अर्जुन: महाकाव्य महाभारत के पात्र

महाभारत के मुख्य पात्र हैं। इंद्रदेव एवं कुन्ती के पुत्र थे। पांडवों में तीसरे स्थान पर थे । महाराज पांडु इनके आध्यात्मिक पिता थे। कृष्ण और बलराम की बहन सुभद्रा, नाग कन्या उलूपी , पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री द्रौपदी और मणिपुर नरेश की पुत्री चित्रांगदा इनकी पत्नियाँ थीं। इनके भाई क्रमशः कर्ण, युधिष्ठिर, भीमसेन, नकुल, सहदेव।

अर्जुन
अर्जुन और उनके ज्येष्ठ भ्राता सम्राट कर्ण का कुरुक्षेत्र युद्ध
अर्जुन और उनके ज्येष्ठ भ्राता सम्राट कर्ण का कुरुक्षेत्र युद्ध
हिंदू पौराणिक कथाओं के पात्र
नाम:अर्जुन
अन्य नाम:पार्थ , धनंजय
संदर्भ ग्रंथ:महाभारत भगवद्गीता पुराण
जन्म स्थल:हस्तिनापुर के जंगलों में
व्यवसाय:क्षत्रिय
मुख्य शस्त्र:धनुष बाण गांडीव धनुष
राजवंश:चन्द्रवंश
माता-पिता:इंद्रदेव (पिता) कुन्ती (माता)
भाई-बहन:कर्ण, युधिष्ठिर, भीमसेन , नकुल और सहदेव
जीवनसाथी:द्रौपदी, सुभद्रा, चित्रांगदा और उलूपी
संतान:अभिमन्यु,ईरावान वभ्रुवाहन और श्रुतकीर्ति

अर्जुन सबसे अच्छे धनुर्धर और द्रोणाचार्य के प्रिय शिष्य थे। जीवन में अनेक अवसर पर उन्होंने अपने श्रेष्ठ धनुर्धारी होने का परिचय दिया। इन्होंने द्रौपदी को स्वयंवर में जीता था। कुरूक्षेत्र युद्ध में ये भी एक प्रमुख योद्धा थे। अर्जुन ने ही कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण से अनेकों प्रश्न किये जो गीता में वर्णित हैं।

महाराज पाण्डु की दो पत्नियाँ थी कुन्ती तथा माद्री।मुनि दुर्वासा के वरदान द्वारा धर्मराज, वायुदेव तथा इंद्र का आह्वान कर तीन पुत्र माँगे। इंद्र द्वारा अर्जुन का जन्म हुआ।

द्रोणाचार्य को ऐसे योद्धाओं की आवश्यकता थी जो राजा द्रुपद से प्रतिशोध ले सके। इसी कारण वे हस्तिनापुर के 105 राजकुमारों को शिक्षा देने लगे जिसमें से एक अर्जुन भी था।अर्जुन विश्व का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता था।

विवाह

द्रौपदी

महर्षि वेदव्यास के कहने पर पाण्डव माता कुन्ती के साथ पांचाल चले गए जहाँ राजा द्रुपद की कन्या द्रौपदी का स्वयंवर रखा गया था। अर्जुन वहाँ ब्राह्मण के भेस में गया और देखा कि महा सभा लगी है, पूरे भारत से राजकुमार आए हैं परन्तु कोई भी लक्ष्य भेद नहीं पा रहा था,अर्जुन के अतिरिक्त कर्ण भी था । तब अर्जुन ने लक्ष्य भेदन कर द्रौपदी को जीता था। फिर माता कुन्ती ने पांचों पाण्डवों के साथ द्रौपदी का विवाह कर दिया।

चित्र:The Swayamvara of Panchala's princess, Draupadi.jpg
लक्ष्यभेदन करते हुए अर्जुन

सुभद्रा

सुभद्रा भगवान कृष्ण बलराम की बहन थी और अर्जुन के मामा(वसुदेव) की पुत्री थी कृष्ण के कहने पर अर्जुन द्वारिका से भगा ले गए थे। सुभद्रा से इनका अभिमन्यु नामक पुत्र हुआ जो कुरुक्षेत्र युद्ध में मारा गया।

अर्जुन: विवाह, बृहन्नला, अन्य नाम 
अर्जुन और सुभद्रा का समागम, राजा रवि वर्मा की कृति

इनके पुत्र अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त हुए। अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित ने इनका वंश आगे बढ़ाया।


उलूपी

नागराज वासुकी की दत्तक पुत्री और कौरव्य नाग की पुत्री उलूपी अर्जुन की तीसरी पत्नी थी। अर्जुन को उलूपी के गर्भ से इरावान नाम का एक तेजस्वी पुत्र प्राप्त हुआ था जो कुरुक्षेत्र युद्ध में मारा गया था।

