बोलने वाला) विपक्षी पाले (कोर्ट) में जाकर वहाँ मौजूद खिलाडियों को छूने का प्रयास करता है। इस दौरान विपक्षी टीम के स्टापर (रेडर को पकड़ने वाले) अपने पाले में आए रेडर को पकड़कर वापस जाने से रोकते हैं और अगर वह इस प्रयास में सफल होते हैं तो उनकी टीम को इसके बदले एक अंक मिलता है। और अगर रेडर किसी स्टापर को छूकर अपने पाले में चला जाता है तो उसकी टीम के एक अंक मिल जाता और जिस स्टापर को उसने छुआ है उसे नियमत: कोर्ट से बाहर जाना पड़ता है। कबड्डी में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें से 7 कोर्ट में होते हैं और 5 रिज़र्व होते हैं। कबड्डी कोर्ट डॉज बॉल गेम जितना बड़ा होता है। कोर्ट के बीचोबीच एक लाइन खिंची होती है जो इसे दो हिस्सों में बाँटती है। कबड्डी महासंघ के हिसाब से कोर्ट का माप 13 मीटर × 10 मीटर होता है।

खेलने का तरीका

कबड्डी 
कबड्डी

खिलाडियों के पाले में आने के बाद टॉस जीतने वाली टीम सबसे पहले कोर्ट की साइड या रेड करना चुनती हैं। फिर रेडर कबड्डी-कबड्डी बोलते हुए जाता है और विपक्षी खिलाडियों को छूने का प्रयास करता हैं। वह अपनी चपलता का उपयोग कर विपक्षी खिलाडियों (स्टापरों) को छूने का प्रयास कर सकता है। इस प्रक्रिया में अगर वह विपक्षी टीम के किसी भी स्टापर को छूने में सफल होता है तो उस स्टापर को मरा हुआ (डेड) समझ लिया जाता है। ऐसे में उस स्टापर को कोर्ट से बाहर जाना पड़ता है। और अगर स्टापरों को छूने की प्रक्रिया में रेडर अगर स्टापरों की गिरफ्त में आ जाता है तो उसे मरा हुआ (डेड) मान लिया जाता है। यह प्रक्रिया दोनों टीमों की ओर से बारी-बारी चलती रहती है।

इस तरह जिस दल के ज़्यादा अंक होते हैं उसे विजेता घोषित किया जाता हैं।  

खेल की अवधि

यह खेल आमतौर पर 20-20 मिनट के दो हिस्सों में खेला जाता है। हर हिस्से में टीमें पाला बदलती हैं और इसके लिए उन्हें पाँच मिनट का ब्रेक मिलता है। हालाँकि आयोजक इसके एक हिस्से की अवधि 10 या 15 मिनट की भी कर सकते हैं। हर टीम में 5-6 स्टापर (पकड़ने में माहिर खिलाड़ी) व 4-5 रेडर (छूकर भागने में माहिर) होते हैं। एक बार में सिर्फ चार स्टापरों को ही कोर्ट पर उतरने की इजाजत होती है। जब भी स्टापर किसी रेडर को अपने पाले से बाहर जाने से रोकते हैं उन्हें एक अंक मिलता है लेकिन अगर रेडर उन्हें छूकर भागने में सफल रहता है तो उसकी टीम को अंक मिल जाता है।

मैचों का आयोजन आयु और वजन के आधार पर किया जाता है, परन्तु आजकल महिलाओं की भी काफी भागेदारी हो रही है।

पूरे मैच की निगरानी आठ लोग करते हैं: एक रेफ़री, दो अम्पायर, दो लाइंसमैन, एक टाइम कीपर, एक स्कोर कीपर और एक टीवी अम्पायर।

पिछले तीन एशियाई खेल में भी कबड्डी को शामिल करने से जापान और कोरिया जैसे देशों में भी कबड्डी की लोकप्रियता बढ़ी है।

