सिनकोना

चिंचोना (Cinchona) एक सदाबहार पादप है जो झाड़ी अथवा ऊँचे वृक्ष के रूप में उपजता है। यह रूबियेसी (Rubiaceae) कुल की वनस्पति है। इनकी छाल से कुनैन नामक औषधि प्राप्त की जाती है जो मलेरिया ज्वर की दवा है।

सिनकोना
सिनकोना
Cinchona pubescens - पुष्प
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: एंजियोस्पर्म
अश्रेणीत: द्विबीजपत्री
अश्रेणीत: ऍस्टरिड्स
गण: जेन्टियैनेलिस
कुल: रुबीशी
उपकुल: सिन्कोनॉएडी
वंश समूह: सिन्कोनी
वंश: चिंचोना
L.
प्रजाति

लगभग ३८ प्रजातियाँ; देखें पाठ

यह बहुवर्षीय वृक्ष सपुष्पक एवं द्विबीजपत्री होता है। इसके पत्ते लालिमायुक्त तथा चौड़े होते हैं जिनके अग्र भाग नुकीले होते हैं। शाखा-प्रशाखाओं में असंख्य मंजरी मिलती है। इसकी छाल कड़वी होती है। इस वंश में ६५ जातियाँ हैं। सिनकोना का पौधा नम-गर्म जलवायु में उगता है। उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्र जहां तापमान ६५°-७५° फारेनहाइट तथा वर्षा २५०-३२५ से.मी. तक होती है चिंचोना के पौधों के लिए उपयुक्त है। भूमि में जल जमा नहीं होना चाहिए तथा मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ अधिक होने चाहिए। मिट्टी अम्लीय तथा नाइट्रोजन का स्तर ८% से अधिक उपयुक्त है। पौधें के लिए पाला तथा तेज हवा हानिकारक है। भारत में दार्जिलिंग आदि ठंडी जगहों पर इसके पौधे देखने को मिलते हैं। यूरोपीय वैज्ञानिकों को इसका पता सबसे पहले एंडीज़ पहाड़ियों में १६३० के आस-पास लगा।

परिचय

सिनकोना 
सिनकोना पबेसीन्स (Cinchonia pubescens)

सिनकोना मुख्यत: दक्षिणी अमरीका में ऐंडीज पर्वत, पेरू तथा बोलीविया के ५,००० फुट अथवा इससे भी ऊँचे स्थानों में इनके जंगल पाए जाते हैं। पेरू के वाइसराय काउंट सिंकन की पत्नी द्वारा यह पौधा सन् १६३९ ई. में प्रथम बार यूरोप लाया गया और उन्हीं के नाम पर इसका नाम पड़ा। सिनकोना भारत में पहले पहले १८६० ई. में सर क्लीमेंट मारखत द्वारा बाहर से लाकर नीलगिरि पर्वत पर लगाया गया। सन् १८६४ में इसे उत्तरी बंगाल के पहाड़ों पर बोया गया। आजकल इसकी तीन जातियाँ सिनकोना आफीसिनेलिज (C. Officinalis), सिनकोना (C. Succirubra) पर्याप्त मात्रा में उपजाई जाती हैं।

सिनकोना 
सिनकोना का चित्रात्मक वर्णनCinchona calisaya
सिनकोना 
सिनकोना की छाल

सिनकोना के १० वर्ष या उससे पुराने वृक्षों में एल्केल्वाय़ड्स का परिमाण सर्वाधिक होता है। वृक्षों के आधार से १ मीटर ऊँचाई तक की छाल को उपयोग हेतु संग्रह किया जाता है। जड़ की छाल में भी एल्केल्वाय़ड्स समान मात्रा में पाए जाते है। जब वृक्ष गिर जाते हैं तो उनकी छाल को संग्रह कर लिया जाता है। संग्रहीत छाल को छाया में सुखाया जाता है। वर्षा के दिनों में इन्हें १७५°F तक कृत्रिम रूप से सुखाया जाता है। औषधि के निर्माण के लिये छाल को महीन पीस लिया जाता है। इस चूर्ण में १/३ भाग बुझा चुना तथा ५% दाहक खार (कास्टिक सोडा) का जलीय घोल मिलाया जाता है। इस मिश्रण को उबलते हुए कैरोसिन से निस्सारित (एक्सट्रैक्ट) किया जाता है। इस निस्सारण में पर्याप्त मात्रा में गर्म तनु गंधकाम्ल मिलाने पर कुनैन (क्यूनीन) का अवक्षेप प्राप्त होता है। कुनैन के उपयोग से मलेरिया बुखार की दवा तैयार की जाती है। हैनिमैन जो कि स्वंय एलोपैथिक चिकित्सक थे, एक दिन उन्होनें देखा कि स्वस्थ शरीर में यदि सिनकोना की छाल का सेवन किया जाये, तो कम्पन ओर ज्वर पैदा हो जाता है, ओर सिनकोना ही कम्पन और ज्वर की प्रधान दवा है।

