२०१०: वर्ष

वर्ष २०१० शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

शताब्दी: 20 शताब्दी - 21 शताब्दी - 22 शताब्दी
दशक: 1980 का दशक  1990 का दशक  2000 का दशक  - 2010 का दशक -  2020 का दशक  2030 का दशक  2040 का दशक

वर्ष: 2007 2008 2009 - 2010 - 2011 2012 2013

इन्हें भी देखें २०१० भारत २०१० विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१० साहित्य संगीत कला २०१० खेल जगत २०१०

घटनाएँ

जनवरी

  • 1 जनवरी-
    • 'कैथोलिक वीकली हेराल्ड' अखबार की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई के बाद मलेशिया की अदालत ने सरकार द्वारा देश के अल्पसंख्यकों के अल्लाह शब्द के प्रयोग पर लगाए प्रतिबंध को निरस्त करते हुए कहा कि ईसाई प्रकाशनों को भी ईश्वर के लिए 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करने का संवैधानिक अधिकार है।
    • उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में वॉलीबाल मैच के दौरान एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरे वाहन को दीवार से टकराने के बाद हुए विस्फोट में 85 लोग मारे गए।
    • नेपाल के रक्षा मंत्रालय ने भारत के थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर को इस महीने जनरल की मानद पदवी से सम्मानित करने की घोषणा की। नेपाल के थलसेना प्रमुख छत्र मानसिंह गुरुंग को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 14 दिसम्बर 2009 को भारतीय थलसेना में जनरल की मानद पदवी से सम्मानित किया था।
    • ब्राजील के रियो दी जेनेरियो में भीषण बारिश के कारण आई बाढ और भूस्खलन से 44 लोग मारे गये।
    • ढाका से करीब 120 किलोमीटर दूर कनाईपुर में ढाका-खुलना राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित 17 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए।
  • 2 जनवरी-
    • सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एमवी प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
    • चीन के शांगझी प्रांत स्थित पटाखा फ़ैक्टरी झिंगपिंग फ़ायर क्रैकर्स कंपनी लिमिटेड में हुए विस्फ़ोट में नौ मजदूरों की मौत हो गयी तथा आठ घायल हो गए।
  • 3 जनवरी-
    • बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए तथा मौत की सजा सुनाए गए सेना के पांच पूर्व अधिकारियों के खिलाफ ढाका के जिला एवं सत्र अदालत ने डेथ वॉरंट जारी किया।
    • अफगानिस्तान की संसद ने देश के नए मंत्रिमंडल के लिए हुई वोटिंग में राष्ट्रपति हामिद करजई द्वारा दिसम्बर में नामजद किए गए 24 में से 17 नामितों को अस्वीकार कर दिया।
    • ब्रिटेन की हवाई अड्डा संचालक संस्था (बीएए) ने क्रिसमस के दिन विमान उड़ाने की कोशिश के बाद हीथ्रो हवाई अड्डा पर रेडियो तरंगों के जरिए कपड़ों के भीतर शरीर का चित्र ले सकने और छिपाये गये किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगा सकने में सक्षम देह परीक्षक यंत्र (बॉडी स्कैनर) लगाने का निर्णय लिया है।
    • सोमालिया के शहर धुसा मरीब में विद्रोहियों और सरकार से जुड़े संगठनों के बीच जारी लड़ाई में 47 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए।
  • 4 जनवरी-
    • दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 824 मीटर ऊंची 168 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, मॉल्स, दफ्तर, सिनेमा हॉल सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। इसे 95 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।
    • नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने माओवाद समर्थकों द्वारा दाखिल रिट याचिका पर मानवाधिकार हनन के आरोपी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी तोरन जंग बहादुर सिंह की पदोन्नति पर रोक लगा दी
  • 5 जनवरी-
  • 6 जनवरी-
    • जापान पर 6 तथा 9 अगस्त 1945 को किए गए दो परमाणु हमलों को झेलने और जिवित रहने वाले एकमात्र जापानी व्यक्ति सुटोमु यामागुकी का 93 वर्ष की आयु में विकिरण के प्रभाव से हुए पेट के कैंसर से निधन हो गया।
    • चीन के हुनान प्रांत में झियांगतान इलाके में स्थित कोयले की खदान की भूमिगत तारों में आग लगने से खाद्दान में आग लग गई जिसमें २५ खनिकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लापता हो गए।
  • 7 जनवरी-
    • 2717 फीट की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा के 12,92500 वर्ग फीट हिस्से के कांच की उद्घाटन के समय मौजूद सफाई को गिनीज बुक ने अपने रिकॉर्डस में शामिल किया।
    • लिट्टे सुप्रीमो वी प्रभाकरण के पिता थिरुवेक्कडम वेलुपिल्लै की कोलंबो में फौजी हिरासत में मौत हो गई।
    • नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका जाने के लिए 19 जनवरी से वीजा आवेदन-पत्र डीएस-160 को ऑन लाइन उपलब्ध कराने का फ़ैसला किया।
    • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सीमा के नजदीक तरार खाल इलाके में स्थित एक सैन्य बैरक पर बुधवार को हुए एक आत्मघाती हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
  • 8 जनवरी-
    • दुबई की एक होटल प्रबंधन कंपनी रोटाना कंपनी के 72 मंजिला 'रोज रेहान' नामक होटल को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे ऊंचे होटल के रूप में दर्ज किया। यह होटल 333 मीटर उंचा है। इसमें 482 कमरे हैं।
    • चीनी शासक के दमनकारी नीति से तंग आकर दोनडुप वांग्मेय की पत्नी तिब्बत से भाग कर अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला आ गईं। दोनडुप वांग्मेय को चीन सरकार ने तिब्बत में अपने विचारों की अभिव्यक्ति और मानवाधिकार हनन पर वृतचित्र तैयार करने के कारण 26 मार्च, 2008 को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया था।
  • 10 जनवरी-
  • 11 जनवरी-
