महाराष्ट्र विधानसभा भारतीय राज्य महाराष्ट्र की विधायिका का निचला सदन है। यह राजधानी मुंबई में दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में स्थित है। वर्तमान में, विधानसभा के २८८ सदस्य एकल-सीट वाले निर्वाचन क्षेत्रों से सीधे चुने जाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की २८८ सीटों में से २९ अनुसूचित जाति और २५ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
महाराष्ट्र विधानसभा | |
---|---|
१४वीं महाराष्ट्र विधानसभा | |
प्रकार | |
सदन प्रकार | निचला सदन |
अवधि सीमा | 5 वर्ष |
नेतृत्व | |
अध्यक्ष | राहुल नार्वेकर, भाजपा 3 जुलाई 2022 से |
उपाध्यक्ष | रिक्त 3 जुलाई 2022 से |
सदन के नेता | एकनाथ शिंदे, (मुख्यमंत्री), शिवसेना (श) 3 जुलाई 2022 से |
सदन के उपनेता | देवेन्द्र फडणवीस 3 जुलाई 2022 से |
विपक्ष के नेता | विजय वडेट्टीवार 3 जुलाई 2022 से |
महासचिव | राजेंद्र भागवत, (आईएएस) |
संरचना | |
सीटें | 288 |
राजनीतिक समूह | सत्तापक्ष (218)
विपक्ष (77) Others (4) रिक्त (1)
|
चुनाव | |
निर्वाचन प्रणाली | सरल बहुमत प्रणाली |
पिछला चुनाव | २१ अक्टूबर २०१९ |
अगला चुनाव | अक्टूबर २०२४ |
सभा सत्र भवन | |
विधान भवन, मुंबई | |
विधान सभा सत्र का द्वितीय भवन | |
विधान भवन, नागपुर (शीतकालीन सत्र) महाराष्ट्र विधायिका | |
वेबसाइट | |
महाराष्ट्र सरकार |
बजट सत्र और मानसून सत्र मुंबई में आयोजित किया जाता है जबकि शीतकालीन सत्र सहायक राजधानी नागपुर में आयोजित किया जाता है। 1975 में क्योंकि चुनाव सर्दियों के मौसम में थे, मानसून (दूसरा) सत्र नागपुर में और शीतकालीन (तीसरा) सत्र मुंबई में बुलाया गया था।
महाराष्ट्र की 14 वीं महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुने गए, जिसके परिणाम 21 अक्टूबर 2019 को घोषित किए गए। सरकार बनाने के लिए 288 विधायकों की विधानसभा में बहुमत की आवश्यकता 145 सीटों की है। मौजूदा भाजपा शिवसेना गठबंधन ने गठबंधन में कुल 161 सीटें जीतकर विधानसभा में आवश्यक 145 सीटों के बहुमत को पार कर लिया। व्यक्तिगत रूप से बीजेपी ने 105 और सेना ने 56 सीटें जीतीं। 106 सीटों के साथ विपक्षी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। व्यक्तिगत रूप से INC ने 44 और NCP ने 54 सीटें जीतीं। सत्ता के बंटवारे की व्यवस्था में मतभेदों के कारण, 2019 में महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया और शिवसेना ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री का समर्थन करने से इनकार कर दिया। विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत साबित नहीं किया. शिवसेना और भाजपा गठबंधन से अलग हो गए।
शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ चुनाव के बाद गठबंधन किया और इस प्रकार 172 का बहुमत हासिल किया। नए गठबंधन का नाम महा विकास अघाड़ी रखा गया। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दल बन गई।
21 जून 2022 को, शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता, एकनाथ शिंदे, महा विकास अघाड़ी के कई अन्य विधायकों के साथ सूरत चले गए और गठबंधन को संकट में डाल दिया। उनकी मांग थी की सेना अघाड़ी गठबंधन को तोड़ कर बीजेपी के साथ सरकार बनाए जो आलाकमान को कतई मंजूर नहीं था तो शिंदे अघाड़ी गठबंधन से बगावत करते हुए अपने विधायकों को लेकर सूरत से गुवाहाटी पहुँच गए। खबर आती रही की शिंदे, फडणवीस जैसे बीजेपी के नेताओं के संपर्क मे रहे। 29 जून तक शिंदे समेत अघाड़ी गठबंधन के 51 विधायकों ने उद्धव सरकार के खिलाफ बगावत कर दी, जिसमे शिवसेना के 39 और 12 निर्दलीय विधायक थे। फलस्वरूप उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा। 30 जून को बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेन्द्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाते हुए नई सरकार बनाई।
गठबंधन | दल | विधायकों की संख्या | दल का नेता | ||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( माहायुति) (राजग) सीटें: 218 | भाजपा | 106 | देवेन्द्र फडणवीस | ||||
शिवसेना | 39 | एकनाथ शिंदे | |||||
राकप | 53 | अजित पवार | |||||
बहुजन विकास आघाडी | 3 | हितेन्द्र ठाकुर | |||||
प्रहार जनशक्ति पार्टी | 2 | बच्चुकाडु | |||||
राष्ट्रीय समाज पक्ष | 1 | रत्नाकर गुट्टे | |||||
जन सुराज्य शक्ति | 1 | विनय कोरे | |||||
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 1 | प्रमोदरत्न पाटील | |||||
निर्दलीय | 12 | - | |||||
विपक्ष- संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग), | काँग्रेस | 44 | बालासहेब थोरात | ||||
शिवसेना (उद्धव) | 17 | अजय चौधरी | |||||
सपा | 2 | अबू असीम आजमी | |||||
भारतीय किसान एवं मजदूर दल | 1 | श्यामसुंदर शिंदे | |||||
निर्दलीय | 1 | ||||||
अन्य सीटें: 04 | मजलिस | 2 | मो. इस्माइल अब्दुल खलिक | ||||
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स) | 1 | विनोद निकोले | |||||
स्वाभिमानी पक्ष | 1 | देवेन्द्र भूयार | |||||
रिक्त | 1 | ||||||
कुल | 288 |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article महाराष्ट्र विधान सभा, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.