कबड्डी की प्रमुख प्रतियोगिताएँ

कबड्डी 
तमिलनाडु में बालिकाओं की कबड्डी


  • एशियाई खेलों में कबड्डी
  • एशिया कबड्डी कप
  • प्रो कबड्डी लीग
  • कबड्डी विश्व कप
  • महिला कबड्डी विश्व कप
  • यूके कबड्डी कप
  • विश्व कबड्डी लीग

एशियाई खेलों में कबड्डी

वर्ष स्थान अन्तिम मैच तृतीय स्थान के लिए मैच
प्रथम स्थान परिणाम द्वितीय स्थान तृतीय स्थान परिणाम चतुर्थ स्थान
1990 बीजिंग भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
1994 हिरोशिमा भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
1998 बैंकाक भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्री लंका
2002 पुसान भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
2006 अद-दौहा भारत 35–23 पाकिस्तान बांग्लादेश 37–26 इरान
2010 गुआनझाऊ भारत् इरान्

कबड्डी विश्वकप

कबड्डी का विश्वकप सबसे पहले 2004 में खेला गया था। उसके बाद 2007, 2010, 2012 और 2016 में हुआ। अभी तक भारत सभी में विजेता रहा है।

वर्ष अन्तिम मैच
2004 कबड्डी  भारत 55 – 27 ईरान कबड्डी 
2007 कबड्डी  भारत 29 – 19 ईरान कबड्डी 
2010 कबड्डी  भारत 58 – 51 पाकिस्तान कबड्डी 
2011 कबड्डी  भारत 59 – 25 कनाडा कबड्डी 
2012 कबड्डी  भारत 59 – 22 पाकिस्तान कबड्डी 
2016 कबड्डी  भारत 38-29 ईरान कबड्डी 

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


विकिमीडिया कॉमन्स पर कबड्डी से सम्बन्धित मीडिया है।

kabaddi in Hindi - Various Information Archived 2021-05-25 at the वेबैक मशीन

Tags:

कबड्डी नियमकबड्डी की प्रमुख प्रतियोगिताएँकबड्डी एशियाई खेलों में कबड्डी विश्वकपकबड्डी इन्हें भी देखेंकबड्डी बाहरी कड़ियाँकबड्डीउत्तर भारतकन्नड़तमिलनेपालपाकिस्तानबांग्लादेशभारतभारतीय उपमहाद्वीपमलयालम भाषाश्रीलंका

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

समवर्ती सूचीसम्प्रभुताविधानसभा अध्यक्षदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनसंयुक्त राज्य अमेरिकाखजुराहोतारक मेहता का उल्टा चश्मारावणकृष्णमहाभारत की संक्षिप्त कथाअश्वत्थामारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरगाँवभारतीय दण्ड संहितापवन सिंहबवासीरप्रयोजनमूलक हिन्दीभारतीय रुपयाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशशुक्राणुवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरनदीम-श्रवणभारत के मुख्य न्यायाधीशमलेरियामहाद्वीपभारतीय संविधान सभाझारखण्ड के जिलेवैश्वीकरणवर्णमालाबारहखड़ीवर्साय की सन्धिछत्तीसगढ़हड़प्पाचाणक्यतेरे नामफ़्रान्सीसी क्रान्तिभक्तिकाल के कविमदारतड़ितहम साथ साथ हैंक्रिकेटसंगठनगुरु नानकसहजनकीमुग़ल साम्राज्यभारतीय रिज़र्व बैंकचुप चुप केगुनाहों का देवताभारत का उच्चतम न्यायालयशाहरुख़ ख़ानमध्य प्रदेश के ज़िलेराधासंविधानजय जय जय बजरंग बलीसाईबर अपराधवैष्णो देवीसंयुक्त व्यंजनसुभाष चन्द्र बोसविवाह संस्कारपंचशीलभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय संविधान की उद्देशिकाहरियाणाहर्षवर्धनराजा राममोहन रायनर्मदा नदीलोक सभाशेयर बाज़ारशिव की आरतीपृथ्वी सावभारतेन्दु युगश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रहिन्दू धर्म का इतिहासमुहम्मदचिराग पासवानसर्व शिक्षा अभियानदमनआदिकाल🡆 More