राम नाथ कोविन्द: भारत के 14वें राष्ट्रपति

रामनाथ कोविन्द (जन्म: १ अक्टूबर 1945) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी। वे 25 जुलाई 2017 को 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। 25 जुलाई 2017 को भारतीय उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने उन्हें भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी। वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। माननीय रामनाथ कोविंद प्रबुद्ध सोसाइटी के प्रेरणा श्रोत है तथा हमारे देश के प्रबुद्ध सम्राट है।

रामनाथ कोविन्द
राम नाथ कोविन्द: जीवन परिचय, समाज सेवा, सन्दर्भ
रामनाथ कोविन्द

पद बहाल
२५ जुलाई २०१७ – २५ जुलाई २०२२
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
पूर्वा धिकारी प्रणब मुखर्जी
उत्तरा धिकारी द्रौपदी मुर्मू

पद बहाल
१६ अगस्त २०१५ – २० जून २०१७
पूर्वा धिकारी केसरी नाथ त्रिपाठी
उत्तरा धिकारी केसरी नाथ त्रिपाठी

जन्म ०१ अक्टूबर १९४५
परौंख,कानपुर, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सविता कोविन्द (विवाह :३० मई १९७४)
बच्चे दो; पुत्र - प्रशांत कुमार, पुत्री - स्वाती
निवास कानपुर, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धता बीकॉम,MBA एल॰ एल. बी., कानपुर विश्वविद्यालय
पेशा , राजनीति, राज्यपाल,सहज मार्ग अभ्यासी
धर्म हिन्दू

जीवन परिचय

रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) की तहसील डेरापुर, कानपुर देहात के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी (कोली) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, गुजरात में पिछड़ा जाति,केरल में पिछड़ा जाति कर्नाटक में पिछड़ा और महाराष्ट्र में पिछड़ा जाति मे आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह १९७७ से १९७९ तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे। ८ अगस्त २०१५ को बिहार के राज्यपाल के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। उन्होनें संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा भी तीसरे प्रयास में ही पास कर ली थी।

राम नाथ कोविन्द: जीवन परिचय, समाज सेवा, सन्दर्भ 
2016 में बिहार में कोविंद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समारोह में एक पुल का उद्घाटन करते हुए।
राम नाथ कोविन्द: जीवन परिचय, समाज सेवा, सन्दर्भ 
१७ अप्रैल, २०१७ में बिहार के राज्यपाल श्री राम नाथ कोविन्द भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का पटना में स्वागत करते हुए।

वर्ष १९९१ में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष १९९४ में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष २००० में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार १२ वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।

राष्ट्रपति

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा १९ जून २०१७ को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की, अमित शाह ने कहा कि रामनाथ कोविंद दलित समाज से उठकर आये हैं और उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है, वे पेशे से एक वकील हैं और उन्हें संविधान का अच्छा ज्ञान भी है इसलिए वे एक अच्छे राष्ट्रपति सिद्ध होंगे और आगे भी मानवता के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। २० जुलाई २०१७ को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कोविंद ने यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार को लगभग ३ लाख ३४ हजार वोटों के अंतर से हराया। कोविंद को ६५॰६५ फीसदी वोट प्राप्त हुए। भारत के १३ वे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पश्चात २५ जुलाई २०१७ को भारत के १४ वे राष्ट्रपति के रूप में कोविंद ने शपथ ग्रहण की।

समाज सेवा

वह 'भाजपा दलित मोर्चा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 'अखिल भारतीय कोली समाज' के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष १९८६ में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्युरो के महामंत्री भी रहे।

सन्दर्भ

प्रेरणादायक जीवनी - रामनाथ कोविन्द हिन्दी मे

[[श्रेणी:कानपुर के लोग] Nature - शांत स्वभाव व देशभक्ती की भावना से पुर्ण राष्ट्रपति है..

Tags:

राम नाथ कोविन्द जीवन परिचयराम नाथ कोविन्द समाज सेवाराम नाथ कोविन्द सन्दर्भराम नाथ कोविन्दजे एस खेहरबिहारभारत के राष्ट्रपतिभारतीय उच्चतम न्यायालयमुख्य न्यायधीश (भारत)राज्य सभाराज्यपाल१ अक्टूबर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनजयप्रकाश नारायणब्रह्मचर्यनाटकआयुष्मान भारत योजनाउद्यमिताकर्ण शर्माभूपेश बघेलहल्दीघाटी का युद्धमध्याह्न भोजन योजनाबाबरखजुराहोकमल हासनभारतीय मसालों की सूचीमुसलमानशाहरुख़ ख़ानसकल घरेलू उत्पादॐ नमः शिवायसंस्कृतिवैज्ञानिक विधिभूत-प्रेतभोपाल गैस काण्डभारतीय आम चुनाव, 2024चन्द्रशेखर आज़ादराम तेरी गंगा मैलीदर्शनशास्त्रमुद्रा (करंसी)सुभाष चन्द्र बोसअशोक के अभिलेखअरस्तु का विरेचन सिद्धांतराजनाथ सिंहअंजीरप्रथम विश्व युद्धचन्द्रगुप्त मौर्यरजनीकान्तवैष्णो देवीयोगशिरडी साईं बाबाबंगाल का विभाजन (1905)उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरक़ुतुब मीनारसांवरिया जी मंदिररसिख सलामसाक्षात्कारशनि (ज्योतिष)बाल वीरसपना चौधरीयदुवंशआदर्शवादकोपेन जलवायु वर्गीकरणप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तमहुआभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनभारतेन्दु युगमहाद्वीपमानव लिंग का आकारपरिकल्पनाभारतीय दर्शनभारतीय आम चुनाव, 2014भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनशक्ति पीठजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रमनोविज्ञानज्योतिष एवं योनिफलरासायनिक तत्वों की सूचीबृजभूषण शरण सिंहइन्दिरा गांधीदूधहम आपके हैं कौनकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकेदारनाथ मन्दिरयशस्वी जायसवालए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाममुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)आवर्त सारणीबोइंग 747जैविक खेतीभारतीय खानाकारक🡆 More