चित्रांगदा

चित्रांगदा अर्जुन की चार पत्नियों में से एक महत्वपूर्ण पत्नी थी। वह मणिपुर नरेश चित्रवाहन की एकमात्र पुत्री थी जो विवाह के पश्चात् मणिपुर में ही रुक गई थी। चित्रांगदा के गर्भ से अर्जुन को एक तेजस्वी पुत्र बब्रुवाहन नामक एक तेजस्वी पुत्र प्राप्त हुआ था ऐसा कहा जाता है कि बब्रुवाहन ने अपने पिता अर्जुन और अपने बड़े भाई वृषकेतु का वध किया था किंतु भगवान श्रीकृष्ण ने जब उसे बताया कि वह अर्जुन का पुत्र और वृषकेतु का भाई है तो वह नागलोक से अपनी विमाता उलूपी से नागमणि लेकर आया और अपने पिता अर्जुन और अग्रज वृषकेतु को जीवित करवाया।

बृहन्नला

चित्र:Urvashi curses Arjuna.jpg
अर्जुन को उर्वशी का शाप।

संस्कृत में 'ल' और 'र' को समान माना गया है इस अनुसार बृहन्नल को बृहन्नर भी कह सकते हैं जिसका संधि विच्छेद बृहद् + नर होगा। अज्ञातवास में वो वेश बदल कर विराट नगर में वास करते थे जहाँ उर्वशी के शाप के कारण अर्जुन को बृहन्नला बनकर विराट नगर की राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखाना पड़ा।

अन्य नाम

  • पार्थ (कुन्ती का अन्य नाम -'पृथा' है ; पार्थ = पृथा का पुत्र)
  • जिष्णु (जीतने वाला)
  • किरीटिन् ( इन्द्र द्वारा उपहार में मिला चमकते मुकुट 'किरीट' वाला)
  • श्वेतवाहन ( जिसके श्वेत रथ में श्वेत अश्व जुड़े हों)
  • भीभस्तु (गोरा योद्धा)
  • विजय (सदा जीतने वाला)
  • फाल्गुन (उत्तर फाल्गुन नक्षत्र में जन्मा)
  • सव्यसाची (दोनों हाथों से से बाण चलाने में सक्षम)
  • धनञ्जय (जहाँ भी जाय वहाँ सम्पत्तियाँ लाए, वह)
  • गाण्डीवधन्वन् (गांडीव नामक धनुष धारण करने वाला)
  • कृष्ण (श्याम त्वचा वाला)
  • कपिध्वज (जिसके ध्वज पर श्री हनुमान भगवान हो)
  • गुडाकेश (निद्रा को जीतने वाला, भयंकर काली रात्रि में धनुर्विद्या का अभ्यास करने से यह नाम पड़ा)
  • परन्तप (परम तप करने वाला)
  • बीभत्सु (जो सदा धर्मसम्मत युद्ध करता है)
  • 'गांडीवधारी गांडीव धनुष को धारण करने वाला ।
  • कौन्तेय (कुन्ती का पुत्र)
  • मध्यपाण्डव (जन्मक्रम के अनुसार पाण्ण्डवों में मध्य में जन्मा ; युधिष्ठिर और भीम से छोटे, किन्तु नकुल और सहदेव से बड़े)

चित्र द्वारा

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर अर्जुन से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

अर्जुन विवाहअर्जुन बृहन्नलाअर्जुन अन्य नामअर्जुन चित्र द्वाराअर्जुन सन्दर्भअर्जुन बाहरी कड़ियाँअर्जुनकर्णकुन्तीकृष्णद्रौपदीनकुलबलरामभीममहाभारतयुधिष्ठिरसहदेवसुभद्रा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बैंकहिन्दुस्तान (समाचार पत्र)कालीबंगाअक्षय कुमारभारत में महिलाएँदेवों के देव... महादेवहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगुरु नानकपृथ्वी का वायुमण्डलअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानकल्याण, महाराष्ट्रप्रयोजनमूलक हिन्दीहिंदी साहित्यत्र्यम्बकेश्वर मन्दिर६ मईसूर्यबुध (ग्रह)चैटजीपीटीनैतिक शिक्षाजीप घोटालाबहुजन समाज पार्टीमराठा साम्राज्यजय श्री रामभारत की संस्कृतिराजीव गांधीरोहित शर्मामुंगेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दू धर्मबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रश्याम सिंह यादवसूर्यकुमार यादवस्वदेशी आन्दोलनप्रबन्धनसतत तथा व्यापक मूल्यांकनशाहबानो प्रकरणशाहुसंयुक्त व्यंजनदिल्ली सल्तनतइतिहासजाटवतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाहिमालयईस्ट इण्डिया कम्पनीराशिचक्रराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डक्रिकेटभारतीय मसालों की सूचीप्राचीन मिस्रभीम ऐपप्रतिचयनहिन्दीजीव विज्ञानजम्मू और कश्मीरवाणिज्यिक बैंकविद्यार्थीमातृ दिवससिकंदरसुभाष चन्द्र बोसभाषाराजनीतिक दलबद्रीनाथ मन्दिरमधुराममनोहर लोहियाभारतीय महिला क्रिकेट टीमये जवानी है दीवानीयोगी आदित्यनाथसमाजवादमुग़ल साम्राज्यअंग्रेज़ी भाषारायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआत्महत्या के तरीकेलाल क़िलागोधरा काण्डचीन की सभ्यताफेसबुकगुप्त राजवंशक्रिया (व्याकरण)लाल सिंह चड्ढा🡆 More