संयुक्त राज्य के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति सरकार और देश का सयुंक्त प्रमुख है (अन्य कई देशों में सरकार और देश के अलग संवैधानिक पद होते हैं)। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति अपने पद के प्रभाव और मान्यता के द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। अमेरिका का राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मण्डल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)।
1951 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोई व्यक्ति जिसने दो वर्ष से अधिक राष्ट्रपति का कार्यभार सम्भाला है जब निर्वाचित कोई और हुआ था (निर्वाचित व्यक्ति की हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), केवल एक बार और चुने जा सकते हैं। अगर कोई अवलम्बी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद सम्भाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 वर्ष वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 45 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 46 कार्यकाल हुये हैं (चूँकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड दो बार राष्ट्रपति लगातार नहीं बने)। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय की अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरीसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन, जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जॉन केनेडी) और एक ने त्यागपत्र दे दिया (रिचर्ड निक्सन)।
जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मण्डल के सर्वसम्मत मत के पश्चात सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है। पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जॉन केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक)। 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा।
निर्दलीय फेडरलिस्ट डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन डेमोक्रैटिक व्हिग रिपब्लिकन
क्र॰ सं॰ | राष्ट्रपति | पद ग्रहण किया | पद छोड़ा | दल | कार्यकाल | पूर्व कार्यालय | उपराष्ट्रपति | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जॉर्ज वॉशिंगटन (1732–1799) | अप्रैल 30, 1789 | मार्च 4, 1797 | लागू नहीं | 1 (1789) | महाद्वीपीय सेना के प्रमुख सेनापति (1775–1783) | जॉन ऐडम्स | ||
2 (1792) | |||||||||
2 | जॉन ऐडम्स (1735–1826) | मार्च 4, 1797 | मार्च 4, 1801 | फेडरलिस्ट | 3 (1796) | उपराष्ट्रपति | थामस जेफरसन | ||
3 | थामस जेफरसन (1743–1826) | मार्च 4, 1801 | मार्च 4, 1809 | डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन | 4 (1800) | उपराष्ट्रपति | एरॉन बुर मार्च 4, 1801 – मार्च 4, 1805 | ||
5 (1804) | जॉर्ज क्लिंटन मार्च 4, 1805 – अप्रैल 20, 1812 | ||||||||
4 | जेम्स मैडिसन (1751–1836) | मार्च 4, 1809 | मार्च 4, 1817 | डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन | 6 (1808) | राज्य सचिव (1801–1809) | |||
रिक्त अप्रैल 20, 1812 – मार्च 4, 1813 | |||||||||
7 (1812) | एलब्रिज गेर्री मार्च 4, 1813 – नवम्बर 23, 1814 | ||||||||
रिक्त नवम्बर 23, 1814 – मार्च 4, 1817 | |||||||||