    • अमेरिका के ताइवान को मिसाइल रोधी प्रणाली बेचने पर सहमति देने के एक हफ्ते बाद चीन ने जमीन आधारित मध्यम दूरी की मिसाइल रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
    • अमेरिका द्वारा इरान के नागरिकों की जाँच करने के फैसले के बाद ईरान ने भी अपने यहां आने वाले अमेरिकी पर्यटकों की पूरी जांच करने का फैसला किया।
  • 12 जनवरी-
    • कैरेबियाइ देश हैती में सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर आए, [रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता वाले, 240 साल के सबसे भयंकर भूकंप में लाखों लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसमें नेशनल पैलेस, संयुक्त राष्ट्र शांति मुख्यालय, कई अस्पताल और अन्य कई इमारतें तबाह हो गई। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट अऊ प्रिंस से लगभग 15 किलोमीटर दूर था।
    • ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु वैज्ञानिक प्रोफेसर मसूद अली मोहम्मदी की बम विस्फोट द्वारा हत्या कर दी गई।
  • 13 जनवरी- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
  • 14 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के समीपवर्ती क्रैनबर्न में नानकसर ताथ गुरुद्वारे की चारदीवारी के अंदर बन रही एक इमारत आग लगा देने के कारण क्षतीग्रस्त हो गई।
  • 15 जनवरी-
    • तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था।
    • चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्व सैनिक पद्मा चोलिंग को क्षेत्रीय संसद द्वारा शुक्रवार को तिब्बत का गवर्नर चुना गया।
    • भीषण भूकंप से प्रभावित हैती में राहत कार्यों के अभाव के कारण नागरिकों ने सड़कों पर लाशें रखकर प्रदर्शन किया। इस बीच, भारत समेत 30 देश हैती की मदद के लिए सामने आए। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहत कार्यों के लिए 50 लाख अमरीकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।
    • ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पॉल जॉन ब्रॉडेन को बलार्ट शहर में 24 वर्षीय भारतीय टैक्सी ड्राइवर सतीश ताटीपामुला के साथ मार-पीट का दोषी पाया और उसे तीन महीने की जेल की सज़ा सुनाई।
  • 16 जनवरी-
    • अफगानिस्तान की संसद ने दूसरी बार राष्ट्रपति हामिद करजई के मंत्रिमंडल के 17 में से 10 सदस्यों को मंजूरी दी। दो हफ्ते पहले संसद ने करजई द्वारा मनोनीत मंत्रियों में से केवल दस को स्वीकार किया था।
    • रूस में 1984 में रूसी वायुसेना के लिए बनाए गए सुखोई एसयू-27 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई। इस हादसे की जांच पूरी होने तक रूसी रक्षा मंत्रालय ने सुखोई के पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक लगा दी।
  • 17 जनवरी- पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र के शाकटोई क्षेत्र में एक परिसर पर अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए ड्रोन हमले में 15 लोगों (आतंकवादियों) की मृत्यु।
  • 19 जनवरी- नाइजीरियाई शहर जोस में दो समुदायों के बीच हिंसा में 60 लोगों की मृत्यु हो गई।
    • अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने राष्ट्रपति भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण इमारतों पर आत्मघाती हमले किए। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार हमलावरों सहित नौ लोग मारे गए।
    • लातिन अमेरिकी देश चिली में पिछले दो दशकों के बाद मध्यमार्गी वामपंथी शासन का वर्चस्व समाप्त हो गया और पूर्व तानाशाह जनरल अगस्तो पिनोशेट के समर्थक दक्षिणपंथी अरबपति सेबेस्टियन पिनेरा 52% मत हासिल कर नये राष्ट्रपति निर्वाचित हो गए।
    • इंडोनेशिया के योगकर्ता शहर के इस्लामिक विश्वविद्यालय में नए पुस्तकालय की नींव डालने के लिए की गई खुदाई में एक अति प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले।
    • चीन के दक्षिण पश्चिमी गुईझाओ प्रांत में अनशुन शहर के पास आये रिक्टर पैमाने पर 3.4 की तीव्रता वाले भूकंप से सात लोगों की मौत हो गयी।
  • 20 जनवरी- एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलाइंस ने ख़ुद को दीवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया। कंपनी की कुल कीमत घटकर 15 करोड़ डॉलर रह गई है जो कि एक नए जंबो जेट की की़मत से भी कम है।
  • 25 जनवरी- इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
  • 26 जनवरी-
    • फ्रांस की संसद के 32 सांसदों के पैनल द्वारा छह महीने तक विचार-विमर्श के बाद तैयार संसद की एक रिपोर्ट में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के को फ्रांसीसी मूल्यों के खिलाफ बताया गया और स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और सरकारी दफ्तरों में बुर्के के प्रयोग पर पूर्णतः पाबंदी लगाने की शिफारिश की।
    • इराक की राजधानी बगदाद के मध्य में आपराधिक मामलों की जांच करने वाले एक सरकारी विभाग के दफ्तर में विस्फोट से 17 लोग मारे गए।
  • 27 जनवरी-
    • श्रिलंका के राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति महेंद्र राजपक्षे ने भूतपूर्व सेनाध्यक्ष शरत फोंसेका को पराजित कर दिया।
    • बांग्ला देश की राजधानी ढाका के केंद्रीय जेल में 38 सालों के बाद बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दी गई। हत्या के सात आरोपी अभी भी भगोड़े हैं।
    • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय और आर्थिक संकट के कारण 2009 में दुनिया में बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 21.2 करोड़ हो गई। 2007 की तुलना में 2009 में बेरोजगारों की संख्या में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • 29 जनवरी- भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

