व्लादिवोस्तोक

व्लादिवोस्तोक (रूसी: Владивосто́к) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन व उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ५,९४,७०१ गिनी गई थी जो २०१० की जनगणना में थोड़ी-सी घट कर ५,९२,०६९ हो गई। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढ़िया माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका ज़िम्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।

व्लादिवोस्तोक
व्लादिवोस्तोक ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के किनारे बसा हुआ है
व्लादिवोस्तोक
प्रिमोर्स्की क्राय राज्य के दक्षिणी भाग में व्लादिवोस्तोक की स्थिति
व्लादिवोस्तोक
व्लादिवोस्तोक शहर के केन्द्रीय भाग में स्थित फ़ोकीना मार्ग का नज़ारा

नाम का अर्थ

'व्लादिवोस्तोक' दो रूसी शब्दों को जोड़कर बना है। 'व्लाद' (Влад) का अर्थ है 'राजा' या 'मालिक' और रूसी नामों में यह उसी तरह प्रयोग होता है जिस तरह कुछ भारतीय नामों में 'इंद्र' या 'ईश' होता है। 'वोस्तोक' (восто́к) का अर्थ है 'पूर्व'। इन दोनों को मिलाकर 'व्लादिवोस्तोक' का अर्थ है 'पूर्व का राजा/मालिक' और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह रूस का सब से पूर्वी बड़ा नगर है।

भूगोल और मौसम

व्लादिवोस्तोक मुरावयोव-अमूर्स्की प्रायद्वीप (पॅनिनसुला) के दक्षिणतम भाग पर स्थित है। यह इलाक़ा थोड़ा-बहुत पहाड़ी है और इसका सबसे ऊँचा स्थान २५७ मीटर ऊँचा ख़ोलोदिलनिक पर्वत (гора́ Холоди́льник) है। जनवरी में यहाँ बहुत सर्दी पड़ती है और औसत तापमान −१३.२ °सेंटीग्रेड होता है जबकि अगस्त में औसत तापमान २०.६ °सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में यहाँ काफ़ी बर्फ़ गिरती है।

अर्थव्यवस्था और व्यापार

यहाँ के लोगों की आय के मुख्य स्रोत समुद्री व्यापार, मछली पकड़ना और रूसी नौसेना से सम्बंधित नौकरियाँ हैं। व्लादिवोस्तोक के कुल उत्पादन का तीन-चौथाई हिस्सा मछलियों को पकड़कर उनसे सम्बंधित व्यापार से आता है। व्लादिवोस्तोक से लगी हुई ज़ोलोतोय रोग खाड़ी जापान सागर से मिलती है और बहुत सी जापानी गाड़ियाँ समुद्री जहाज़ों से यहाँ लाइ जाती हैं। इन गाड़ियों की बेच-ख़रीद भी इस शहर के लिए एक बड़ा आमदनी का स्रोत है। हर वर्ष यहाँ ढाई लाख जापानी गाड़ियाँ बेचीं जाती हैं जिनमें से दो लाख रूस के अन्य भागों में ले जाई जाती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

व्लादिवोस्तोक नाम का अर्थव्लादिवोस्तोक भूगोल और मौसमव्लादिवोस्तोक अर्थव्यवस्था और व्यापारव्लादिवोस्तोक इन्हें भी देखेंव्लादिवोस्तोक सन्दर्भव्लादिवोस्तोकउत्तर कोरियाचीनज़ोलोतोय रोगप्रशान्त महासागरप्रिमोर्स्की क्रायरूसरूसी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

आत्महत्याआर्य समाजदिल्ली सल्तनतपाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमहम आपके हैं कौनफ़तेहपुर सीकरीकरत्र्यम्बकेश्वर मन्दिरभीलइण्डिया गेटसिंधु घाटी सभ्यताकहो ना प्यार हैशिवम दुबेइमाम अहमद रज़ासंस्कृत भाषागोरखनाथहिन्दुस्तान (समाचार पत्र)बक्सर का युद्धसविता आंबेडकरचन्द्रमाब्लू बीटल (फ़िल्म)दिल्लीसीताअफ़ीममानचित्रधर्मेन्द्रब्राह्मणमुखपृष्ठराजस्थान रॉयल्समुहम्मद बिन तुग़लक़गोगाजीसोमनाथ मन्दिरएच सी वर्माआन्ध्र प्रदेशअलंकार (साहित्य)दांडी मार्चराष्ट्रवादनिकाह हलालाविश्व के सभी देशसुनील नारायणतुलनात्मक राजनीतिकामाख्या मन्दिरभारतीय मसालों की सूचीमहाजनपदभारत के चार धामभारतीय रुपयादिल्ली कैपिटल्सपर्यायवाचीहिमाचल प्रदेशविद्यालयनागिन (धारावाहिक)गैस टंकीमध्यकालीन भारतइंस्टाग्रामभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशदेवों के देव... महादेवसंयुक्त राष्ट्रऋषभ पंतसांवरिया जी मंदिरराज कुंद्रास्वस्तिवाचनमुग़ल शासकों की सूचीआयतुल कुर्सीउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रकेन्द्र-शासित प्रदेशभाभीमहाद्वीपशक्ति पीठभैरवसरस्वती देवीहृदयसूरदासझारखण्ड के जिलेअधिगमआइज़क न्यूटनमकर राशिएडोल्फ़ हिटलरराधा कृष्ण (धारावाहिक)शुक्र🡆 More