5 | जेम्स मुनरो (1758–1831) | मार्च 4, 1817 | मार्च 4, 1825 | डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन | 8 (1816) | राज्य सचिव (1811–1817) | डैनियल डी॰ टोम्पकिंस | ||
9 (1820) | |||||||||
6 | जॉन क्विन्सी एडम्स (1767–1848) | मार्च 4, 1825 | मार्च 4, 1829 | डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन | 10 (1824) | राज्य सचिव (1817–1825) | जॉन सी॰ कल्होन मार्च 4, 1825 – दिसम्बर 28, 1832 | ||
7 | ऐन्ड्रयू जैकसन (1767–1845) | मार्च 4, 1829 | मार्च 4, 1837 | डेमोक्रैटिक | 11 (1828) | टेनेसी से अमेरिकी सीनेटर (1823–1825) | |||
रिक्त दिसम्बर 28, 1832 – मार्च 4, 1833 | |||||||||
12 (1832) | मार्टिन वान ब्यूरेन मार्च 4, 1833 – मार्च 4, 1837 | ||||||||
8 | मार्टिन वान ब्यूरेन (1782–1862) | मार्च 4, 1837 | मार्च 4, 1841 | डेमोक्रैटिक | 13 (1836) | उपराष्ट्रपति | रिचर्ड मेंटर जॉनसन | ||
9 | विलियम हेनरी हैरीसन (1773–1841) | मार्च 4, 1841 | अप्रैल 4, 1841 | व्हिग | 14 (1840) | कोलम्बिया के मंत्री (1828–1829) | जॉन टायलर | ||
10 | जॉन टायलर (1790–1862) | अप्रैल 4, 1841 | मार्च 4, 1845 | व्हिग अप्रैल 4, 1841 – सितम्बर 13, 1841 | उपराष्ट्रपति | रिक्त | |||
निर्दलीय सितम्बर 13, 1841 – मार्च 4, 1845 | |||||||||
11 | जेम्स के॰ पोक (1795–1849) | मार्च 4, 1845 | मार्च 4, 1849 | डेमोक्रैटिक | 15 (1844) | टेनेसी के गवर्नर (1839–1841) | जॉर्ज एम॰ डलास | ||
12 | ज़ैकरी टेलर (1784–1850) | मार्च 4, 1849 | जुलाई 9, 1850 | व्हिग | 16 (1848) | पहली इन्फेंट्री रेजिमेंट से अमेरिकी सेना में मेजर जनरल (1846–1849) | मिलर्ड फ़िलमोर | ||
13 | मिलर्ड फ़िलमोर (1800–1874) | जुलाई 9, 1850 | मार्च 4, 1853 | व्हिग | उपराष्ट्रपति | रिक्त | |||
14 | फ्रैंकलिन पियर्स (1804–1869) | मार्च 4, 1853 | मार्च 4, 1857 | डेमोक्रैटिक | 17 (1852) | 9वीं इन्फैन्ट्री रेजिमेंट से अमेरिकी सेना के ब्रिगेडियर जनरल (1847-1848) | विलियम आर॰ किंग मार्च 4, 1853 – अप्रैल 18, 1853 | ||
रिक्त अप्रैल 18, 1853 – मार्च 4, 1857 | |||||||||
15 | जेम्स बुकानन (1791–1868) | मार्च 4, 1857 | मार्च 4, 1861 | डेमोक्रैटिक | 18 (1856) | यूनाइटेड किंगडम के लिए मंत्री (1853–1856) | जॉन सी॰ ब्रेकिंरिज | ||
16 | अब्राहम लिंकन (1809–1865) | मार्च 4, 1861 | अप्रैल 15, 1865 | रिपब्लिकन | 19 (1860) | इलिनॉय से अमेरिकी प्रतिनिधि (1847–1849) | हैनिबल हैमलिन मार्च 4, 1861 – मार्च 4, 1865 | ||
रिपब्लिकन नेशनल यूनियन | 20 (1864) | एंड्र्यू जॉनसन मार्च 4, 1865 – अप्रैल 15, 1865 | |||||||
17 | एंड्र्यू जॉनसन (1808–1875) | अप्रैल 15, 1865 | मार्च 4, 1869 | डेमोक्रैटिक नेशनल यूनियन निर्दलीय | उपराष्ट्रपति | रिक्त | |||
18 | युलीसेस सिंपसन ग्रांट (1822–1885) | मार्च 4, 1869 | मार्च 4, 1877 | रिपब्लिकन | 21 (1868) | [[संयुक्त राज्य अमेरिका सेना के कमांडिंग जनरल]] (1864–1869) | स्कूयलर कॉलफैक्स मार्च 4, 1869 – मार्च 4, 1873 | ||
22 (1872) | हेनरी विल्सन मार्च 4, 1873 – नवम्बर 22, 1875 | ||||||||
रिक्त नवम्बर 22, 1875 – मार्च 4, 1877 | |||||||||