फरवरी

  • 4 फरवरी-
    • नेपाल में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाला लेस्वियन गे, ट्रांस जेंडर केंद्र का निर्माण कार्य शुरु किया गया। यह 20 लाख डॉलर की लागत से बनाया गया एशिया का पहला समलैंगिक केंद्र होगा।
    • अमेरिका ने पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके उत्तरी वजीरिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए हक्कानी नेटवर्क के 31 आतंकवादियों को मार गिराया।
  • 5 फरवरी- चेक के 40 सांसदों और स्लोवाकिया के 51 सांसदों ने लियू को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए जाने संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। लियू लोकतंत्र समर्थक चार्टर 08 घोषणापत्र के सह-लेखक हैं। उन्हें गत वर्ष दिसम्बर में चीनी अदालत ने चार्टर 08 आंदोलन से जुड़ने और घोषणा पत्र लिखने के आरोप में 11 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।।
  • 6 फरवरी- रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव द्वारा हस्ताक्षर किए गए नए सैन्य सिद्धांत के अनुसार परमाणु या व्यापक विनाश वाले अन्य हथियारों के अलावा उसके अस्तित्व को संकट में डालने वाले परंपरागत हथियारों के खिलाफ भी रूस परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करेगा।
  • 8 फरवरी- अमेरिका के कनेक्टिकट नदी के किनारे बसे मिडिलटाउन के एक गैस ऊर्जा संयंत्र में हुए विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
  • 9 फरवरी-
    • तहरीक-ए-तालिबान ने चीफ हकीमुल्ला मेहसूद के मारे जाने की पुष्टि की।
    • नए प्रतिबंधों की चेतावनी की अनदेखी करते हुए ईरान ने यूरेनियम का 20 प्रतिशत के स्तर तक संवर्द्धन शुरू करने की घोषणा की।
    • यूक्रेन में राष्ट्रपति पद के चुनाव में विक्टर यानूकोविच को 3.14 प्रतिशत मतों के अंतर से विजय हासिल हुई।
  • 10 फरवरी-
    • अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को मजार-ए-शरीफ शहर से जो़डने वाले पह़ाडी दर्रे सालंग में हिमस्खलन से 160 लोग मारे गये।
    • गूगल ने फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड नेटवर्क के जरिए अमेरिकी ग्राहकों को अतितीव्र अंतर्जाल सुविधा देने का निर्णय लिया।
    • अश्लील सामग्री वाले साइटों पर छन्ना लगाने की योजना के विरोध में हैकर्स ने बुधवार को आस्ट्रेलियाई संसद सहित तमाम सरकारी दफ्तरों की वेबसाइट हैक कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। हैकर्स का तर्क है कि छन्ना के जरिए सूचनाओं तक पहुंचने से रोकने का हक किसी सरकार को नहीं है।
    • हैती में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो लाख 17 हजार पहुंच गई।
  • 12 फरवरी- ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने इस्लामी क्रांति की 31वीं वर्षगांठ पर उच्च स्तर के संवर्धित यूरेनियम की पहली खेप तैयार करने और ईरान के परमाणु शक्ति संपन्न देश होने की घोषणा की।
  • 13 फरवरी- तालिबान के ख़िलाफ़ नाटो सेनाओं के बड़े अभियान के पहले दिन अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में मारजाह पर धावा कर हैलिकॉप्टरों की मदद से लगभग 15000 सैनिक तालिबान के लगभग 20 लड़ाकों को मार गिराने में सफल रहे। इसमें एक ब्रिटिश सैनिक की मृत्यु हुई।
  • 14 फरवरी- शिया बागियों के इलाके सादा में काहलान की पहाड़ियों के पास यमन की सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार यमन के दस सैनिक मारे गए। शिया बागियों और सरकारी सेना के बीच कुछ दिन पहले ही संधि हुई थी।
  • 16 फरवरी- अमेरिकी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की संयुक्त गुप्त कार्यवाई में पाकिस्तान के कराची शहर में तालिबान का सर्वोच्च कमांडर मुल्ला अब्दुल ग़नी ब्रादर गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • 19 फरवरी- चर्च की घंटी, इमरजेंसी के सायरन और बर्फ हटाने वाले ट्रैक्टरों से होने वाली आवाजों को छोड़कर कैसा भी शोर करने पर सख्त पाबंदी वाले ध्वनि प्रदूषण से जुड़े कानून में जर्मनी की सरकार ने संशोधन कर बच्चों को शोर मचाने का हक दिया।
  • 21 फरवरी-
    • सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी कानून लाने का फैसला किया। यह कानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुकदमों की पैरवी का अधिकार देगा।
    • नेपाल का सबसे छोटा व्यक्ति 22 इंच का 18 वर्षीय खगेन्द्र थापा मागर दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति की तलाश के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुआ।
  • 23 फरवरी- क्यूबा की राजधानी ह्वाना में नागरिक संघर्षकर्ता ओरलांडो ज़पाटा तामायो की 12 सप्ताह के अनशन के बाद जेल में मौत हो गई।
  • 26 फरवरी-
  • 27 फरवरी- क्यूबा में साम्यवादी सरकार विरोधी चार क़ैदियों और एक भूतपूर्व राजनीतिक बंदी ने नागरिक संघर्षकर्ता ओरलांडो ज़पाटा तामायो की मौत के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दिया।

