यांग्त्सीक्यांग

यांग्त्सीक्यांग, चीन की सबसे लम्बी नदी है, जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है। इसे चांग ज्यांग (Simplified Chinese 长江, Traditional Chinese 長江, Cháng Jiāng) या यांग्त्सी या यांग्ज़ी भी कहते हैं। यह विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग 6300 किलोमीटर है।

यांग्त्सीक्यांग
यांग्त्सी नदी

यह सर्वप्रथम कुछ दूर उच्च पहाड़ी क्षेत्र में बहने के पश्चात् लाल बेसिन में प्रसेश करती है, जहाँ धरातल अत्यंत कटा फटा एवं कुछ असमतल है। यहाँ मिलक्यांग, चुंगक्यांग, सुइनिंग और कयाओलिंगक्यांग सहायक नदियाँ उत्तर से आकर मिलती हैं। ये सभी नाव्य हैं तथा उपजाऊ घाटियाँ बनाती हैं। लाल बेसिन को पार कर यांग्त्सीक्यांग एक गहरी घाटी में बहती हुई समतल भूभाग में प्रवेश करती है। यहाँ कई झीलें मिलती हैं, जिनमें से तीन मिट्टी भर जाने से महत्वपूर्ण थालों का रूप ले चुकी हैं। दो थालों को तो नदी ने दो दो भागों में बाँट दिया है। तीसरा काफी नीचा है, जहाँ कभी कभी बाढ़ आ जाती है। नदी घाटी का यह भाग काफी उपजाऊ है। यहाँ उत्तर से हेन और दक्षिण से सियांग नामक सहायक नदियाँ इसमें आकर मिलती हैं, जो नाव्य हैं। बड़े समुद्री जहाज यांग्त्सीक्यांग द्वारा हैंकाऊ तथा बड़ी नावें और स्टीमर आइशांग तक आ जा सकते हैं। तत्पश्चात् यांग्त्सीक्यांग क्यांगसू प्रांत में डेल्टा बनाती है, जहाँ का भूभाग कुछ पहाडियों को छोड़कर लगभग समतल है। डेल्टा की संपूर्ण समतल भूमि बहुत उपजाऊ है।

यांग्त्सी घाटी के विभिन्न भागों में धान, गेहूँ, जौ, कपास, चाय, ज्वार- बाजरा, मक्का, गन्ना, तंबबाकू, अफीम, तिलहन, मटर, बीन, फल और शाक भाजियाँ आदि उपजते हैं। रेशम का भी यहाँ उत्पादन होता है। अत: कृषि एवं यातायात की सुलभता के कारण संपूर्ण यांग्त्सीघाटी में जनसंख्या बहुत घनी हो गई है।

सन्दर्भ

Tags:

चीननदीपूर्वी चीन सागर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नेहा शर्माप्रथम विश्व युद्धसुभाष चन्द्र बोसमेइजी पुनर्स्थापननेतृत्वउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीबुद्धिकहानी (फ़िल्म)समुदायतुलसीदासरावणराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डहिन्दी के संचार माध्यमअश्वत्थामाबिहार जाति आधारित गणना 2023नागार्जुनभारतीय स्टेट बैंकजयशंकर प्रसादसामंतवादक़ुतुब मीनारजैविक खेतीबर्बरीकमुकेश तिवारीखतनालाल क़िलापर्यावरणताजमहलऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'संस्कृत भाषाउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकाशी विश्वनाथ मन्दिरमैहरओशोअनुसंधानजाटवशिरडी साईं बाबाहिन्दी व्याकरणश्रीरामरक्षास्तोत्रम्चंद्रशेखर आज़ाद रावणधूमावतीकीरीमा लागूरक्षाबन्धनबिरसा मुंडावोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलपाकिस्तानमिताली राजमैंने प्यार कियाजनजातिमहिपाल लोमरोरतापमानआसनकोशिकापरामर्शएचडीएफसी बैंकश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रजयपुरअन्य पिछड़ा वर्गतमन्ना भाटियामहामृत्युञ्जय मन्त्रकामाख्या मन्दिरवाट्सऐपपाठ्यक्रमहल्दीघाटी का युद्धगुरुदत्त विद्यार्थीपृथ्वी का इतिहासभारत निर्वाचन आयोगकुलधरादमन और दीवरामदेवरसिख सलामसुबृत पाठकशिव पुराणअष्टांग योगकालभैरवाष्टककाली🡆 More