कज़ाख़ लोग

कज़ाख़ मध्य एशिया के उत्तरी भाग में बसने वाली एक तुर्की-भाषी जाति का नाम है। कज़ाख़स्तान की अधिकाँश आबादी इसी नस्ल की है, हालाँकि कज़ाख़ समुदाय बहुत से अन्य देशों में भी मिलते हैं, जैसे कि उज़बेकिस्तान, मंगोलिया, रूस और चीन के शिनजियांग प्रान्त में। विश्व भर में १.३ से लेकर १.५ करोड़ कज़ाख़ लोग हैं और इनमें से अधिकतर की मातृभाषा कज़ाख़ भाषा है। कज़ाख़ लोग बहुत से प्राचीन तुर्की जातियों के वंशज हैं, जैसे कि अरग़िन, ख़ज़र, कारलुक, किपचक और कुमन। माना जाता है कि इनमें कुछ हद तक मध्य एशिया की कुछ ईरानी भाषाएँ बोलने वाली जातियाँ (जैसे कि शक, स्किथाई और सरमती) भी शामिल हो गई। कज़ाख़ लोग साइबेरिया से लेकर कृष्ण सागर तक फैले हुए थे और जब इस क्षेत्र में तुर्की-मंगोल लोगों का राज चला तब भी वे मध्य एशिया में ही बसे रहे।

कज़ाख़ लोग
कज़ाख डोम्बरा बजाते और गाते हैं

नाम की उत्पत्ति

इतिहासकारों में 'कज़ाख़' नाम के स्रोत को लेकर मतभेद है। कुछ कहते हैं कि यह तुर्की भाषाओँ के 'क़ज़' शब्द से आता है जिसका अर्थ 'घुम्मकड़' है, क्योंकि कज़ाख़ लोग स्तेपी क्षेत्र के ख़ानाबदोश थे। अन्य विद्वान कहते हैं कि यह मंगोल भाषा के 'ख़सक़' शब्द से आया जो सामान लेकर जाने के लिए एक पहिये वाली गाड़ी होती है और जिसका इस्तेमाल कज़ाख़ लोग स्तेपी पर जगह से जगह जाते हुए किया करते थे। तीसरी राय यह है कि यह प्राचीन तुर्की शब्द 'क़ज़ग़ाक़' से आया है, जिसका अर्थ है 'बटोरना' या 'मिलना', यानि 'क़ज़ग़ाक़' वह व्यक्ति हुआ जो अपना फ़ायदा और लाभ ढूंढें।

आनुवंशिकी (जॅनॅटिक) जड़ें और रूप-रंग

कज़ाख़ लोग देखने में मंगोल दिखते हैं लेकिन इनमें हल्का यूरोपीय प्रभाव भी दिखता है। इनमें से अधिकतर के बाल काले और आँखें ख़ाकी होती हैं, हालांकि नीली-हरी आँखों वाले और लाल-भूरे बालों वाले भी कभी-कभी नज़र आते हैं। इनका रंग गोरा या हल्का गेंहुआ होता है।

आनुवंशिकी (जॅनॅटिक) नज़रिए से ५५% कज़ाख़ों का मातृवंश एशियाई है, जिसमें मातृवंश समूह डी, सी, जी और ज़ॅड ३६.२% हैं, और ऍफ़ ६.९% हैं और अन्य एशियाई मातृवंश समूह ११.९% हैं। ४१% कज़ाख़ों का मातृवंश समूह पश्चिम यूरेशिया से है, जिसमें एच (१४.१%), के (२.६%), जे (३.६%), टी (५.५%), यु५ (३%) और अन्य समूह (१२.२%) शामिल हैं।

धर्म

कज़ाख़ लोग अधिकतर सुन्नी इस्लाम के अनुयायी होते हैं। बहुत से कज़ाख़ अपने इस्लाम से पूर्व के धर्म के तत्वों को भी अपने जीवन में सम्मिलित करते हैं। इनमें नज़र, तस्बीह और ओझाओं (जिन्हें 'बख़्सी' कहा जाता है) की प्रथाएँ शामिल हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

कज़ाख़ लोग नाम की उत्पत्तिकज़ाख़ लोग आनुवंशिकी (जॅनॅटिक) जड़ें और रूप-रंगकज़ाख़ लोग धर्मकज़ाख़ लोग इन्हें भी देखेंकज़ाख़ लोग सन्दर्भकज़ाख़ लोगईरानी भाषा परिवारउज़्बेकिस्तानकज़ाख़ भाषाकज़ाख़िस्तानकारलूक लोगकाला सागरख़ज़र लोगचीनतुर्की भाषा परिवारतुर्की-मंगोलमंगोलियामध्य एशियारूसशकशिंजियांगसरमती लोगसाइबेरियास्किथी लोग

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

स्वस्तिवाचनचन्द्रगुप्त मौर्यसुकन्या समृद्धिमुलायम सिंह यादवद्वितीय विश्वयुद्धआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासपानीपत का प्रथम युद्धराष्ट्रीय शिक्षा नीतिहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीप्यारदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025मलेरियाबाल गंगाधर तिलकभारत का भूगोलबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)कमल हासनसूचना प्रौद्योगिकीजनसंचारपंचायती राजप्रोटीनआल्हादिव्या भारतीरजनीकान्तहिन्दू धर्म का इतिहासमदारहाथीविद्यालयप्रेमचंदसाइमन कमीशनवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलभोजपुरी भाषारविन्द्र सिंह भाटीकालिदासगुणसूत्रभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीदिनेश लाल यादवमुद्रास्फीतिहड़प्पायूट्यूबकुछ कुछ होता हैअकबरवाल्मीकिभारत के मुख्य न्यायाधीशकीबौद्ध धर्मयज्ञोपवीतपर्यावरण संरक्षणगायत्री मन्त्रभारतीय दर्शनफेसबुकभारत में महिलाएँशारीरिक शिक्षाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीसौन्दर्याविष्णुभारतीय आम चुनाव, 2014भारतीय संविधान की उद्देशिकाप्रकाश राजसैम मानेकशॉपुनर्जागरणसमावेशी शिक्षाफिरोज़ गांधीमराठा साम्राज्यअर्थशास्त्रस्वास्थ्य शिक्षाआदिवासी (भारतीय)हर्षवर्धनपाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमवरुण गांधीदेवी चित्रलेखाजीभारतीय आम चुनाव, 2024ईमेलकाशी विश्वनाथ मन्दिरजसोदाबेन मोदीविटामिनभारतीय शिक्षा का इतिहासभारत के राष्ट्रपतिमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)मनोज तिवारी (अभिनेता)🡆 More