मार्च

  • 1 मार्च- फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आये जिनथिया नामक तूफान से पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई।
  • 7 मार्च- इराक में संसदीय चुनाव के दौरान बम हमलों में 37 लोग मारे गए। बगदाद के उर इलाके में हुए मोर्टार हमले में 25 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। बगदाद के दक्षिण पश्चिम इलाके अल-शूरता अल-राबिया में चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए।
  • 10 मार्च- म्यांमार की सैनिक सरकार ने लोकतंत्र समर्थक आंग सांग सूकी के चुनाव लडने पर रोक लगा दी।
  • 14 मार्च- अफगानिस्तान के कंधार शहर में पांच सिलसिलेवार बम विस्फोटों और गोलीबारी में 13 पुलिसकर्मियों सहित 35 लोग मारे गए और 57 घायल हो गए।
  • 20 मार्च- इजरायल ने दक्षिणी गाजा में विमान से एक हवाई अड्डे पर चार प्रक्षेपास्त्र दागे।
  • 23 मार्च- सेंसरशिप पर चल रहे विवाद के कारण अमेरिकी अंतरजाल कंपनी गूगल चीन से हट गई। उसने चीनी भाषा की अपनी बेवसाइट को हांगकांग में स्थित सर्वर पर पुनर्निर्देशित कर दिया।
  • 27 मार्च-
    • इराक के संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इयाद अलावी के गठबंधन ने 91 सीटों पर जीत हासिल कर 89 सीटें जीतने वाले गठबंधन के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी को हरा दिया।
    • उत्तर कोरिया के समुद्री सीमा के पास एक दक्षिणी कोरियाई नौसेना का युद्धपोत डूब गया।। पोत पर सवार 104 लोगों में से 58 को बचा लिया गया।
  • 29 मार्च-
    • अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 समझौता में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन के पुनर्शोधन के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
    • रूस की राजधानी मॉस्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए अलग-अलग धमाकों में 38 लोग मारे गए। पहला धमाका शहर के मध्य स्थित लुबियंका स्टेशन पर हुआ और कुछ देर बाद ही दूसरा धमाका पार्क कुलतरी स्टेशन पर हुआ।
    • शारजाह की शरिया अदालत ने 17 भारतीयों को पिछले साल विद्वेषपूर्ण हमले में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने के लिए मौत की सजा सुनाई।
    • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) नामक म्यांमार के सबसे बड़े विपक्षी दल ने इस वर्ष होने वाले चुनाव में भाग नहीं लेने की घोषणा की।
  • 30 मार्च-
    • जेनेवा में महामशीन में अतीतीव्र गति से प्रोटोन को टकराने में सफलता मिली। यूरोपीय नाभीकिय अनुसंधान केंद्र के भौतिक वैज्ञानिकों ने महामशीन में 13.7 बिलियन साल पहले महा-विस्फोट के जरिए हुए ब्रहमांड के निर्माण की प्रक्रिया को दुहराने का प्रयोग किया। इससे वैज्ञानिक महा-विस्फोट सिद्धांत के जरिए ब्रहमांड की उत्पत्ति की गुत्थी शायद सुलझा सकें।
    • मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनैशनल की नयी रपट के अनुसार 2009 में [[[चीन]] को छोड़कर क्योंकि उसके बारे में एमनेस्टी के पास कोइ आँकड़े नहीं हैं) संसार भर में 700 से अधिक लोगों को फांसी दे कर मार डाला गया
  • 31 मार्च-
    • रूस में मास्को मेट्रो बम विस्फोट के बाद दागेस्तान के अशांत काकेकस इलाके में दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए शक्तिशाली विस्फोटों में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 27 लोग घायल हो गए।
    • दक्षिणी अफ़गानिस्तान के हेलमंद प्रांत के लश्कर गाह शहर के पास बाबाजी नामक गाँव के बकरी बाज़ार में हुए धमाके में भेड़ों की खरीद बिक्री करने के लिए आए 13 किसानों और दुकानदारों की मौत हो गई।