19 | रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस (1822–1893) | मार्च 4, 1877 | मार्च 4, 1881 | रिपब्लिकन | 23 (1876) | ओहियो के गवर्नर (1868–1872, 1876–1877) | विलियम ए॰ व्हीलर | ||
20 | जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड (1831–1881) | मार्च 4, 1881 | सितम्बर 19, 1881 | रिपब्लिकन | 24 (1880) | ओहियो सेअमेरिकी प्रतिनिधि (1863–1881) | चेस्टर ऐलन आर्थर | ||
21 | चेस्टर ऐलन आर्थर (1829–1886) | सितम्बर 19, 1881 | मार्च 4, 1885 | रिपब्लिकन | उपराष्ट्रपति | रिक्त | |||
22 | ग्रोवर क्लीवलैंड (1837–1908) | मार्च 4, 1885 | मार्च 4, 1889 | डेमोक्रैटिक | 25 (1884) | न्यूयॉर्क के गवर्नर (1883–1885) | थॉमस ए॰ हेन्ड्रिक्स मार्च 4, 1885 – नवम्बर 25, 1885 | ||
रिक्त नवम्बर 25, 1885 – मार्च 4, 1889 | |||||||||
23 | बेंजामिन हैरीसन (1833–1901) | मार्च 4, 1889 | मार्च 4, 1893 | रिपब्लिकन | 26 (1888) | इंडियाना से अमेरिकी सीनेटर (1881–1887) | लेवी पार्सन्स मॉर्टन | ||
24 | ग्रोवर क्लीवलैंड (1837–1908) | मार्च 4, 1893 | मार्च 4, 1897 | डेमोक्रैटिक | 27 (1892) | राष्ट्रपति (1885–1889) | आदलाई स्टीवेंसन | ||
25 | विलियम मैकिनले (1843–1901) | मार्च 4, 1897 | सितम्बर 14, 1901 | रिपब्लिकन | 28 (1896) | ओहियो के गवर्नर (1892–1896) | गर्रेट होबार्ट मार्च 4, 1897 – नवम्बर 21, 1899 | ||
रिक्त नवम्बर 21, 1899 – मार्च 4, 1901 | |||||||||
29 (1900) | थियोडोर रूज़वेल्ट मार्च 4, 1901 – सितम्बर 14, 1901 | ||||||||
26 | थियोडोर रूज़वेल्ट (1858–1919) | सितम्बर 14, 1901 | मार्च 4, 1909 | रिपब्लिकन | उपराष्ट्रपति | रिक्त सितम्बर 14, 1901 – मार्च 4, 1905 | |||
30 (1904) | चार्ल्स डब्ल्यू॰ फेयरबैंक्स मार्च 4, 1905 – मार्च 4, 1909 | ||||||||
27 | विलियम होवर टाफ्ट (1857–1930) | मार्च 4, 1909 | मार्च 4, 1913 | रिपब्लिकन | 31 (1908) | वार के सचिव (1904–1908) | जेम्स एस॰ शेरमेन मार्च 4, 1909 – अक्टूबर 30, 1912 | ||
रिक्त अक्टूबर 30, 1912 – मार्च 4, 1913 | |||||||||
28 | वुडरो विल्सन (1856–1924) | मार्च 4, 1913 | मार्च 4, 1921 | डेमोक्रैटिक | 32 (1912) | न्यू जर्सी के गवर्नर (1911–1913) | थॉमस आर॰ मार्शल | ||
33 (1916) | |||||||||
29 | वारन गैमेलियल हार्डिंग (1865–1923) | मार्च 4, 1921 | अगस्त 2, 1923 | रिपब्लिकन | 34 (1920) | ओहायो से अमेरिकी सीनेटर (1915–1921) | कॉल्विन कूलिज | ||
30 | कॉल्विन कूलिज (1872–1933) | अगस्त 2, 1923 | मार्च 4, 1929 | रिपब्लिकन | उपराष्ट्रपति | रिक्त अगस्त 2, 1923 – मार्च 4, 1925 | |||
35 (1924) | चार्ल्स जी॰ डवेस मार्च 4, 1925 – मार्च 4, 1929 | ||||||||
31 | हर्बर्ट क्लार्क हूवर (1874–1964) | मार्च 4, 1929 | मार्च 4, 1933 | रिपब्लिकन | 36 (1928) | अमेरिकी वाणिज्य सचिव (1921–1928) | चार्ल्स कर्टिस | ||
32 | फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट (1882–1945) | मार्च 4, 1933 | अप्रैल 12, 1945 | डेमोक्रैटिक | 37 (1932) | न्यूयॉर्क के गवर्नर (1929–1932) | जॉन नैन्स गार्नर मार्च 4, 1933 – जनवरी 20, 1941 | ||
38 (1936) | |||||||||
39 (1940) | हेनरी ए॰ वालेस जनवरी 20, 1941 – जनवरी 20, 1945 | ||||||||
40 (1944) | हैरी एस ट्रूमैन जनवरी 20, 1945 – अप्रैल 12, 1945 | ||||||||
