काशी विश्वनाथ मन्दिर

काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह भारत के उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर बनारस के विश्वनाथ गली में स्थित है। यह हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पिछले कई हजारों सालों से पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। मंदिर के मुख्य देवता को श्री विश्वनाथ और विश्वेश्वर के नाम से जाना जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ब्रह्मांड के भगवान। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वाराणसी को प्राचीन काल में काशी कहा जाता था, और इसलिए इस मंदिर को लोकप्रिय रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर कहा जाता है। मंदिर को हिंदू शास्त्रों द्वारा शैव संस्कृति में पूजा का एक केंद्रीय हिस्सा माना जाता है।

श्री काशी विश्वनाथ, विश्वेश्वर
काशी विश्वनाथ मन्दिर
काशी विश्वनाथ मन्दिर, 1915
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताविश्वनाथ
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिवाराणसी, उत्तर प्रदेश
काशी विश्वनाथ मन्दिर is located in पृथ्वी
काशी विश्वनाथ मन्दिर
के मानचित्र पर अवस्थिति
वास्तु विवरण
शैलीहिन्दू वास्तुकला
निर्मातामहारानी अहिल्या बाई होल्कर
स्थापित1780

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आदि शंकराचार्य, सन्त एकनाथ, गोस्‍वामी तुलसीदास सभी का आगमन हुआ है। यहीं पर सन्त एकनाथजी ने वारकरी सम्प्रदाय का महान ग्रन्थ श्रीएकनाथी भागवत लिखकर पूरा किया और काशीनरेश तथा विद्वतजनों द्वारा उस ग्रन्थ की हाथी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि में प्रमुख मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा ढोल नगाड़े इत्यादि के साथ बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर तक जाती है।

काशी विश्वनाथ मन्दिर
गंगा द्वार, नवनिर्मित गलियारे (कॉरिडोर) का प्रवेशद्वार जो गंगा के घाटों को काशी विश्वनाथ मंदिर से जोड़ता है। क्षेत्र के आसपास भीड़भाड़ की समस्या को हल करने के लिए काशी विश्वनाथ (गलियारा) कॉरिडोर परियोजना के एक हिस्से के रूप में 2019-2021 में इस प्रवेशद्वार का निर्माण किया गया था।

विश्वनाथ मंदिर को इतिहास में कई मुस्लिम शासकों द्वारा बार बार तोड़ा गया। मुगल शासक औरंगज़ेब इस मंदिर को गिराने वाला अंतिम मुस्लिम शासक था जिसने मंदिर के स्थान पर वर्तमान ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किया। मंदिर की वर्तमान संरचना १७८० में इंदौर के मराठा शासक अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निकटवर्ती स्थान पर बनाई गई थी।

निर्माण

वर्तमान मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा सन् 1780 में करवाया गया था।. बाद में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा 1835 में 1000 कि.ग्रा शुद्ध सोने द्वारा बनवाया गया था।.

काशी विश्वनाथ का इतिहास

उत्तर प्रदेश के वाराणसी धरती की सबसे पवित्र नदी गंगा के तट पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार इस मंदिर को विश्वेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का आदि स्थान है।

जब देवी पार्वती अपने पिता के घर रह रही थीं जहां उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था. देवी पार्वती ने एक दिन भगवना शिव से उन्हें अपने घर ले जाने के लिए कहा. भगवान शिव ने देवी पार्वती की बात मानकर उन्हें काशी लेकर आए और यहां विश्वनाथ-ज्योतिर्लिंग के रूप में खुद को स्थापित कर लिया.

जिसका जीर्णोद्धार 11 वीं सदी में राजा हरीशचन्द्र ने करवाया था और वर्ष 1194 में मुहम्मद गौरी ने ही इसे तुड़वा दिया था। जिसे एक बार फिर बनाया गया लेकिन वर्ष 1447 में पुनं इसे जौनपुर के सुल्तान महमूद शाह ने तुड़वा दिया।