अप्रैल

  • 1 अप्रैल-
    • अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ में सत्ता पर सेना ने कब्जा कर लिया। सेना के उपाध्यक्ष जनरल एंटोनियो इंदजई ने राजधानी बिसाउ में सेनाध्यक्ष जनरल जोसे जमोरा तथा प्रधानमंत्री कालरेस गोम्स जूनियर को गिरफ्तार कर लिया।
    • गिरजाघरों में बाल दुराचार से संबंधित मामले में अमेरिकी वकीलों ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया और ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप बेनेडिक्ट सोलहवें को पूछताछ के लिए कोर्ट में बुलाने की मांग की।
  • 2 अप्रैल-
    • पाकिस्तान की संसद में राष्ट्रपति की असीम शक्तियों में कटौती और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18वें संवैधानिक सुधार पैकेज को पेश किया गया।
    • मॉस्को मेट्रो में हुए हमले में शामिल आतंकी महिलाओं में से एक की पहचान काकेशियाई आतंकी की विधवा के तौर पर की गई। रूसी आतंकी निरोधक एजेंसी के अनुसार रूस के दागेस्तान में खसाव्यूर्त जिले की लुबियांका मेट्रो स्टेशन पर पहला हमला करने वाली 17 साल की जन्नत अब्दुररहमानोवा दागेस्तानी जमात के आतंकी उमालत मेगोमेदाव की विधवा है। उमालत पिछले साल सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था।
    • रूस का अंतरिक्ष यान सोयूज अमरीका और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हो गया।
  • 3 अप्रैल-
    • सेना की वर्दी पहने एक बंदूकधारी द्वारा बग़दाद के बाहरी इलाक़े में सूफ़िया गांव में किए गए हमले में सुन्नी समुदाय के 5 महिलाएँ और 20 पुरुषों मारे गए।
    • पेरू के पूर्वोत्तर हिस्से में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई।
  • 4 अप्रैल- इराक की राजधानी बगदाद में ईरान और मिस्र के दूतावासों को निशाना बनाकर किए गए तीन फिदायीन कार बम विस्फोटों में 38 लोग मारे गए तथा 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
  • 5 अप्रैल-
    • चीन के शांक्सी प्रांत की वांगजियालिंग कोयला खदान में फंसे 153 कामगारों में से 114 को सुरक्षित बचा लिया गया।
    • पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रदेश में निचले दीर के तिमेरगारा इलाके के एक खुले प्रांगण में सत्तारूढ़ अवामी नैशनल पार्टी (एएनपी) की एक सभा को निशाना बना कर किए गए आत्मघाती हमले में 45 लोगों की मृत्यु हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गये।
  • 6 अप्रैल-
    • महारानी एलिजाबेथ से 22 मिनट की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने ब्रिटिश संसद भंग कर 6 मई को आम चुनाव कराने की घोषणा की।
    • अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित एक कोयला खदान में एक हजार फुट की गहराई पर हुए विस्फोट में 25 मजदूरों की मौत हो गई और चार मजदूर लापता हो गए।
    • यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया। इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है।
    • इराक़ की राजधानी बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये।
  • 7 अप्रैल-
  • 9 अप्रैल- श्रिलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय (यूपीएफए) 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें हासिल करने में सफल रही। रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली प्रमुख विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) जहां 46 सीटों तक सीमित रही वहीं पूर्व सेनाध्यक्ष सरथ फोंसेका की डेमोक्रेटिक नेशनल एलायंस (डीएनए) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
  • 10 अप्रैल-
    • यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की मौत हो गई।
    • पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाकों में खैबर एजेंसी के तिराह घाटी में लश्कर-ए-इस्लाम की बैठक को लक्ष्य करके किए गए हवाई हमले और गोलीबारी में सेना ने करीब 50 आतंकी मार गिराए। संघर्ष में एक सैनिक भी मारा गया।
  • 11 अप्रैल-
    • थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा 800 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
  • 13 अप्रैल- दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 14 अप्रैल- चीन के चिंगहाई प्रांत में 6.9 की तीव्रता के भूकंप से कम से कम दो हजार लोगों की मौत हो गई।
  • 15 अप्रैल- मुंबई हमलों के बाद अमेरिका से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के भारत के आग्रह के बीच ओबामा प्रशासन ने कांग्रेस से भारत को दिए जाने वाले आतंकवाद विरोधी बजट को वित्त वर्ष 2011 के दौरान दोगुना कर 45 लाख डॉलर करने को कहा।
  • 16 अप्रैल-
    • क्वेटा (पाकिस्तान) के एक अस्पताल में हुए आत्मघाती हमले में एक पुलिस अधिकारी और समाचार चैनल के एक कैमरामैन सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
    • ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
  • 19 अप्रैल-
    • पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्राध्यक्ष की असीम शक्तियाँ छीन लेने वाले 18 वें संविधान संसोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून में तब्दील कर दिया।
    • ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हजार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे। 'एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010' नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
  • 22 अप्रैल- लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास बांध बनाने की बात स्वीकार की।
  • 24 अप्रैल- अमरीका के केप केनवेराल स्थित वायु सेना स्टेशन से दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया। यह अंतरिक्ष यान (शटल) नौ महीने तक कक्षा में रह सकता है। यूनाइटेड लांच एलांइस द्वारा निर्मित यह शटल अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरते हुए कक्षा की ओर गया।
  • 25 अप्रैल- दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
  • 27 अप्रैल-
    • यूक्रेन की संसद ने क्रीमिया स्थित रूस के ब्लैक सी नौसैनिक अड्डे की लीज़ बढाने को मंज़ूरी दे दी। इसके विरोध में विपक्षी सांसदों ने सदन में धुंआ छोड़ने वाले बम फोड़े और अध्यक्ष पर अंडे फेंके।
    • चीन में तीन दशक पूर्व बनाए गए एक बच्चा पैदा करने के परिवार नियोजन संबंधी नियम को अपने नागरिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए प्रोफेसर यांग जिजु ने दूसरा बच्चा पैदा कर भंग किया और जुर्माना देने से इनकार कर दिया। इस कारण उन्हें पेइचिंग यूथ पॉलिटिकल कॉलेल की नौकरी से हटा दिया गया।
  • 28 अप्रैल- विश्व प्रदर्शनी से पहले चीन ने एचआईवी, एड्स, अन्य यौन संचारित रोग और कुष्ठ रोगियों के देश में प्रवेश पर 20 साल से चले आ रहे प्रतिबंध को हटा लिया।
  • 29 अप्रैल- चीन के च्यांगसू प्रदेश के ताइछिंग शहर में एक बेरोज़गार आदमी ने केंद्रीय किंडरगार्टन के 29 बच्चों और तीन वयस्कों को अंधाधुंध चाकू मारकर घायल कर दिया।
  • 30 अप्रैल-
    • बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी।
    • पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व में माओवादी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भंग करने और 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने की मांग की पूर्ति के लिए काठमांडू में लाखों की संख्या में एकत्र हुए।