प्रजातियाँ

औषधीय प्रजातियाँ

  • Cinchona calisaya Wedd. (1848).
  • सिनकोना लेजेरियाना (Howard) Bern.Moens ex Trimen
  • Cinchona officinalis L. (1753): क्विनिन छाल
  • Cinchona pubescens Vahl (1790) : क्विनिन वृक्ष
  • सिनकोना सुकिरुब्रा

अन्यान्य प्रजातियाँ

  • Cinchona antioquiae L.Andersson (1998).
  • Cinchona asperifolia Wedd. (1848).
  • Cinchona barbacoensis H.Karst. (1860).
  • Cinchona × boliviana Wedd. (1848).
  • Cinchona capuli L.Andersson (1994).
  • Cinchona fruticosa L.Andersson (1998).
  • Cinchona glandulifera Ruiz & Pav. (1802).
  • Cinchona hirsuta Ruiz & Pav. (1799).
  • Cinchona krauseana L.Andersson (1998).
  • Cinchona lancifolia Mutis (1793).
  • Cinchona lucumifolia Pav. ex Lindl. (1838).
  • Cinchona macrocalyx Pav. ex DC. (1829).
  • Cinchona micrantha Ruiz & Pav. (1799).
  • Cinchona mutisii Lamb. (1821).
  • Cinchona nitida Ruiz & Pav. (1799).
  • Cinchona parabolica Pav. in J.E.Howard (1859).
  • Cinchona pitayensis (Wedd.) Wedd. (1849).
  • Cinchona pyrifolia L.Andersson (1998).
  • Cinchona rugosa Pav. in J.E.Howard (1859).
  • Cinchona scrobiculata Humb. & Bonpl. (1808).
  • Cinchona villosa Pav. ex Lindl. (1838).

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


Tags:

सिनकोना परिचयसिनकोना प्रजातियाँसिनकोना सन्दर्भसिनकोना इन्हें भी देखेंसिनकोना बाहरी कड़ियाँसिनकोना

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत की आधिकारिक भाषाएँकबीरतारक मेहता का उल्टा चश्मागुप्त राजवंशदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025दमन और दीवसमाजशास्त्रभारत की राजनीतितेरी बातों में ऐसा उलझा जियाकामसूत्रमैथिलीशरण गुप्तभारत छोड़ो आन्दोलनमनमोहन सिंहभारतीय आम चुनाव, 2024गुरु नानकछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीसैम पित्रोडाहर्षवर्धनदूधनमाज़भारत का योजना आयोगराजीव दीक्षितयशस्वी जायसवालशिवाजी2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीभाषाविज्ञानअनुकूल रॉयबाल विकासआत्महत्या के तरीकेऋषभ पंतनृत्यएचडीएफसी बैंकउपनिषद्कटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रताजमहलनिकाह हलालाहल्दीघाटी का युद्धराशी खन्नाविराट कोहलीअशोक के अभिलेखकोलकातामहात्मा गांधीआँगनवाडीभजन लाल शर्माआईसीसी क्रिकेट विश्व कपसंयुक्त हिन्दू परिवारगेहूँचंद्रयान-3कुँवर सिंहभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभूत-प्रेतरिंकू सिंह (क्रिकेटर)पप्पू यादवप्रेमचंदउदित नारायणवैश्वीकरणबृजभूषण शरण सिंहकिशोर कुमारहनु मानकश्यप (जाति)बिहार जाति आधारित गणना 2023भीमराव आम्बेडकरपानीपत का तृतीय युद्धईस्ट इण्डिया कम्पनीसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)प्लासी का पहला युद्धजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रबक्सर का युद्धविधान परिषदबैंकराममदारबाघछायावादबृहस्पति (ग्रह)भारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनगाँव🡆 More