अलेक्सांदर द्वितीय

अलेक्सांदर द्वितीय (रूसी : Алекса́ндр II Никола́евич; १८१२ - १८८१) रूस का ज़ार (१८५५ से ८१) था। वह निकोलस प्रथम का ज्येष्ठ पुत्र था।

अलेक्सांदर द्वितीय
रूस का ज़ार अलेक्सान्दर द्वितीय

परिचय

२ मार्च १८५५ को निकोलस प्रथम की जब सेवेस्तोपल में भारी पराजय के बाद मृत्यु हुई और जब क्रीमिया का युद्ध चल ही रहा था, यह रूस के सिंहासन पर बैठा। तुर्की से मिली पराजय ने सेना के संगठन और राज्य में आंतरिक सुधार की आवश्यकता को अनिवार्य कर दिया था। यद्यपि अलेक्सांदर स्वभाव से कोमल था, तथापि कम सहिष्णु और प्रतिगामी था। इतिहास में यह 'मुक्तिदाता' और 'महान् सुधारों का युगप्रवर्तक' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। मुक्ति कानून द्वारा उसने एक करोड़ भूदासों को स्वाधीन कर दिया, काश्तकारों को बिना मुआवजा दिए वैयक्तिक स्वाधीनता दे दी। १८६४ में जिला और प्रांतिक कौंसिलों (जेम्सहस) की और १८७० में निर्वाचित नगरपालिकाओं की स्थापना हुई। इसी काल स्थानीय स्वायत्तशासन का विकास, न्याय के कानूनों में संशोधन, जूरीप्रणाली का प्रारंभ और शिक्षाप्रणाली में संशोधन हुआ। सैनिक शिक्षा अनिवार्य की गई।

रूस की औद्योगिक क्रांति का आरंभ अलेक्सांदर द्वितीय के शासनकाल में ही हुआ। व्यवसाय और रेलवे का विस्तार हुआ। काकेशस पर आधिकार जम गया। मध्य एशिया में रूस के राज्यविस्तार से रूस और ब्रिटेन के संबंधों में तनाव आ गया।

किंतु अलेक्सांदर के शासनसुधार प्यासे के लिए ओस के समान थे। क्रांतिकारी दल इससे संतुष्ट नहीं था। उसकी शक्ति बराबर बढ़ती गई। उसी मात्रा में ज़ार भी प्रतिक्रियावादी होता गया और जीवन के पिछले सालों में उसका प्रयत्न अपने ही सुधारों को व्यर्थ करने में लगा। १८६३ में पोलैंड से विद्रोह हुआ जो क्रूरतापूर्वक कुचल दिया गया। तुर्की से १८७७ में पुन: युद्ध छिड़ गया। सुदूर पूर्व में आमूर नदी की घाटी का प्रदेश ब्लादीवोस्तक तक (१८६०) और जापान से सखालिन तक (१८७५) लेने में ज़ार भी सफल हुआ।

नारादनाया वोल्या नामक वामपंथी आतंकवादी संगठन द्वारा १३ मार्च १८८१ को सेंट पीटर्सबर्ग में जमीन के नीचे बम रखकर ज़ार अलेक्सांदर की हत्या कर दी गई।

इन्हें भी देखें

Tags:

त्सारनिकोलस प्रथमरूसरूसी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मेहंदीज़ुबिन नौटियालवर्णमालामैं हूँ नाकार्बोहाइड्रेटअन्य पिछड़ा वर्गमानव लिंग का आकारभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यअनुवादभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीनेस वाडियाभारत की राजनीतिप्रकाश-संश्लेषणछायावादफ़तेहपुर सीकरीराजेश खन्नाप्रदूषणहिन्दीअमीर ख़ुसरोकम्प्यूटर नेटवर्कक्लियोपाट्रा ७खट्टा मीठा (2010 फ़िल्म)इरफ़ान ख़ानपरिवारशुक्राणुकुर्मीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धकर्णजयपुरगुरु नानकआज़ाद हिन्द फ़ौजलाल सिंह चड्ढाहम आपके हैं कौनजय सिया रामयोद्धा जातियाँकार्ल मार्क्सजगन्नाथ मन्दिर, पुरीमिशेल मार्शकेन्द्र-शासित प्रदेशकभी खुशी कभी ग़मगणतन्त्र दिवस (भारत)रक्तहैहय राजवंशमहाराजा रणजीत सिंहभारत के चार धाममानव का विकासअर्जुनमारवाड़ीपुराणबुद्ध पूर्णिमासंधि (व्याकरण)वैदिक सभ्यतादाग (1973 फ़िल्म)ब्रह्मपुत्र नदीभारत का संविधानमगध महाजनपदशाहरुख़ ख़ानराजाराज चोल १पूजा हेगड़ेक्रिया (व्याकरण)सत्य नारायण व्रत कथाविद्यापतिपी॰ टी॰ उषाभारत के उच्च न्यायालयों की सूचीहृदयभीष्मविज्ञापनप्रेमचंदनारीवादकबीरजीव विज्ञानमेंहदीपुर बालाजीमिथुन चक्रवर्तीद्वितीय विश्वयुद्धशंघाई सहयोग संगठनशिवलिंगजाटकर्मचारी चयन आयोगमहाभारत (टीवी धारावाहिक)🡆 More