मई

  • 1 मई- सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में भी़डभ़ाड वाले बकरा बाजार के नजदीक स्थित अब्दाला शिदिया मस्जिद में दोपहर बाद विद्रोही संगठन "इस्लामिक अल-शबाब" (मूवमेंट ऑफ वैरियर यूथ) के सदस्यों के नमाज अदा करने के वक्त हुए दो बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए और 70 जख्मी हो गए।
  • 2 मई-
    • इराक के मोसुल शहर में दो कार बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 100 छात्र घायल हो गए।
    • सिडनी की अदालत ने 24 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के आरोपी निकोलस एग्वीनो गोंजालेज को को यह कहते हुए आरोपमुक्त कर दिया कि चुस्त जींस पहनने वाली महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध नहीं बनाया जा सकता।
  • 3 मई- जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक चोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने अपनी छोटे कार की कीमत टाटा की नैनो से भी कम 2500 डॉलर अर्थात् लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
  • 4 मई- अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार उनके देश के पास सितंबर 2009 तक कुल 5211 परमाणु हथियार थे। 1967 में इनकी संख्या 31,250 तथा बर्लिन की दीवार टूटने के समय यानि 1989 में इनकी तादाद 22 हजार 217 थी।
  • ६ मई-
    • दक्षिण पश्चिम चीन में आंधी- तूफान और ओलावृष्टि से 33 लोगों की मौत हो गई और लगभग 90 हजार लोग बेघर हो गए।
    • रूस की नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों से रूसी तेल टैंकर छुड़ाया. तेज़ तर्रार सैनिक कार्रवाई में एक लुटेरा मारा गया और 10 गिरफ्तार कर लिए गए।
    • उमारू मुसा यार अदुआ की मृत्यु के बाद गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
  • 7 मई-
    • ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में 649 सीटों में से कंज़रवेटिव पार्टी को 306, लेबर पार्टी को 258, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 57 सीटें मिली।
    • अमरीका ने पहली बार महिला अघिकारियों की पनडुब्बियों पर तैनाती को मंूजरी दी। अमरीकी सेना ने पिछले वर्ष पनडुब्बियों पर महिलाओं की तैनाती पर लगी रोक हटा लिया थी। पनडुब्बियों पर तैनाती के लिए 20 महिला अघिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    • मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात विश्व के ऎसे पहले तीन देश बन गए जहाँ वेब पता अंग्रेजी के बजाय अरबी लिपि में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • 9 मई-
    • रूस के साइबेरिया स्थित कोयला खदान में हुए दो विस्फोटों में 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और 41 से अधिक घायल हो गए।
    • पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद जेल में बंद 5 साल से ज्यादा समय जेल में गुजार चुके कैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।
    • भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • 1० मई- इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों और हथियारों से किए गए हमलों में 65 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।
  • 11 मई- ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार में लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।
  • 12 मई-
    • लीबिया के त्रिपोली हवाई अड्डे पर अफ्रीकिया एयरवेज के एक यात्री विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक दल के 11 और 92 यात्रियों सहित 103 लोगों की मौत हो गई।
    • लेबनान की सैन्य अदालत के न्यायाधीश निजार खलील ने "फतह अल इस्लाम" नाम के संगठन से सीधे तौर पर ताल्लुक रखने वाले 31 लोगों को विस्फोट की साजिश रचने, आतंकवादी संगठन अल कायदा से संबंध रखने सहित कई अन्य मामलों में दोषी करार देते हुए पाँच से 15 साल कैद की सजा सुनाई।
  • 13 मई- 47 देशों की सदस्यता वाली जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 14 देशों- लीबिया, थाईलैंड, अंगोला, मौरीतानिया, युगांडा, मालदीव, मलेशिया, कतर, मल्दोवा, पोलैंड, इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, स्पेन तथा स्विट्जरलैंड को सदस्य चुना गया है।
  • 14 मई- अफ्रीकी देश सूडान के उपद्रव ग्रस्त प्रांत दक्षिण दार्फूर में विद्रोही संगठन जस्टिस एंड इक्वेलिटी मूवमेंट (जेइएम) के साथ हुए संघर्ष में सुरक्षा बलों के 27 जवानों समेत 57 लोगों की मौत हो गयी और 87 लोग घायल हो गए।
  • 16 मई-
    • वेस्टींडीज में आयोजित 20-20 विश्व कप के निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के 147 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली बार विश्व विजेता बना।
    • पूर्वी सूरीनाम में गोडो ओलो हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एंटोनोव एएन-28 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई।
    • थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में प्रधानमंत्री अभिसीत वेज्जाजीवा के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर हुई झड़पों में तीसरे दिन आठ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • 17 मई- उत्तरी अफगानिस्तान में खराब मौसम के कारण कुंदुज से राजधानी काबुल जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 चालकों और 38 यात्रियों कुल 43 लोगों की मौत हो गई।
  • 18 मई-
    • काबुल में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन [नाटो] के काफिले पर तालिबान द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में पंाच अमेरिकी समेत छह सैनिक और 12 अफगान नागरिक मारे गए तथा 47 लोग घायल हुए। हमलावर विस्फोटकों से भरी कार में था, जिसे उसने नाटो के काफिले के नजदीक पहुंच कर उड़ा दिया। इसमें नाटो के पांच वाहन और एक दर्जन से अधिक नागरिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
    • पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खाँ के बाहरी क्षेत्र में पुलिस वाहन के पास हुए रिक्से में छुपाकर रखे गए बम के धमाके में आज पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 12 लोग मारे गए।
    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के ख़िलाफ़ पेश किए गए नए प्रतिबंध के प्रस्ताव में ईरान के नौपरिवहन को निशाना बनाते हुए व्यवस्था की गई है कि ईरानी जहाज द्वारा परमाणु या प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम से संबंधित सामग्री ले जाने का संदेह होने पर उसकी जाँच की जा सकेगी। अमरीका द्वारा लाए गए इन प्रस्तावों को सुरक्षा परिषद के चार स्थाई सदस्यों-रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस का भी समर्थन प्राप्त है।
    • पेइचिंग की अदालत ने 2004, 2005 और 2008 में चीन के सबसे धनी व्यक्ति रहे हुआंग गुआन्ग्यू को भ्रष्टाचार के आरोप में 14 साल की सज़ा सुनाई गई।
    • भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक की अपील को न्यायालय द्वारा खारिज करने के कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें माफी प्रदान कर दो जेल सजाओं से छुटकारा दिलवा दिया।
  • 19 मई- थाइलैंड में और हिंसा रोकने के लिए सैनिक बल प्रयोग के दबाव में विपक्षी रेड शर्ट आंदोलनकारियों ने समर्पण कर दिया जिसके पश्चात उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
  • 22 मई-
    • पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में मीरानशाह से 25 किलोमीटर दूर मोहम्मद खेल गाँव में आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक परिसर पर अमेरिकी ड्रोन हमले में दो विदेशियों सहित 10 तालिबान आतंकी मारे गए।
    • पाकिस्तान सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 के रक्षा बजट में 105 अरब रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया। इस वर्ष का रक्षा बजट 448 अरब का होगा।
    • मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।
    • हिंदुजा समूह ने यूरोप के निजी बैंक केबीएल ईपीबी का अधिग्रहण करने की घोषणा की। वह इस अधिग्रहण के लिए 1.35 अरब यूरो यानी 7918 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
  • 25 मई-
    • भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
    • दक्षिण कोरियाई नौसेना द्वारा अपने पोत डुबोये जाने के लिए उत्तरी कोरिया को दोषी ठहराए जाने के बाद उत्तरी कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अपने सभी संबंध तोड़ लिए और आक्रमण नहीं करने की संधि को निरस्त कर दिया।
    • कांगो में उत्तरी किबु प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में हमले झेल रहे कांगो के सैनिकों की मदद के लिए गई संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत वहाँ तैनात सेना का एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया तथा दो कांगो नागरिक मारे गए।
  • 27 मई- रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
  • 28 मई- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हथियारों से लैस और आत्मघाती जैकेट पहने 12 आतंकियों के दो समूहों ने लाहौर के गढ़ी साहू और मॉडल टाउन इलाके में स्थित अल्पसंख्यक अहमदी संप्रदाय की दो मस्जिदों में अंधाधुंध गोलियों और ग्रेनेड से हमला किया जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई। इन बाद में इन आतंकवादियों को पुलिसने मार गिराया।
  • 29 मई- संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एनपीटी की समीक्षा बैठक में सभी 189 सदस्य देश इस बात के लिए राजी हुए कि मध्य पूर्व को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएं. इस बारे में एक समझौता हुआ।
  • 30 मई- पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्र ओरकजई कबाइली जिले के तीन गांवों में तालिबान आतंकवादियों के छह ठिकानों पर सुरक्षा बलों द्वारा किए गए जमीनी और हवाई हमलों में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए।
  • 31 मई-
    • आतंकवादियों ने लाहौर के जिन्ना अस्पताल पर हमला कर १२ लोगों को मार डाला।
    • जर्मनी के राष्ट्रपति होस्र्ट कोहलर ने अफगानिस्तान में जर्मन सेना की भूमिका पर दिए विवादित बयान (के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हाल के अफगानिस्तान दौरे के दौरान कहा था कि “जर्मन सेना इस क्षेत्र में अपने आर्थिक हितों के लिए काम कर रही है।“
    • इजराइल ने नौसैनिक कमांडो हमला कर गाजा पट्टी में राहत कार्यों के लिए जा रहे तुर्की के राहत पोत मावी मारमरा पर कब्जा कर लिया और उस पर सवार चैरिटी मिशन के 15 लोगों को मार डाला। इस हमले में 60 अन्य घायल हो गए। इनमें से ज्यादातर तुर्की के नागरिक हैं।