33 | हैरी एस ट्रूमैन (1884–1972) | अप्रैल 12, 1945 | जनवरी 20, 1953 | डेमोक्रैटिक | उपराष्ट्रपति | रिक्त अप्रैल 12, 1945 – जनवरी 20, 1949 | |||
41 (1948) | अल्बेन डब्ल्यू॰ बार्कले जनवरी 20, 1949 – जनवरी 20, 1953 | ||||||||
34 | ड्वाइट डेविड आइज़नहावर (1890–1969) | जनवरी 20, 1953 | जनवरी 20, 1961 | रिपब्लिकन | 42 (1952) | सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप (1949–1952) | रिचर्ड निक्सन | ||
43 (1956) | |||||||||
35 | जॉन एफ॰ केनेडी (1917–1963) | जनवरी 20, 1961 | नवम्बर 22, 1963 | डेमोक्रैटिक | 44 (1960) | मैसाचूसिट्स से अमेरिकी सीनेटर (1953–1960) | लिंडन बेन्स जॉनसन | ||
36 | लिंडन बेन्स जॉनसन (1908–1973) | नवम्बर 22, 1963 | जनवरी 20, 1969 | डेमोक्रैटिक | उपराष्ट्रपति | रिक्त नवम्बर 22, 1963 – जनवरी 20, 1965 | |||
45 (1964) | ह्युबर्ट हम्फ़्री जनवरी 20, 1965 – जनवरी 20, 1969 | ||||||||
37 | रिचर्ड निक्सन (1913–1994) | जनवरी 20, 1969 | अगस्त 9, 1974 | रिपब्लिकन | 46 (1968) | उपराष्ट्रपति (1953–1961) | स्पिरो एग्न्यू जनवरी 20, 1969 – अक्टूबर 10, 1973 | ||
47 (1972) | |||||||||
रिक्त अक्टूबर 10, 1973 – दिसम्बर 6, 1973 | |||||||||
जेराल्ड फ़ोर्ड दिसम्बर 6, 1973 – अगस्त 9, 1974 | |||||||||
38 | जेराल्ड फ़ोर्ड (1913–2006) | अगस्त 9, 1974 | जनवरी 20, 1977 | रिपब्लिकन | उपराष्ट्रपति | रिक्त अगस्त 9, 1974 – दिसम्बर 19, 1974 | |||
नेल्सन रॉकफेलर दिसम्बर 19, 1974 – जनवरी 20, 1977 | |||||||||
39 | जिमी कार्टर (born 1924) | जनवरी 20, 1977 | जनवरी 20, 1981 | डेमोक्रैटिक | 48 (1976) | जॉर्जिया के राज्यपालों (1971–1975) | वाल्टर मोंडल | ||
40 | रोनाल्ड रीगन (1911–2004) | जनवरी 20, 1981 | जनवरी 20, 1989 | रिपब्लिकन | 49 (1980) | कैलिफोर्निया के गवर्नर (1967–1975) | जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश | ||
50 (1984) | |||||||||
41 | जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश (born 1924) | जनवरी 20, 1989 | जनवरी 20, 1993 | रिपब्लिकन | 51 (1988) | उपराष्ट्रपति | डैन क्वीले | ||
42 | विलियम क्लिंटन (born 1946) | जनवरी 20, 1993 | जनवरी 20, 2001 | डेमोक्रैटिक | 52 (1992) | अर्कांसस के गवर्नर (1979–1981, 1983–1992) | अल्बर्ट गोर | ||
53 (1996) | |||||||||
43 | जॉर्ज वॉकर बुश (जन्म 1946) | जनवरी 20, 2001 | जनवरी 20, 2009 | रिपब्लिकन | 54 (2000) | टेक्सास के गवर्नर (1995–2000) | डिक चेनी | ||
55 (2004) | |||||||||
44 | बराक ओबामा (जन्म 1961) | जनवरी 20, 2009 | जनवरी 20, 2017 | डेमोक्रैटिक | 56 (2008) | इलिनॉय से अमेरिकी सीनेटर (2005–2008) | जो बाइडन | ||
57 (2012) | |||||||||
45 | डोनाल्ड ट्रम्प (जन्म 1946) | जनवरी 20, 2017 | जनवरी 20, 2021 | रिपब्लिकन | 58 (2016) | ट्रम्प संगठन के अध्यक्ष (1971–2017) (कोई पूर्व निर्वाचित पद नहीं) | माइक पेंस | ||
46 | जो बाइडन (जन्म 1942) | जनवरी 20, 2021 | पदस्थ | डेमोक्रैटिक | 59 (2020) | उपराष्ट्रपति | कमला हैरिस |
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपतियों की सूची से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.