बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (अंग्रेज़ी: Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।

बराक ओबामा
बराक ओबामा


कार्य काल
जनवरी २०, २००९ – जनवरी २०, २०१७
उप राष्ट्रपति   जो बिडेन
पूर्ववर्ती जॉर्ज वॉकर बुश
उत्तरावर्ती डोनाल्ड ट्रम्प
पूर्ववर्ती पीटर फिट्जगेराल्ड
उत्तरावर्ती रोलैण्ड बुर्रिस
कार्यकाल
जनवरी 8, 1997 – नवम्बर 4, 2004
पूर्वाधिकारी एलिस पामर
उत्तराधिकारी क्वामे राउल

जन्म 4 अगस्त 1961 (1961-08-04) (आयु 62)
होनोलूलू, हवाई, स॰रा॰अ॰
राजनैतिक पार्टी डेमोक्रैटिक
जीवनसंगी मिशेल रोबिन्सन (वि॰ 1992)
हस्ताक्षर बराक ओबामा

ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये।

१०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

प्रारंभिक जीवन

होनोलूलू में जन्में ओबामा किन्याई मूल के अश्वेत पिता व अमरीकी मूल की माता के संतान हैं। उनका अधिकांश प्रारंभिक जीवन अमरीका के हवाई प्रांत में बीता। ६ से १० वर्ष तक की अवस्था उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया में अपनी माता और इंडोनेशियाई सौतेले पिता के संग बिताया। बाल्यकाल में उन्हें बैरी नाम से पुकारा जाता था। बाद में वे होनोलूलू वापस आकर अपनी ननिहाल में ही रहने लगे। १९९५ में उनकी माता का कैंसर से देहांत हो गया। ओबामा की पत्नी का नाम मिशेल है। उनका विवाह १९९२ में हुआ जिससे उनकी दो पुत्रियाँ हैं, ९ वर्षीय मालिया तथा ६ वर्षीय साशा। २ नवम्बर २००८ को ओबामा का आरंभिक लालन पालन करने वाली उनकी दादी मेडलिन दुनहम का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ओबामा हार्वड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं, पहली पुस्तक ड्रीम्स फ्रॉम माई फादरः अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस का प्रकाशन लॉ स्कूल से स्नातक बनने के कुछ दिन बाद ही हुआ था। इस पुस्तक में उनके होनोलूलू व जकार्ता में बीते बालपन, लॉस एंजलिस व न्यूयॉर्क में व्यतीत कालेज जीवन तथा ८० के दशक में शिकागो शहर में सामुदायिक आयोजक के रूप में उनकी नौकरी के दिनों के संस्मरण हैं। पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को २००६ में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी दूसरी पुस्तक द ओडेसिटी ऑफ़ होप मध्यावधि चुनाव के महज़ तीन हफ्ते पहले अक्तूबर २००६ में प्रकाशित हुई। यह किताब शीघ्र ही सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को भी २००८ में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार पुस्तक के प्रचार के दौरान लोगों से मिलने के प्रभाव ने ही ओबामा को राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने का हौसला दिया।

राष्ट्रपति पद के नामांकन का सफर

५ जून, २००८ को यह लगभग तय हो गया था कि ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी तथा पूर्व अमेरीकी प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन अपनी दावेदारी छोड़ देंगी।। अमेरीकी इतिहास में ओबामा न केवल पाँचवें अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर (अमेरिकी सांसद) हैं बल्कि लोकप्रिय मतों से चुने जाने वाले तीसरे और सीनेट में नियुक्त एकमात्र अफ्रीकी अमेरीकी सीनेटर भी हैं।

शिक्षा

उन्होंने 1 9 83 में बीए की डिग्री प्राप्त की और बिजनेस इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन में एक साल तक काम किया। [1][2][3] न्यूयॉर्क सार्वजनिक रुचि अनुसंधान में रहे।[4] 1 9 85 में, न्यूयॉर्क शहर के सबवे सिस्टम पर ध्यान देने के लिए ओबामा मई दिवस के प्रयासों के नेताओं में शामिल थे,स्थानीय अधिकारियों और महानगर परिवहन प्राधिकरण को संबोधित पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए ओबामा कई मेट्रो स्टेशनों की यात्रा पर थे,और सिस्टम महाविद्यालय के मेट्रो स्टेशन पर फोटो खिंचवाने लगा था जिसमें सिस्टम की हालत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। [5]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

बराक ओबामा प्रारंभिक जीवनबराक ओबामा राष्ट्रपति पद के नामांकन का सफरबराक ओबामा शिक्षाबराक ओबामा इन्हें भी देखेंबराक ओबामा बाहरी कड़ियाँबराक ओबामा सन्दर्भबराक ओबामाअंग्रेज़ी भाषाअफ़्रीकी अमेरिकीइलिनॉयडेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)संयुक्त राज्य अमेरिकासंयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची१९६१२० जनवरी२००९४ अगस्त

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्रकाश राजमादरचोदकोणार्क सूर्य मंदिरमहाराष्ट्ररूसमकर राशिइतिहाससमावेशी शिक्षाराहुल गांधीआदमस्वर वर्णमनोविज्ञानभारतीय संविधान सभाअहिल्याबाई होल्करपलाशब्रह्माप्रतिभा सिंहलोकतंत्रसहजनमीणाजाटवदिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूचीतारक मेहता का उल्टा चश्माभारत के राष्ट्रपतिशुबमन गिलपर्यावरणमोहम्मद सिराजगलसुआशिरडी साईं बाबाभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीमहिला सशक्तीकरणसूरदासविनायक दामोदर सावरकरनागरिकता (संशोधन) अधिनियम, २०१९भूल भुलैया (2007 फ़िल्म)इलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनसंधि (व्याकरण)भूत-प्रेतसनी देओलअंग्रेज़ी भाषावाक्य और वाक्य के भेदराजीव दीक्षितभजनकिसी का भाई किसी की जानबिरसा मुंडाग्लेन मैक्सवेलराज कुमार सिंहगर्भावस्थाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसवरुण गांधीजयपुरअली इब्न अबी तालिबछंदलिंग (व्याकरण)भारतीय जनसंघहृदयविटामिनसनराइजर्स हैदराबादईस्ट इण्डिया कम्पनीभारतीय आम चुनाव, 2014शिक्षागौतम बुद्धओम प्रकाश जिंदलगोरखनाथमाधा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रयतो धर्म ततो जयफ्लिपकार्टमोइनुद्दीन चिश्तीरस (काव्य शास्त्र)नदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)अलका याज्ञिकभूल भुलैया 2मुजफ्फरपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमनोहर लाल खट्टरसंबित पात्राब्रह्माण्डपंजाब किंग्स🡆 More