जून

देखें जून २०१०

जुलाई

देखें जुलाई २०१०

अगस्त

देखें मुख्य लेख अगस्त २०१०

२०१०: घटनाएँ, अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ, निधन 
  • २ अगस्त-
    • पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
    • क्लस्टर बम पर 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।
    • सूर्य में हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
    • इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
  • ५ अगस्त-
    • केन्या के 70% नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया।
    • कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।
  • ८ अगस्त- तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
  • ११ अगस्त- * पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति बने।
  • १३ अगस्त-- * मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
  • १७ अगस्त-
    • इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।
    • जून 2010 को समाप्त तिमाही में चीन (1340 अरब डॉलर), जापान (1290 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
  • १८ अगस्त-
  • ३१ अगस्त-
  • इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
  • अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।

सितंबर

देखें सितंबर २०१०

  • १ सितंबर-
    • लाहौर (पाकिस्तान) में कर्बला के गामाशाह इलाके में हुए तीन बम धमाके में 100 लोगों के घायल होने के साथ ही 18 लोगों की मृत्यु हो गई।
    • पाकिस्तान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के क़बायली इलाक़ों में पाकिस्तानी वायु सेना के हमले में 60 लोग मारे गए।
  • २ सितंबर-
  • नासा और एटीके एयरोस्पेस सिस्टम ने मिलकर ठोस ईंधन आधारित अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट इंजन का सफलतापू र्वक परीक्षण किया।
  • कांगो में दो सशस्त्र गुटों माई-माई तथा फोर्सेस डेमो टिक्स डि लिबरेशन डु रवांडा के सदस्यों द्वारा पिछले महीने नार्थ किवू प्रांत के एक गांव में किए गए सामूहिक दुषकर्म में पीड़ितों की संख्या 240 हुई।
  • ३ सितंबर-
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में शिया समुदाय के जुलूस के दौरान बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • रूस के वोल्गोग्राद में भीषण आग के कारण पाँच लोगों की मौत हो गई और 450 इमारतें नष्ट हो गईं।
  • ७ सितंबर- मध्य नाइजीरिया के बौची शहर में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम के 50 मशीनगनधारीयों ने दो प्रहरियों समेत चार लोगों की हत्या कर जेल में कैद अपने 800 साथियों को छुड़ा लिया।
  • ९ सितंबर-
  • सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के हवाई अड्डे पर 2 कारों से किए गए आत्मघाती हमले में अफ्रीकी संघ के दो सैनिकों और 5 हमलावरों सहित 14 लोगों की मौत हो गई।
  • रूस के काकेसस शहर के एक बाजार में वोल्गा कार से किए गए आत्मघाती बम हमले में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
  • 13 सितंबर- वेनेजुएला में घरेलू उड़ान के दौरान हुए विमान हादसे में 51 में से 14 यात्री मारे गए।
  • २3 सितंबर- चीन के दक्षिणी हिस्से में आए तूफान "फनापी" से 70 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • २4 सितंबर- पाकिस्तान की वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी को अमेरिकी सैनिकों की हत्या का प्रयास करने के आरोप में अमेरिकी न्यायालय ने 86 साल कैद की सजा सुनाई।

