मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे स्थानीय मलय कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत मलायन कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं।

मलय भाषा

मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है।

Tags:

इंडोनेशियाऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँब्रुनेई

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत में जाति व्यवस्थाकारकहिन्दू विवाहविजयनगर साम्राज्यसमान नागरिक संहिताअयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'छत्तीसगढ़राधा कृष्ण (धारावाहिक)ऋषिकेशवैष्णो देवीबाल विकासबाल वीरभीमराव आम्बेडकरगणेशसिद्धू मूसे वालामराठा साम्राज्यकुंडली भाग्यदक्षिणजसप्रीत बुमराहमानचित्रवैष्णो देवी मंदिरबवासीरनर्मदा नदीसनातन धर्म के संस्कारसंयुक्त राज्य अमेरिकासंयुक्त व्यंजनव्यक्तित्वगाँजे का पौधाअनुष्का शर्माबिज्जूउत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रबीएसई सेंसेक्सअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धसूरदासरामदेवभारतीय रिज़र्व बैंकप्राणायामकालाराम मन्दिर सत्याग्रहअयोध्यामहेंद्र सिंह धोनीप्यारनिकोलस पूरनशहतूतवाई एस जगनमोहन रेड्डीफेसबुकसंचारसूरज मलवसुधैव कुटुम्बकम्ध्रुवस्वामिनी (नाटक)सट्टाजनजातिधनंजय यशवंत चंद्रचूड़किशोरावस्थाओम शांति ओमशिक्षण विधियाँकोलंबिया विश्वविद्यालयमानव लिंग का आकारइतिहासगुदा मैथुनगोरखनाथउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरआदि शंकराचार्यआशिकी 2सैम मानेकशॉक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीभारत में इस्लामविवाहभारत में सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलनपृथ्वीराज चौहानकोई मिल गयालालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलजियो सिनेमा१४ अप्रैलईमेलआपातकाल (भारत)गोगाजीचुनाव🡆 More