धारणा

इस संदूक को: देखें  संवाद  संपादन

हिन्दू धर्म
श्रेणी

काशी विश्वनाथ मन्दिर 
इतिहास · देवता
सम्प्रदाय · पूजा ·
आस्थादर्शन
पुनर्जन्म · मोक्ष
कर्म · माया
दर्शन · धर्म
वेदान्त ·योग
शाकाहार शाकम्भरी  · आयुर्वेद
युग · संस्कार
भक्ति {{हिन्दू दर्शन}}
ग्रन्थशास्त्र
वेदसंहिता · वेदांग
ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक
उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता
रामायण · महाभारत
सूत्र · पुराण
विश्व में हिन्दू धर्म
गुरु · मन्दिर देवस्थान
यज्ञ · मन्त्र
हिन्दू पौराणिक कथाएँ  · हिन्दू पर्व
विग्रह
प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म

काशी विश्वनाथ मन्दिर 

हिन्दू मापन प्रणाली
विकिमीडिया कॉमन्स पर काशी विश्वनाथ मन्दिर से सम्बन्धित मीडिया है।

हिन्दू धर्म में कहते हैं कि प्रलयकाल में भी इसका लोप नहीं होता। उस समय भगवान शंकर इसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लेते हैं और सृष्टि काल आने पर इसे नीचे उतार देते हैं। यही नहीं, आदि सृष्टि स्थली भी यहीं भूमि बतलायी जाती है। इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने सृष्टि उत्पन्न करने की कामना से तपस्या करके आशुतोष को प्रसन्न किया था और फिर उनके शयन करने पर उनके नाभि-कमल से ब्रह्मा उत्पन्न हुए, जिन्होने सारे संसार की रचना की। अगस्त्य मुनि ने भी विश्वेश्वर की बड़ी आराधना की थी और इन्हीं की अर्चना से श्रीवशिष्ठजी तीनों लोकों में पुजित हुए तथा राजर्षि विश्वामित्र ब्रह्मर्षि कहलाये।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

83°0′38.21″E / 25.3107750°N 83.0106139°E / 25.3107750; 83.0106139

Tags:

काशी विश्वनाथ मन्दिर निर्माणकाशी विश्वनाथ मन्दिर काशी विश्वनाथ का इतिहासकाशी विश्वनाथ मन्दिर धारणाकाशी विश्वनाथ मन्दिर इन्हें भी देखेंकाशी विश्वनाथ मन्दिर सन्दर्भकाशी विश्वनाथ मन्दिर बाहरी कड़ियाँकाशी विश्वनाथ मन्दिरउत्तर प्रदेशगंगा नदीद्वादश ज्योतिर्लिंगभारतमन्दिरवाराणसीशिवशैवहिन्दूहिन्दू धर्म

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अफ़ीमराजीव गांधीदयानन्द सरस्वतीजियोभारतीय अर्थव्यवस्थाहिमाचल प्रदेशब्रह्माण्डनेहरू–गांधी परिवारभारत छोड़ो आन्दोलनलालबहादुर शास्त्रीइशांत शर्माचन्द्रमालॉरेंस बिश्नोईभूमिहारअमिताभ बच्चनभारत में आरक्षणअखण्ड भारतआसननेपालसाकेतस्वर वर्णरस (काव्य शास्त्र)जनसंचारविश्व के सभी देशअभिनव मनोहरवीर्यइलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरमहाभारतअंजीरसउदी अरबनारीवादभूल भुलैया 2कुंडली भाग्यसचिन तेंदुलकरकुंभ राशिऊष्माभारतीय क्रिकेट टीममुहूर्तराजेश खन्नाभारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीनाटककोणार्क सूर्य मंदिरअतीक अहमदभारत का विभाजनहल्दीघाटी का युद्धभारत के विभिन्न नामधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिरहृदयखाटूश्यामजीभारत के चार धामदेवी चित्रलेखाजीआदित्य श्रीवास्तवगुप्त राजवंशभारतीय शिक्षा का इतिहासभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीविनायक दामोदर सावरकरबवासीरलखनऊआर्य समाजजम्मू और कश्मीरशीघ्रपतनसुभाष चन्द्र बोसभारतीय रुपयाबुद्धिकामसूत्रबालकाण्डहनुमानगढ़ी, अयोध्यागोरखनाथसाक्षात्कारचौरी चौरा कांडतुलनात्मक राजनीतिकंप्यूटरहिन्दी की गिनतीप्रदूषणशिव पुराणराम जन्मभूमिसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'🡆 More