अक्टूबर

नवंबर

दिसम्बर

  • चीन ने कन्फ्यूसियस शांति पुरस्कार की स्थापना कर पहला पुरस्कार ताइवान के पूर्व उप राष्ट्रपति लिएन चेन को प्रदान करने की घोषणा की।
  • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने 1 मार्च 2011 से प्लास्टिक थैलियों में गुटखा और पान मसाला जैसे तंम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित नरसिंहडी जिले में दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच आमने-—सामने की भिड़ंत में उन्नीस लोगों की मृत्यु हो गई।
  • श्रीलंका की सरकार ने देश के राष्ट्रगान के तमिल अनुवाद और गायन को समाप्त करने तथा उसे केवल सिंहला में ही गाने की अनुमति देने की घोषणा की।
  • 15 दिसम्बर- ईरान के चाबहार शहर में इमाम हुसैन मस्जिद के बाहर हुए आत्मघाती बम हमले में 38 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 20 दिसम्बर- हिन्दी की महाकाव्यात्मक कहानी मोहन दास के लिए उदय प्रकाश सहित भारतीय भाषाओं के 22 साहित्यकारों को वर्ष 2010 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ

निधन

जनवरी-मार्च

  • 17 जनवरी- ज्योति बसु, भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ
  • 19 जनवरी- के.एस. अशवाथ, कन्नड फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता
  • 20 जनवरी- एरिक सेगल, अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी)
  • 27 जनवरी- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगू चलचित्र अभिनेता
  • 28 जनवरी- जेडी सैलिंगर, लेखक उपन्यासकार 'द कैचर इन द राइ'
  • 5 फरवरी- सुजीत कुमार, फिल्म अभिनेता और निर्माता
  • 7 फरवरी- डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक
  • 11 फरवरी- अलेक्जेंडर मैकक्वीन, ब्रिटिश फैशन डिजाइनर
  • 19 फरवरी- निर्मल पांडे, फिल्म अभिनेता (वन टू का फोर)
  • २३ फरवरी- ओरलांडो ज़पाटा तामायो, क्यूबाइ नागरिक संघर्षकर्ता
  • 27 फरवरी- नानाजी देशमुख, समाजसेवी, विचारक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता
  • 5 मार्च- जी पी बिड़ला, भारतीय उद्योगपति
  • 14 मार्च- वृंदा करंदीकर, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि
  • 23 मार्च- कनू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक (भारतीय)
  • 27 मार्च- जॉनी मेस्त्रो अमेरिकी गायक 16 कैंडल्स

अप्रैल-जून

  • 1 अप्रैल- हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले (ज. 13 सितंबर 1941)
  • 3 अप्रैल- अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक
  • 5 अप्रैल- सर एलेक बेडसर, इंग्लैंड के गेंदबाज
  • 9 अप्रैल- बिशप एबेल मुजोरेवा, स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री
  • 11 अप्रैल-
    • लेख काजिंस्की, पोलैंड के राष्ट्रपति
    • कैलाश चंद्र दाश, वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर
  • 17 अप्रैल- ‘’सी.के. प्रह्लाद]] (68), मैनेजमेंट गुरु के नाम से लोकप्रिय प्रबंधन विशेषज्ञ
  • 19 अप्रैल- कीथ एलम (डीजे गुरु), रॉक स्टार
  • 21 अप्रैल- जुआन एंटोनियो समारांच, अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष
  • 26 अप्रैल- प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल
  • 27 अप्रैल- हेमंत दास, उड़िया फिल्म अभिनेता, 'सेसा स्रबाना', 'जाजबारा', 'छिलका', 'दांडा बलुंगा' और 'हकीम बाबू'
  • 29 अप्रैल- कमलादेवीशुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाजसेविका
    • उमारू यार अदुआ, नाईजीरिया के राष्ट्रपति
    • कामा चिनेन, गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स में दर्ज विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला
  • ६ मई- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फिल्म निर्देशक (नदिया के पार)
  • 14 मई- भैरोसिंह शेखावत, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
  • 19 मई- स्काटिश जॉन शेफर्ड बैरोन, एटीएम के आविष्कारक
  • 23 मई- वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगू चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
  • 24 मई- साइमन मोंजैक, हॉलीवुड पटकथा लेखक
  • 25 मई- तपन चट्टोपाध्यय, बंगला अभिनेता गोपी गाइन बाघा बाइन
  • 28 मई- डेनिस हापर, हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड)
  • 29 मई- गैरी कोलमैन, प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार

जुलाई-सितंबर

अक्टूबर-दिसम्बर

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

२०१० घटनाएँ२०१० अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ२०१० निधन२०१० बाहरी कड़ियाँ२०१०संयुक्त राष्ट्र

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हनु मानरोहित शर्मासामाजिक स्तरीकरणहमीदा बानो बेगमजर्मनी का एकीकरणगुदा मैथुनरामचन्द्र शुक्लभारतीय थलसेनाराहुल गांधीराजीव गाँधी की हत्याबृजभूषण शरण सिंहनमस्ते सदा वत्सलेमुझसे शादी करोगीएशियाहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमध्य प्रदेशसंचाररक्त समूहप्लेटोनोटा (भारत)शेखर सुमनसाइमन कमीशनमसूरीख़रबूज़ाभारत के रेल मंत्रीयश दयालसांख्यिकीबांके बिहारी जी मन्दिरमहराजगंज (बिहार) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रगाँजे का पौधागेहूँसंस्कृतिमहाभारतहिमाचल प्रदेशदर्शनशास्त्रवेदव्यासमेनका गांधीपारिभाषिक शब्दावलीकालभैरवाष्टकपरशुरामकालीउज्जैनलोक साहित्यचंद्रशेखर आज़ाद रावणहिन्दी के संचार माध्यमभारतीय संविधान सभाऊष्माचन्द्रमाराज्यअंजना ओम कश्यपविवाह संस्काररानी की वावसाँची का स्तूपगर्भावस्थाजॉनी सिन्सनिबन्धमार्क्सवादउत्तर प्रदेश विधान सभाविवाह (2006 फ़िल्म)लता मंगेशकरमहाजनपदतुलसीदासअमित शाहप्रेम मन्दिरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसंजय गांधीसूरदासओडिशाकामाख्या मन्दिरभीमराव आम्बेडकरवैज्ञानिक विधिमधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत के राजनीतिक दलों की सूचीस्वर वर्णविश्व के सभी देशविष्णुआयुर्वेदरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर🡆 More