द्रौपदी मुर्मू: भारत का प्रथम नागरिक

द्रौपदी मुर्मू (जन्म : २० जून १९५८) भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य भी रह चुकी है । वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं।प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है!

द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू: व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक जीवन, इन्हें भी देखें
द्रौपदी मुर्मू

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
२५ जुलाई २०२२
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
जगदीप धनखड़
पूर्वा धिकारी रामनाथ कोविन्द

पद बहाल
१८ मई २०१५ – १२ जुलाई २०२१
मुख्यमंत्री रघुवर दास
हेमंत सोरेन
पूर्वा धिकारी सैयद अहमद
उत्तरा धिकारी रमेश बैस

पद बहाल
२००० – २००९
पूर्वा धिकारी लक्ष्मण मांझी
उत्तरा धिकारी श्याम चरण हंसदाह
चुनाव-क्षेत्र रायरंगपुर

जन्म 20 जून 1958 (1958-06-20) (आयु 65)
उपरबेड़ा, मयूरभंज, ओडिशा, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी श्याम चरण मुर्मू
बच्चे
शैक्षिक सम्बद्धता रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
पेशा राजनीतिज्ञ

राष्ट्रपति पद को संभालने वाली ओडिशा की द्वितीय व्यक्ति हैं और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। मुर्मू भारत की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने २००० से २००४ के बीच ओड़िशा सरकार के मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में सेवा दी। २०१५ से २०२१ तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।


व्यक्तिगत जीवन

द्रौपदी मुर्मू का जन्म २० जून १९५८ को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था। उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गाँव के प्रधान रहे।

उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया। उनके दो बेटे और एक बेटी हुए। दुर्भाग्यवश दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी। उनकी पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहतीं हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरम्भ किया। उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं।

राजनीतिक जीवन

द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था।

उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं है।

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था

द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। उन्होंने सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई थी।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा।  साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून 2022 में अपना नामांकन किया, उनके नामांकन में  पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Droupadi Murmu से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।
सरकारी कार्यालय
पूर्वाधिकारी
सईद अहमद
झारखण्ड की राज्यपाल
१८ मई २०१५ - १२ जुलाई २०२१
उत्तराधिकारी
रमेश बैस
पूर्वाधिकारी
राम नाथ कोविन्द
भारत के राष्ट्रपति
2022–वर्तमान
पदस्थ

Tags:

द्रौपदी मुर्मू व्यक्तिगत जीवनद्रौपदी मुर्मू राजनीतिक जीवनद्रौपदी मुर्मू इन्हें भी देखेंद्रौपदी मुर्मू सन्दर्भद्रौपदी मुर्मू बाहरी कड़ियाँद्रौपदी मुर्मूप्रतिभा देवीसिंह पाटिलभारतभारत के राष्ट्रपतिभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभारतीय जनता पार्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अकबरमैथिलीशरण गुप्तखेसारी लाल यादवकुर्मीओजोन परतअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियमशाह जहाँसत्याग्रहहिन्दुस्तान (समाचार पत्र)योनिकैटरीना कैफ़गोदान (उपन्यास)गुदा मैथुनबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमहुआवाराणसीभूत-प्रेतदिल सेमिया खलीफ़ाॐ नमः शिवायहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरध्रुवस्वामिनी (नाटक)समासअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमायावतीहनुमान चालीसाबहुजन समाज पार्टीछायावादक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीवैष्णो देवी मंदिरभारत के विश्व धरोहर स्थलमनमोहन सिंहचिराग पासवानलालबहादुर शास्त्रीमराठा साम्राज्यपश्चिम बंगालहर्षवर्धनबाड़मेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत के राष्ट्रपतिरीमा लागूओम नमो भगवते वासुदेवायसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यवन्दे मातरम्ड्रीम11बुद्धिशुंग राजवंशकिशोर अपराधगोंड (जनजाति)भारत की संस्कृतिबाघफिल साल्ट (क्रिकेटर)वोटर पहचान पत्रजम्मू और कश्मीरमैहरनितिन गडकरीइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनबौद्ध धर्महजारीप्रसाद द्विवेदीरजत पाटीदारभारतीय रुपयापुष्यमित्र शुंगये रिश्ता क्या कहलाता हैईमेलभूगोल का इतिहासलोक साहित्यपंजाब (भारत)सूचना प्रौद्योगिकीसती प्रथाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रये जवानी है दीवानीबीएसई सेंसेक्ससांवरिया जी मंदिरभारत के मुख्य न्यायाधीशमेंहदीपुर बालाजीहिन्दी भाषा का इतिहास🡆 More