ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं।

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है)

जन्मभूमि

भाषावैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि ताइवान पर बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में सब से अधिक विविधता है। यह अक्सर किसी भाषा की गृहभूमि होने का संकेत होता है इसलिए भाषावैज्ञानिकों का मनना है कि आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई पूर्वज भाषा यहीं जन्मी और फिर यहाँ से यह भाषा-परिवार फैलने लगा। इस विचार के अनुसार आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति सबसे पहले ताइवान में आज से ५,५०० वर्ष पूर्व पनपी थी। कुछ भाषावैज्ञानिक इस विचारधारा से असहमत हैं और उन्होने आनुवंशिक (जेनेटिक) मातृवंश समूहों के आधार पर यह सम्भावना जतलाई है कि प्राचीनतम ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति वास्तव में १३,०००-१७,००० वर्ष पूर्व सुलावेसी द्वीप के पास कहीं जन्मी थी और पिछले हिमयुग के अंत होने पर समुद्र के उठने से पैदा हुई सामाजिक अस्थिरता की वजह से अपनी मातृभूमि से बाहर फैलनी आरम्भ हो गई।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ जन्मभूमिऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ इन्हें भी देखेंऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बाहरी कड़ियाँऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ सन्दर्भऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँअफ़्रीकाएशियादक्षिण पूर्व एशियाप्रशान्त महासागरभाषा-परिवारमलय भाषामेडागास्करहवाई

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विषाणुसामाजिक परिवर्तनकेन्द्रीय विद्यालयज़कातमुग़ल साम्राज्यसत्यशोधक समाजमहाभारत की संक्षिप्त कथाकुम्भलगढ़ दुर्गएशियाटिक सोसायटीद्वितीय विश्वयुद्धरामपीयूष ग्रन्थिभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीस्वच्छ भारत अभियानजम्मू और कश्मीरभारतीय राष्ट्रवाददिल्ली सल्तनतभारत की संस्कृतिराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)इब्न-बतूताप्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के साधनकृष्णदेवरायभारत के लोक नृत्यभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीआन्ध्र प्रदेशनाट्य शास्त्रमृत सागरराधाकेन्द्र-शासित प्रदेशसमय प्रबंधनप्यारमानव भूगोलमुलायम सिंह यादवसरोजिनी नायडूप्रकाश राजमहात्मा गांधीव्यक्तित्वज्वालामुखीइंडियन प्रीमियर लीगराष्ट्रकूट राजवंशविकास दुबेकात्यायिनीसम्राट चौधरीइस्तमरारी बन्दोबस्तटाइटैनिकछायावादसर्व शिक्षा अभियानकालकाजी मंदिर,दिल्लीकुछ कुछ होता हैज्योतिराव गोविंदराव फुलेलालबहादुर शास्त्रीडिम्पल यादवसिकंदरतरावीहआंबेडकर जयंतीपृथ्वीतंपननितीश कुमारशनि (ज्योतिष)आचार्य रामचन्द्र शुक्लस्वास्थ्य शिक्षाबिहारभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीहनुमानगढ़ी, अयोध्यासरस्वती देवीराज्यपाल (भारत)मोहम्मद ग़ोरीवेदमदारअशोकहम्पीसामाजिक गतिशीलतानागार्जुनतुलसीदासपर्यटनशैक्षिक मनोविज्ञानआत्महत्याआपातकाल (भारत)🡆 More