राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (अंग्रेज़ी: National Democratic Alliance) या राजग या NDA अथवा एनडीए भारत में एक राजनैतिक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
संक्षेपाक्षर राजग
दल अध्यक्ष अमित शाह
नेता लोकसभा नरेंद्र मोदी
(प्रधानमन्त्री)
नेता राज्यसभा पीयूष गोयल
(कपड़ा मंत्री)
गठन १९९८
लोकसभा मे सीटों की संख्या
332 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
110 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
1,806 / 4,036
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव


शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी दल ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, २०१९ में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर ४५.४३% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी ३५३ सीटों पर वृद्धि की।

इतिहास

मई 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय ग़ैर काॅन्ग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था लेकिन एक वर्ष के भीतर ही ढह गया क्योंकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसे और विस्तृत करने के लिये कुछ नये दलों के साथ मिलकर 1999 का लोकसभा चुनाव जीतने का नये सिरे से प्रयास किया गया। इसके परिणाम बेहतर निकले और राजग को पूरे पाँच साल के लिये तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तहत सत्ता संचालित करने का अवसर मिला। वाजपेयी ने अपना कार्यकाल बेहतर ढँग से पूरा किया। 2004 के लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद के साथ यह गठबन्धन पुन: मैदान में उतरा लेकिन कांग्रेस पार्टी नीत गठबन्धन को अन्य गुट निरपेक्ष पार्टियों से समर्थन मिलने से इसे विपक्ष में बैठना पड़ा। हालांकि कांग्रेस और राजग की प्रमुख पार्टी भाजपा को लोकसभा में मिली सीटों की संख्या में कोई बहुत बड़ा अन्तर नहीं था लेकिन बहुमत का जुगाड़ करने में भाजपा असफल रही।

संरचना

भारत में राजनीतिक दलों की मूल प्रवृत्ति गठबन्धन बनाने की कम और उसे तोड़ने की ज़्यादा रही है। इस प्रवृत्ति को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन एक कार्यकारी बोर्ड या पोलित ब्यूरो के रूप में एक औपचारिक संरचना नहीं है अपितु यह व्यक्तिगत रूप से कुछ दलों के नेताओं की महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिये सीटों के उपचुनाव में साझा रणनीति बनाने के लिये एक समझौते जैसा लगता है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर निर्णय लेने अथवा संसद में उन मुद्दों को उठाते समय दलों के बीच विभिन्न विचारधाराओं को देखते हुए कभी सहमति तो कभी असहमति जैसी कठिनाई आती है जिसके कारण सहयोगी दलों के बीच विभाजित मतदान के कई मामले भी देखने में आये हैं। इसके पहले संयोजक ज्योर्ज फ़र्नान्डिस के ख़राब स्वास्थ्य के कारण शरद यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया था। परन्तु आगे चलकर वे भी इससे अलग हो गये।

अतीत और वर्तमान सदस्य

संसद में सीट

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सदस्यों
दल लोक सभा राज्य सभा दल की प्रतिष्ठा
1 भाजपा 300 95 National Party
2 शिवसेना 13 1 महाराष्ट्र
3 राकपा 1 2 महाराष्ट्र
4 जनता दल (यूनाइटेड) 16 4 बिहार
5 तेलुगू देशम पार्टी 2 0 आंध्र प्रदेश
6 लोजपा 5 - बिहार
7 AD(S) 2 - उत्तर प्रदेश
8 NPP 1 1 मेघालय
9 RPI(A) - 1 महाराष्ट्र
10 AGP - 1 असम
11 PMK - 1 तमिलनाडु
12 TMC(M) - 1 तमिलनाडु
13 AJSU 1 - झारखण्ड
14 NDPP 1 - नगालैण्ड
15 MNF 1 1 मिज़ोरम
16 SKM 1 - सिक्किम
17 Janata Dal (Secular) 1 1 कर्नाटक
18 Independent 3 1 None
19 Nominated - 3 None
Total 348 113 भारत
  • स्रोत:

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इतिहासराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संरचनाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अतीत और वर्तमान सदस्यराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसद में सीटराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इन्हें भी देखेंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सन्दर्भराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनअंग्रेज़ी भाषाभारतभारतीय जनता पार्टी१३

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीचेचकआँगनवाडीईस्ट इण्डिया कम्पनीये रिश्ता क्या कहलाता हैगोदान (उपन्यास)पश्चिम बंगालउत्तररामचरितम्वैष्णो देवीनीति आयोगयज्ञोपवीतगाँजाभारत सरकारपेशवापृथ्वी का वायुमण्डलविजयनगर साम्राज्यस्वेज़ नहरकाव्यशास्त्रभीमबेटका शैलाश्रयसातवाहनमहाराणा प्रतापझंडेवालान् मंदिर, नई दिल्लीमीशोदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनभारत का ध्वजमुहम्मद बिन तुग़लक़एलोरा गुफाएंअफ़ीमहिन्दू वर्ण व्यवस्थाऔरंगज़ेबअरस्तुअज्ञेययीशुकोठारी आयोगविश्व स्वास्थ्य संगठनईमेलग्रीनहाउस प्रभावखाद्य शृंखलाराजनीति विज्ञानईशा की नमाज़उत्तर प्रदेश के मंडलमहाराष्ट्रडिम्पल यादवहिंगलाज माता मन्दिरब्राह्मणभारतीय स्टेट बैंकओम नमो भगवते वासुदेवायराजनीतिक दलदूधरानी की वावइन्दिरा गांधीमानवाधिकारतरावीहक्योटो प्रोटोकॉलइंदिरा गांधी की हत्यादिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेद्वितीय विश्वयुद्धगोपाल कृष्ण गोखलेबद्रीनाथ मन्दिरउत्तराखण्डकोणार्क सूर्य मंदिरउधम सिंहबंगाल का विभाजन (1905)विधान सभाछत्तीसगढ़ के जिलेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीसट्टासाँची का स्तूपनेहरू–गांधी परिवारजी-20अक्षय कुमारबांके बिहारी जी मन्दिरवृन्दावनभारत के उपराष्ट्रपतिपरिसंचरण तंत्रबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीनागिन (धारावाहिक)🡆 More